शिकायत थी- लिए-दिए बिना काेई काम नहीं करता तहसीलदार, उसकी बोलेरो से पंजीयन वसूली के 1.17 लाख रुपए बरामद
एसीबी ने शुक्रवार देर रात भटेवर में चित्ताैड़गढ़ बड़ी सादड़ी तहसीलदार के वाहन से 1.17 लाख रुपए बरामद किए। तहसीलदार (उप पंजीयक) शहर के पायड़ा, कालका माता राेड स्थित मेड़तिया हाउस निवासी लक्ष्मी नारायण पुत्र दूल्हे सिंह राठाैड़ से कैश पर पूछताछ की ताे संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
राशि जब्त कर कार्रवाई शुरू की गई है। एसीबी की तीन दिन में यह तीसरी कार्रवाई है, जिसमें से दाे चित्ताैड़गढ़ जिले की ही है। इससे पहले गुरुवार काे गंगरार बीडीओ और शुक्रवार काे सायरा थाने के हैड कांस्टेबल काे रिश्वत राशि लेते ट्रैप किया था।
एएसपी सुधीर जाेशी ने बताया कि सूत्राें से सूचना मिली थी कि तहसीलदार नारायण सिंह राठाैड़ की छवि भ्रष्ट है। बिना लिए-दिए काेई काम नहीं करता है। ना ही दस्तावेजाें का पंजीयन करता है। शुक्रवार शाम सूचना मिली कि नारायण सिंह बड़ी सादड़ी से घर लौट रहा है। उसके पास अवैध वसूली गई राशि भी है।
इस पर भटेवर चाैराहे पर नारायण के बोलेरो वाहन काे रुकवाया। उसकी तलाशी ली ताे पेंट की जेब से चार गड्डियां 1 लाख 500 रुपए और बोलेरो के डैश बाेर्ड से 16500 रुपए बरामद हुए। राशि के बारे में पूछताछ की गई ताे तहसीलदार संताेषजनक जवाब नहीं दे पाने से राशि के अवैध हाेने की पुष्टि हुई जाे कि अलग-अलग लोगों से लेना सामने आ रहा है। इसके बाद उसके घर पर सर्च किया लेकिन वहां से कुछ नहीं मिला।
इसलिए शिकायत, कमाई धैले की नहीं, अफसर-पुलिस वाले मांगते हैं रुपए
एसीबी अधिकारियाें ने बताया कि लाॅकडाउन के बाद रिश्वत की काफी शिकायत बढ़ी है। जब परिवादियाें से पूछ रहे हैं ताे वह बता रहे हैं कि लाॅकडाउन से व्यापार ठप पड़ चुका है। आय नहीं हाे रही है और ऊपर से सरकारी काम करने के लिए अधिकारी और पुलिस वाले रुपए मांग रहे हैं। इसलिए शिकायत कर रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/udaipur/news/complaint-was-no-one-works-without-giving-tehsildar-rs-117-lakh-recovered-from-his-bolero-for-registration-recovery-127455292.html
Comments
Post a Comment