डॉ. चौहान ने दिया अग्रवाल को अस्पताल का चार्ज

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैंपऊ के इंचार्ज पद पर शनिवार शाम को डॉ. नरेंद्र अग्रवाल ने पदभार संभाल लिया। सीएमएचओ डॉ. गोपाल गोयल के द्वारा 23 मई को निकाले गए आदेश की पालना नहीं होने के बाद 30 मई को दूसरी बार आदेश जारी कर डॉ. अग्रवाल को कार्यभार ग्रहण करने के आदेश दिए गए। उल्लेखनीय है कि इंचार्ज डॉ. चरणजीत सिंह चौहान सहित तीन चिकित्सकों के खिलाफ सुनियोजित तरीके से सरकारी राशि के गबन के मामले में पुलिस में एफआईआर दर्ज होने के बाद सीएमएचओ ने 23 मई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इंचार्ज डॉ चौहान को प्रकरण के निस्तारित होने तक डॉ. नरेंद्र अग्रवाल को चार्ज देने के आदेश जारी किए थे, लेकिन 7 दिन बीतने के बावजूद डॉ. चौहान ने डॉ. अग्रवाल को चार्ज नहीं सौंपा था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/bharatpur/dholpur/news/dr-chauhan-gave-the-charge-of-the-hospital-to-aggarwal-127358808.html

Comments