चार घंटे की बारिश से छह डिग्री गिरकर 26 पर पहुंचा रात का तापमान

नौतपा के बीच शुक्रवार को बदले मौसम और बारिश से भीषण गर्मी व लू में राहत मिली। रात आठ बजे से देर रात तक रिमझिम और तेज बारिश का दौर रूक-रूककर चलता रहा। शुक्रवार को रात 8 बजे तापमान 32 डिग्री था। 4 घंटे बारिश के बाद रात 11 बजे तापमान 26 डिग्री पर आया गया। मौसम विभाग के अनुसार कई मौसम सिस्टम एक साथ डवलप होने से मौसम में यह बदलाव आया है। उत्तरी पाकिस्तान से सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ जम्मू होते हुए उत्तरी राजस्थान तक पहुंचा। अरब सागर में लो प्रेशर बनने से आद्रता वाली हवाओं का दबाव बढ़ गया।
यही वजह है कि धूलभरी हवा के साथ बारिश हो रही है। मौसम अपडेट देने वाली विभिन्न साइट्स के मुताबिक शुक्रवार देर रात तक 19 किमी हवा की रफ्तार के साथ बारिश होती रही। इससे मौसम में 62 फीसदी तक आद्रता बढ़ गई। इससे पहले तक तापमान 45 डिग्री से ऊपर पहुंचने के कारण लू के थपेड़ों से जनजीवन बेहाल हो रहा था।

राहत : एक दिन ऐसे ही बना रहेगा मौसम | बारिश का मौसम और बादलों की आवाजाही से वातावरण में नमी रहेगी। इससे गर्मी और लू में राहत रहेगी। तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ गुजरने के बाद 3-4 जून तक गर्मी वापस तेज हो सकती है।
चिंता : नौतपा में बारिश से कमजोर मानसून की आशंका | नौतपा को मानसून का गर्भकाल माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि यदि रोहिणी नक्षत्र में बारिश हो जाती है तो आने वाले मानसून में कम बारिश होती है। जिस समय में सूर्य रोहिणी नक्षत्र में होता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फोटो : जयपुर रोड का।


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/sikar/news/night-temperature-dropped-to-six-degrees-due-to-four-hours-of-rain-127353626.html

Comments

Popular posts from this blog

5 Star Hotel Urgent Staff Requirements Multiple Job Vacancies Location Dubai, UAE | 2021

Tele Sales Agent Job Vacancy In Qatar

Urgently Required For A Reputed Company in Qatar | 2021