गुजरात ले जाते पांच बाल श्रमिकों को छुड़वाया, मेट सहित दो गिरफ्तार
फलासिया पुलिस ने शनिवार को गुजरात ले जाए जा रहे पांच बाल श्रमिकों को मुक्त करवाने के साथ मेट व कार चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उपयोग ली जा रही जीप भी जब्त कर ली। फलासिया थानाधिकारी उम्मेदीलाल मीणा ने बताया कि शनिवार अलसुबह मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने झाड़ोल-फलासिया मुख्य रोड के झाड़पीपला के पास नाकाबंदी करते हुए गाड़ियों की तलाशी लेना शुरू किया।
इस दौरान एक जीप की तलाशी में उसके अंदर पांच बच्चे मिले। जिनके बारे में चालक सहित अन्य कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। कांस्टेबल हितेंद्र सिंह, संजय कुमार ने संदेह होने पर कड़ाई से पूछताछ की तो बच्चों को गुजरात मजदूरी के लिए ले जाने की बात सामने आई।
पुलिस ने जीप चालक अनेश सावंत पुत्र बच्चूभाई पटेल निवासी चित्तल जिला अमरोली गुजरात, मेट झाड़ोल थानांतर्गत बीड़ा निवासी दिनेश पुत्र केशूलाल वडेरा को गिरफ्तार करने के साथ ही जीप भी जब्त कर ली। पुलिस ने सभी बच्चों को बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया जहां से उनको लवीना संस्थान ओगणा को सौंप दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/udaipur/news/five-child-laborers-transported-to-gujarat-rescued-two-including-met-arrested-127455315.html
Comments
Post a Comment