रोडवेज बस स्टैंड के आगे से लोक परिवहन व निजी बसें हटाने की मांग

राजस्थान राेडवेज संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति ने कलेक्टर काे ज्ञापन देकर राेडवेज बस अड्डे के आगे रुकने वाले लाेक परिवहन व निजी बसाें काे हटवाने व नाे पार्किंग जाेन घाेषित करने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया है कि राेडवेज बस अड्डे के मुख्य गेट के आगे लाेक परिवहन व निजी बसें रुकती हैं।

इससे राेडवेज बसाें की बस स्टैंड से आवाजाही बाधित हाेती है। ये लाेग राेडवेज बसाें में यात्रा करने के लिए यहां पहुंचने वाले यात्रियाें काे गुमराह कर अपनी बसाें में बैठा लेते हैं। इससे राेडवेज बसाें का यात्रीभार भी घट रहा है। इन लाेगाें काे मना करने पर ये लाेग लड़ाई-झगड़ा करने पर उतारू हाे जाते हैं। राेडवेज कर्मियाें ने राेडवेज बस अड्डे से तीन से पांच किलाेमीटर के दायरे में नाे पार्किंग जाेन घाेषित करने व बस अड्डे के आगे लाेक परिवहन व निजी बसाें के ठहराव काे बंद करने की मांग की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/sriganganagar/news/demand-to-remove-public-transport-and-private-buses-from-roadways-bus-stand-127566313.html

Comments

Popular posts from this blog

5 Star Hotel Urgent Staff Requirements Multiple Job Vacancies Location Dubai, UAE | 2021

Tele Sales Agent Job Vacancy In Qatar

Urgently Required For A Reputed Company in Qatar | 2021