मोहब्बतसरी में खेत में महिला ने देखा जंगली जानवर, वनकर्मी बोले-ल्याळी या गादड़ है
मोहब्बतसरी में शनिवार को अज्ञात जंगली जानवर को देखा गया। दोपहर में करीब 2 बजे एक महिला ने अपने खेत में जंगली जानवर को देखा। गांव के नितिन पूनिया ने बताया कि जंगली जानवर आने की सूचना रेंजर रतनलाल पूनिया को दी। सूचना पर फॉरेस्टर संजीव कुमार मौके पर पहुंचे।
महिला सुमन की सूचना के आधार पर गांव के महेंद्र पूनिया व बलबीर पुनिया के खेत में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। खेतों में मिले फुट मार्क के आधार पर जंगली जानवर पशुओं के लिए बोए गए चारे में होने का अंदेशा जताया जा रहा है। हालांकि सर्च ऑपरेशन में पता नहीं चला। इस दौरान पटाखे भी छोड़े, मगर वह बाहर नहीं निकला। ग्रामीणों में भय बना हुआ है।
पग मार्क के आधार पर वन विभाग के अधिकारी ल्याली या गादड़ा होने की आशंका जता रहे हैं। गौरतलब है कुछ साल पहले गांव में पैंथर घुस गया था। जिसे जयपुर से पहुंची टीम ने ट्रेंकुलाइज कर बड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा था। इस मौके पर रामप्रताप, ताराचंद, पुनीत, महेंद्र, अरविंद मौके पर मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/sikar/mukundgarh/news/in-mohabbatsari-the-woman-saw-a-wild-animal-in-the-field-the-forest-worker-said-liyali-or-gad-is-127455298.html
Comments
Post a Comment