बेहद चौंकाने वाला होगा नीट का परिणाम, 720 में से 710+ अंक हासिल करेगा एग्जाम का टॉपर

नीट-2020 का रिजल्ट सबसे चौंकाने वाला परिणाम रहने वाला है। आसान पेपर के कारण इस साल कट ऑफ बढ़ना तय है। वहीं टॉपर के अंक भी इस साल 720 में से 710 से अधिक ही रहेंगे। जो कि एक रिकॉर्ड रहेगा। नीट में अब तक कोई छात्र इतने अंक हासिल नहीं कर पाया, जो इस साल का टॉपर स्कोर करेगा।

इस साल कई छात्र 700 से अधिक अंक हासिल करेंगे। कट ऑफ में अप्रत्याशित बढ़ोतरी होना भी पक्का है। हालांकि इससे मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए कॉम्पिटीशन काफी बढ़ जाएगा। एक्सपर्ट्स ने नीट के इतिहास में 2020 के पेपर को सबसे आसान बताया है। दरअसल, आंसर की जारी होने के बाद स्टूडेंट्स ने अपने मार्क्स कैल्कुलेट कर लिए हैं।

आंसर की पर आपत्ति देने का समय भी समाप्त हो गया है। एक व दो सवालों के उत्तर पर ही छात्रों को संशय है। साल 2019 में राजस्थान के ही छात्र नलिन खंडेलवाल ने 701 अंक हासिल करके टॉप किया था। सिर्फ तीन छात्र ही 700+ अंक हासिल कर पाए थे।

इस साल 700+ अंकों की कैटेगिरी मे अधिक छात्र शामिल होंगे। हालांकि नीट के रिजल्ट की अधिकृत तारीख तय नहीं है, लेकिन अक्टूबर के पहले या दूसरे सप्ताह तक रिजल्ट देना होगा, क्योंकि इसके बाद मेडिकल काउंसलिंग की लंबी प्रक्रिया को भी पूरा करना है।

600 प्लस अंकों पर मिल जाएगा सरकारी मेडिकल कॉलेज

मेडिकल कॅरिअर काउंसलर डॉ. आशीष महेंद्र का कहना है कि हाई स्कोरिंग के कारण इस साल 600 प्लस अंकों पर ही सरकारी मेडिकल कॉलेज अलॉट होगा। लेकिन कॉलेजों में दाखिले की प्रतिस्पर्धा बढ़ जाएगी। यह बात भी तय है कि इस साल का नीट परिणाम पुराने सभी परिणामों में बने रिकॉर्ड तोड़ देगा।

पिछले सालों में ये रही नीट की कट ऑफ

कैटेगिरी 2019 2018 2017
अनरिजर्व्ड 701-134 691-119 697-131
एसटी 133-107 118-96 130-107
एससी 133-107 118-96 130-107
ओबीसी 133-107 118-96 130-107


स्तरीय होना चाहिए था पेपर

सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल संस्थान एम्स में भी नीट के अंकों के आधार पर दाखिला मिलेगा। एक्सपर्ट मानते हैं कि इस कारण पेपर स्तरीय होना चाहिए था, जो कि नहीं था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
नीट-2020 का रिजल्ट सबसे चौंकाने वाला परिणाम रहने वाला है


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jaipur/news/neets-result-will-be-very-shocking-to-get-710-marks-out-of-720-exam-topper-127766363.html

Comments

Popular posts from this blog

5 Star Hotel Urgent Staff Requirements Multiple Job Vacancies Location Dubai, UAE | 2021

Tele Sales Agent Job Vacancy In Qatar

Urgently Required For A Reputed Company in Qatar | 2021