शहादत के 50 साल बाद माली गांव में लगाई शहीद भागीरथ सिंह की प्रतिमा

करीब 50 साल पहले 1971 में भारत-पाक युद्ध के दौरान शहीद हुए जिले के मालीगांव में भागीरथ सिंह भांबू की प्रतिमा का शनिवार को सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के पूर्व अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजौर के मुख्य आतिथ्य में अनावरण किया गया। सांसद नरेंद्र खीचड़ ने अध्यक्षता की।
समारोह में बाजौर ने शहीदों को लोक देवता बताते हुए कहा कि हमारे शहीदों की घर-घर पूजा होनी चाहिए। उनके जीवन से पग-पग पर प्रेरणा लेनी चाहिए। भाजपा जिला महामंत्री राजेंद्र भांबू ने मालीगांव की मिट्टी को नमन करते हुए कहा कि भागीरथ सिंह ने देश की रक्षा के लिए शहादत देकर गांव को राष्ट्रीय सम्मान दिलवाया।

सांसद नरेंद्र खीचड़ ने अध्यक्षीय उद्बोधन में शहीदों को देश की थाती बताते हुए उन्हें हर उत्सव, परंपरा में पूजनीय बताया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने शहीद वीरांगना चंद्रावती व परिवार के सदस्यों को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया। भाजपा नेता विनोद झाझड़िया, पूर्व प्रधान उमराव सिंह, विशंभर पूनिया विशिष्ट अतिथि थे। शेखावाटी के भजनोपदेशक सुरेश आर्य ने शहादत पर स्वरचित रचनाएं प्रस्तुत कर देशभक्ति के भावों का गुंजार किया।

कार्यक्रम का संचालन मूलचंद झाझड़िया ने किया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच कैप्टन माल सिंह भाम्बू, पूर्व सरपंच शुभकरण भाम्बू, जगदीश भाम्बू, मेजर धर्मपाल भाम्बू, होशियार सिंह भाम्बू, रणधीर सिंह भाम्बू, बहादुर सिंह, पूर्ण सिंह, श्योकार जांगिड़, सुरेन्द्र सिंह भाम्बू, रोहिताश भाम्बू, राजवीर भांबू सहित नारनोद, अलीपुर व आसपास के गांवों के लोग मौजूद थे। सरकार की एडवाइजरी का पालन करते हुए सभी लोगों ने मास्क व सैनेटाइजर का प्रयोग किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
झुंझुनूं. मालीगांव में शहीद की प्रतिमा का अनावरण करते अतिथि।


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/sikar/jhunjhunu/news/50-years-after-the-martyrdom-the-statue-of-shaheed-bhagirath-singh-in-mali-village-127455307.html

Comments

Popular posts from this blog

5 Star Hotel Urgent Staff Requirements Multiple Job Vacancies Location Dubai, UAE | 2021

Tele Sales Agent Job Vacancy In Qatar

Urgently Required For A Reputed Company in Qatar | 2021