पेयजल योजना के लिए 280 करोड़ मंजूर

बांसवाड़ा शहर की पेयजल योजना के लिए 280 करोड़ की मंजूरी मिल चुकी है। नगर परिषद सभापति जैनेंद्र त्रिवेदी ने बताया कि राज्यमंत्री अर्जुन सिंह बामणिया के प्रयासों से बांसवाड़ा शहर में पेयजल संबंधी समस्या के स्थाई समाधान के लिए प्रस्ताव बनाकर राज्य सरकार को भेजे गए थे।

राज्य सरकार ने बांसवाड़ा शहर की पेयजल योजना के लिए 280 करोड़ रुपए का बजट मंजूर किए हैं। उन्होंने बताया कि पेयजल योजना के लिए बजट स्वीकृत होने से अब शहर में जहां पेयजल आपूर्ति की समस्या है और जहां नई कॉलोनियां विकसित हुई हैं, उन क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति के लिए काम शुरू होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/banswara/news/280-crores-approved-for-drinking-water-scheme-127458663.html

Comments

Popular posts from this blog

5 Star Hotel Urgent Staff Requirements Multiple Job Vacancies Location Dubai, UAE | 2021

Tele Sales Agent Job Vacancy In Qatar

Urgently Required For A Reputed Company in Qatar | 2021