गांवों में 50 से कम श्रद्धालु वाले धर्मस्थल 1 जुलाई से खुलेंगे, शहरों में अभी बंद रहेंगे

काेराेना काे लेकर जारी लाॅकडाउन 5.0 के बीच अनलाॅक-1 के तहत छूट का सिलसिला भी जारी है। रविवार काे मुख्यमंत्री अशाेक गहलाेत ने एक जुलाई से ग्रामीण क्षेत्राें में सीमित संख्या में श्रद्धालुओं वाले धार्मिक एवं उपासना स्थल खाेलने की छूट देने की घाेषणा की।

शहरों में सभी तरह के धार्मिक स्थल और ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े धार्मिक स्थल अब भी बंद ही रहेंगे। इसके अलावा राजस्थान में देश के दूसरे हिस्सों से आने वाले लाेगाें काे 14 दिन के होम क्वारैंटाइन में रखे जाने की अनिवार्यता को भी हटा दिया गया है।

गहलोत ने कहा कि दूसरे राज्यों से आने वाले व्यक्तियों काे अब स्वेच्छा से अपनी आवाजाही को सीमित रखना हाेगा तथा संक्रमण से बचाव के सभी सुरक्षात्मक उपाय अपनाने हाेंगे। इसके अलावा काेराेना के लक्षण होने पर तुरंत जांच करवाकर चिकित्सकीय परामर्श लेना हाेगा।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयाेजित कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए। गहलाेत ने कहा कि ग्रामीण इलाकाें में केवल उन्हीं धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति होगी, जहां सामान्य दिनों में राेज 50 या इससे कम लोग आते हैं। हालांकि प्रदेश में स्कूल-काॅलेज, सिनेमा हाॅल, मेट्राे सहित केंद्र की निगेटिव सूची में शामिल संस्थान अब भी बंद रहेंगे।

मंदिराें में सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क और सेनिटाइजेशन सहित अन्य हैल्थ प्रोटोकाॅल का ध्यान रखना हाेगा

गहलोत ने कहा कि लाॅकडाउन के कारण बंद हुए धार्मिक स्थलों को खोलने के लिए जिला कलेक्टरों की अध्यक्षता में गठित की गई कमेटियों के सुझावों के आधार पर शहरों में सभी धार्मिक स्थल और ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े धार्मिक स्थलों को अब भी बंद ही रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि जीवन की सुरक्षा राज्य सरकार के लिए सर्वोपरि है, इसलिए जनहित में अभी बड़े धर्मस्थलाें काे बंद रखा जाना ही जरूरी है। जिन धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति दी गई है, उनमें एक समय में सीमित संख्या मंे लोग उपासना, दर्शन अथवा अन्य धार्मिक कार्यों के लिए मौजूद रह सकेंगे।

इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग, सेनिटाइजेशन और मास्क पहनने आदि हैल्थ प्रोटोकाॅल सहित भारत सरकार की ओर से धार्मिक स्थलों के लिए जारी एसओपी की पालना सुनिश्चित की जाएगी।

जागरूकता अभियान अब 7 जुलाई तक चलेगा

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेशभर में 21 से 30 जून तक चलाए जा रहे कोरोना जागरूकता अभियान की अवधि काे भी एक सप्ताह तक बढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं। समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव में जागरूकता के महत्व तथा इस अभियान की सफलता को देखते हुए इस अभियान को अब 7 जुलाई तक बढ़ाया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में हल्की बारिश होने के बाद शहर से 5 किलोमीटर दूर पहाड़ी पर रविवार को लोगों की भीड़ लग गई।


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jaipur/news/dharmasthals-with-less-than-50-pilgrims-will-open-in-villages-from-july-1-cities-will-remain-closed-127458627.html

Comments

Popular posts from this blog

5 Star Hotel Urgent Staff Requirements Multiple Job Vacancies Location Dubai, UAE | 2021

Tele Sales Agent Job Vacancy In Qatar

Urgently Required For A Reputed Company in Qatar | 2021