तेज उमस के बाद रिमझिम से राहत
गुरुवार सुबह से तेज गर्मी व उमस थी। लोगों का बुरा हाल था। दोपहर में हुई रिमझिम से आमजन को गर्मी से राहत मिली। हालांकि बरसात रुकने के साथ वापस उमस बड़ गई। किसानों की जरूर इस बरसात ने चिंता दूर की। सूखती फसलों को कुछ दिन के लिए जीवनदान मिल गया है।
भगवानपुरा. हरिपुरा, लुहारिया, राजपुरा, सिडियास, भीमडियास में गुरुवार दोपहर बाद रुक-रुक कर बरसात हुई। ग्रामीणों को गर्मी से राहत मिली। भीमडियास में बारिश की कामना से 5 दिवसीय अखंड रामधुन का समापन हुआ।
गुलाबपुरा. तेज उमस के बाद शाम को बादल गर्जना के साथ तेज बारिश हुई। सड़कों पर पानी भर गया। उमस से लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की। अरसे बाद तेज बारिश होने से फसलों में लाभ होगा।
बैरां. बनेड़ा उपखंड के बैरां, रूपाहेली खुर्द, बाढ़िया खेड़ा, सरिया, नानकपुरा गांवाें में गुरुवार काे इंद्र मेहरबान हुए। सुबह से काले बादल गरजने लगे। करीब आधे घंटे रिमझिम बारिश बरसी। जिससे किसानों के चेहरे पर रौनक अा गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/bhilwara/news/relief-from-lightning-after-high-humidity-127569518.html
Comments
Post a Comment