मुंबई से मनियां आया युवक पाॅजिटिव मिला

मुंबई से आया मनियां के वार्ड-4 निवासी युवक की जांच रिपोर्ट शुक्रवार रात को पाॅजिटिव आ गई। पाॅजिटिव आने के बाद उसे जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवाया गया है। सीएमएचओ डाॅ.गोपाल गोयल ने बताया कि युवक 24 मई को मुंबई से चलकर 26 को मनियां पहुंचा था, जिसके बाद उसी दिन ही उसका सैंपल लिया गया था। जिले में अब कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की संख्या 52 हो गई है। जिसमें से 37 मरीजों को छुट्टी दी जा चुकी है। वहीं 11 मरीज एक्टिव हैं और 4 की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। सीएमएचओ ने बताया कि जिले में शनिवार को 228 मरीजों के सैंपल भेजे गए हैं। अब तक कुल 4987 मरीजों की जांच की जा चुकी है। जिसमें 3763 मरीजों की रिपोर्ट आ चुकी है। वहीं 1224 मरीजों की रिपोर्ट पेडिंग चल रही है। उल्लेखनीय है कि जिलेभर में कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। लोगों को घरों से सिर्फ जरूरी काम होने पर बाहर निकलने की अपील की गई है। बिना वजह घूमने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/bharatpur/dholpur/news/young-men-came-from-mumbai-and-got-positive-127358787.html

Comments

Popular posts from this blog

5 Star Hotel Urgent Staff Requirements Multiple Job Vacancies Location Dubai, UAE | 2021

Tele Sales Agent Job Vacancy In Qatar

Urgently Required For A Reputed Company in Qatar | 2021