रिमाेट से रीडिंग रोककर चुरा रहे थे बिजली, घर में एसी होने के बावजूद 100 यूनिट का उपभोग
विद्युत निगम और विद्युत चाेरी निराेधक थाना पुलिस ने शनिवार सुबह मल्लातलाई और आयड़ से तीन और रिमाेट ऑपरेटेड विद्युत मीटर जब्त किए हैं। लगातार ऐसे मीटर के सामने आने पर पुलिस ने इसके पीछे बड़े गिराेह का हाेना बताया है।
खास बात यह है कि जहां से मीटर जब्त किए हैं, उन घराें में एसी चल रहे थे, फिर भी उनका दाे महीने का बिजली बिल 100 यूनिट ही आ रहा है। निगम के अधिकारियाें ने माैके से तीन मीटर जब्त किए और मालिकाें के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
बता दें कि रिमाेट की सहायता से मीटर काे ऑपरेट किया जाता है, इससे बिजली उपभाेग करने के बावजूद रीडिंग नहीं बढ़ती है। कार्रवाई में एक्सईएन केके शर्मा, एईएन केके रावत, जेईएन कीर्ति सालवी, विद्युत थानाधिकारी सुखदेव प्रसाद, जाब्ते में सुनील सहित अन्य पुलिसकर्मी थे।
रिमाेट लगाने वाले के नंबर बंद, नहीं मिला सुराग
पुलिस ने आराेपियाें से रिमाेट लगाने वाले के बारे में पूछताछ की ताे उन्हाेंने कहा कि परिचिताें से एक नंबर मिला था। उस पर फाेन करने के बाद एक व्यक्ति आया और मीटर में रिमाेट का कनेक्शन कर चला गया। जब पुलिस ने उस नंबर काे ट्रेस किया ताे बंद हाेने के कारण लाेकेशन नहीं मिली। अब उसकी काॅल डिटेल निकलवा रहे हैं।
सालाना 50 से 80 हजार की चाेरी का अनुमान, लेकिन यह तय नहीं कि कब से चुरा रहे थे
एसई गिरीश जाेशी ने बताया कि बिजली चाेरी की लगातार शिकायताें पर कार्रवाई की। इस पर आयड़ में माेहम्मद तारीफ, माेहम्मद साजिद पुत्र जहर माेहम्मद, मल्ला तलाई गरीब नवाज काॅलाेनी निवासी वसीम, अाबिद खान पुत्र बाबू खान और इसी काॅलाेनी के आरिफ के घर से रिमाेट ऑपरेटेड मीटर बरामद किए हैं। उन्हाेंने बताया के घर की जांच के दाैरान घर में एसी लगा हुआ पाया, जबकि पिछले दाे महीने के बिल में सिर्फ 100 यूनिट रीडिंग ही मिली।
आम ताैर पर एसी के साथ लगभग 1500 यूनिट का बिल आना चाहिए था। मीटर की जांच में उसमें से चिप मिली और तलाशी में रिमाेट भी बरामद किया। इसी प्रकार अन्य घराें में भी कूलर, पंखे, फ्रिज सहित अन्य उपकरण चलते पाए गए लेकिन तुलना में बिल कम था। एसई ने बताया कि इन घराें से 50 से 80 हजार रुपए की सालाना बिजली चाेरी हाेने का अनुमान है। हालांकि अभी साफ नहीं है कि आराेपियाें ने मीटर में छेड़छाड़ कब से की हुई थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/udaipur/news/stealing-electricity-by-stopping-readings-consuming-100-units-despite-having-ac-at-home-127455314.html
Comments
Post a Comment