पहली बार 10वीं का रिजल्ट 80% से ऊपर, सीकर के हंसराज के 99.5% और साक्षी के 99.3% अंक

राजस्थान माध्य. शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा और प्रवेशिका का परिणाम मंगलवार को जारी हुआ। पहली बार रिजल्ट 80% के पार रहा। रिजल्ट 80.63% रहा। शिक्षामंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि छात्राएं आगे रहीं। उनका रिजल्ट 81.41%, जबकि छात्रों का 78.99% रहा है। पिछले साल परिणाम 79.86% रहा था। इस बार 0.78% बच्चे ज्यादा पास हुए। बोर्ड ने परीक्षा के 28 दिन में परिणाम जारी कर दिया। 88.27% के साथ झुंझुनूं पहले, 87.64% के साथ सीकर दूसरे, 87.2% के साथ नागौर तीसरे स्थान पर रहा। जयपुर 81.37% के साथ 13वें स्थान पर रहा।

3 लाख से अधिक फर्स्ट
3,61,880 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण हुए हैं। 4,25,587 द्वितीय, 1,41,251 तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण हैं।

प्रथम श्रेणी में लड़के ज्यादा
कुल 1,87,905 लड़के प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं, 1,73,975 लड़कियां प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हैं।

दो साल से बेटियां आगे
10वीं के परिणाम में लड़कों व लड़कियों में कड़ा मुकाबला देखा जा रहा है, पिछले दो साल से बेटियां आगे चल रही हैं। मामूली परसेंटेज के अंतर से एक दूसरे से आगे बढ़ने का रुझान देखने को मिला है। 2015 से 2019 के परिणाम प्रतिशत के आंकड़ों में यह तथ्य सामने आए हैं। 2018 व 19 में लड़कों का परिणाम क्रमश: 79.79 और 79.45 प्रतिशत रहा, लड़कियों का परिणाम 79.95 और 80.35 प्रतिशत रहा है। जबकि इससे पूर्व के सालों में लड़के परिणाम देने में आगे रहे हैं।

10वीं परिणाम में शेखावाटी की धाक
10वीं कक्षा के परिणाम में शेखावाटी के सीकर, झुंझुनूं और नागौर की लगातार धाक जमी हुई है। केवल एक साल को छोड़ कर पिछले पांच साल में इन तीनों ही जिलों में से पहले तीन स्थानों पर आने की होड़ लगी नजर आई है। यह खुलासा बोर्ड की कक्षा 10वीं के 2015 से 2020 तक के जिलेवार परिणामों के विश्लेषण में खुलासा हुआ है। 2015 में भले ही सीकर और झुंझुनूं टॉप थ्री में स्थान बनाने में नाकामयाब रहे हों, लेकिन नागौर ने 91.97 प्रतिशत के साथ दूसरा स्थान बनाया था।

इस साल सवाई माधोपुर और बारां क्रमश: पहले और तीसरे स्थान पर रहे थे। 2016 से 2019 तक नागौर, सीकर और झुंझुनूं ने किसी अन्य जिले को टॉप थ्री में शामिल होने का मौका नहीं दिया।
चार सालों में सीकर 2018 को छोड़ कर हमेशा सिरमौर रहा। जबकि नागौर 2016 व 17 में दूसरे नंबर पर आया। साथ ही 2018 व 19 में नागौर ने तीसरा नंबर प्राप्त किया। झुंझुनूं 2018 में पहले नंबर पर आया और अन्य सालों में तीसरे व दूसरे स्थानों पर रहा।

बोर्ड की वेबसाइट रिजल्ट जारी होते ही हैंग हुई
बोर्ड की वेबसाइट मंगलवार शाम को हैंग हो गई। वेबसाइट पर बढ़े लोड को इसका मुख्य कारण बताया गया। बोर्ड द्वारा शाम 4 बजे कक्षा 10वीं का परिणाम जारी किया गया। जैसे ही लोगों ने वेबसाइट को खोलना शुरू किया, वेबसाइट हैंग हो गई। दिस साइट कैंन नॉट बी रीच्ड लिखा आ रहा था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो।


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jaipur/news/for-the-first-time-the-result-of-10th-is-above-80-995-marks-of-hansraj-of-sikar-and-993-of-sakshi-127562541.html

Comments

Popular posts from this blog

5 Star Hotel Urgent Staff Requirements Multiple Job Vacancies Location Dubai, UAE | 2021

Tele Sales Agent Job Vacancy In Qatar

Urgently Required For A Reputed Company in Qatar | 2021