नगर निगम उत्तर-दक्षिण में कर्मचारियों का कार्य विभाजन आज या कल तय होगा, अभी भी नहीं बदले साइन बोर्ड व नाम पदनाम

हाईकोर्ट के आदेश की पालना में राज्य सरकार के नगर निगम उत्तर व नगर निगम दक्षिण में अलग-अलग प्रशासक की नियुक्ति और पदभार संभालने के चार दिन बाद भी मंत्रालयिक व सफाई कर्मचारियों का कार्य विभाजन तय नही हो पाया। कर्मचारियों की विकल्प सहित सूची तैयार कर ली गई है, लेकिन आईएएस एसके ओला के दफ्तर नहीं आने से उस पर मोहर लगना बाकी है।

उत्तर नगर निगम के प्रशासक अयूब खान ने सूची का अवलोकन कर दक्षिण के प्रशासक ओला के पास भिजवा दी है, संभवतया मंगलवार या बुधवार को कर्मचारियों व सफाई कर्मचारियों के भी कार्य विभाजन की सूची जारी हो सकती है। इधर, उत्तर निगम के प्रशासक अयूब खान की देखरेख में सोजती गेट स्थित निगम के पुराने कार्यालय में रंग-रोगन व कमरों की साज-सज्जा का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है।

खान सोमवार को इसकी तैयारियों का जायजा लेने पुराने निगम कार्यालय पहुंचे और उत्तर के कार्यालय अधीक्षक सलामतउल्ला से जानकारी ली। उन्होंने कार्यालय के लिए फर्नीचर व अन्य जरूरत की चीजों की खरीद करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने पुराने निगम में संचालित सुमेर लाइब्रेरी को कमरे व सभा कक्ष खाली करने का नोटिस देने के निर्देश भी जारी किए।

निगम उत्तर-दक्षिण के अलग-अलग कार्यालय, अलग प्रशासक व अधिकारियों के कार्य विभाजन के बावजूद निगम की ढीली कार्यशैली के चलते पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर निगम के नए भवन और सोजती गेट के पुराने भवन और निगम के उप सफाई, गैराज और अन्य भवनों पर उत्तर-दक्षिण निगम बोर्ड नहीं लग पाए और न हीं वाहनों व कमरों पर लगाई नाम-पदनाम पट्टिकाएं बदली गई। इधर, खान ने बताया कि साइन बोर्ड व पट्टिकाएं लगाने के निर्देश दिए हैं।
निगम के पुराने भवन में बैठक आज
निगम उत्तर के प्रशासक अयूब खान की अध्यक्षता में मंगलवार सुबह 11 बजे सोजती गेट पुराना निगम परिसर में बैठक बुलाई है। इसमें निदेशालय जयपुर की ओर से निगम उत्तर में पदस्थापित अधिकारियों को उपस्थित रहने को कहा गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jodhpur/news/work-division-of-employees-in-municipal-corporation-north-south-will-be-decided-today-or-tomorrow-still-not-changed-sign-board-and-name-designation-127462074.html

Comments

Popular posts from this blog

5 Star Hotel Urgent Staff Requirements Multiple Job Vacancies Location Dubai, UAE | 2021

Tele Sales Agent Job Vacancy In Qatar

Urgently Required For A Reputed Company in Qatar | 2021