कोरोना मरीजों के इलाज की मॉनिटरिंग के लिए कलेक्टर ने बनाई कमेटी
सरकारी व प्राइवेट हाॅस्पिटलाें में कोविड-19 रोगियों काे उपचार और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कलेक्टर उज्ज्वल राठौड़ ने जिला स्तरीय समिति का गठन किया है। इस कमेटी में स्थानीय निकाय विभाग की उप निदेशक दीप्ति रामचन्द्र मीणा, मेडिकल कॉलेज के डॉ. सौरभ चित्तौड़ा, जेकेलोन के डॉ. देवेन्द्र गौतम, मेडिकल कॉलेज के डॉ. ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी और उपमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (स्वास्थ्य) डॉ. घनश्याम मीणा शामिल हैं।
ये कमेटी जिले के समस्त कोविड निजी चिकित्सालयों का निरीक्षण करेगी। साथ ही उपलब्ध आइसोलेशन बेड की नियमित मॉनिटरिंग करेगी। उपलब्ध बेड्स का विवरण पब्लिक डोमेन में सार्वजनिक करवाएगी। कमेटी चिकित्सा प्रोटोकॉल सहित हैल्प डेस्क की स्थापना एवं निर्धारित दरों पर इलाज की भी माॅनिटिरिंग करेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/kota/news/collector-formed-committee-to-monitor-treatment-of-corona-patients-127563048.html
Comments
Post a Comment