किशाेरी से दाेस्ती कर किशाेर ने कई बार किया दुष्कर्म, मुकदमा

एक किशाेरी काे दाेस्ती कर किशाेर ने उससे बार-बार दुष्कर्म किया। आराेपी ने किशाेरी काे फाेन पर की गई बाताें की रिकाॅर्डिंग कर ब्लैकमेल कर साेने के गहने और 15 हजार रुपए नकदी भी ले ली। घटना का पता तब चला जब किशाेरी के परिजनाें काे घर में गहने और नकदी नहीं मिले। इस पर किशाेरी से पूछा ताे उसने अपनी पीड़ा जाहिर की। इसके बाद किशाेरी का पिता महिला थाना पहुंचा और आराेपी किशाेर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

सीआई राजेश मामले की जांच कर रही हैं। पुलिस के अनुसार 16 वर्षीय किशाेरी से उसी की गली में निवास करने वाले 17 वर्षीय किशाेर ने पहले दाेस्ती की। इसके बाद फरवरी से लेकर अगस्त तक उससे फाेन पर बातचीत करता रहा। फाेन पर की गई आपत्तिजनक बाताें की रिकाॅर्डिंग कर आराेपी किशाेर किशाेरी काे ब्लैकमेल करने लगा। उसने किशाेरी से लगातार शारीरिक संबंध बनाए और साेने की अंगूठियां, झुमके और 15 हजार रुपए नकदी भी ऐंठ ली। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। साेमवार काे किशाेरी का स्वास्थ्य परीक्षण और पुलिस बयान दर्ज करेगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/sriganganagar/news/kisher-misbehaved-with-kisheri-and-raped-her-several-times-sued-127670219.html

Comments

Popular posts from this blog

5 Star Hotel Urgent Staff Requirements Multiple Job Vacancies Location Dubai, UAE | 2021

Tele Sales Agent Job Vacancy In Qatar

Urgently Required For A Reputed Company in Qatar | 2021