सड़क किनारे कपड़े में लिपटा मिला नवजात का मृत भ्रूण

शहर में एक बार फिर ममता को शर्मसार करने वाला गंभीर मामला सामने आया है। एक मां इतनी निष्ठुर हो गई कि एक मासूम बच्ची को जन्म देने से पहले ही उसको अपने गर्भ में मार दिया। इसके बाद उसको चादर में लपेटकर थैले में डालकर गोगेलाव गांव के पास सड़क किनारे वन विभाग की जमीन पर झाड़ियों में फेंककर चली गई। जानकारी के अनुसार इस वारदात की सूचना जैसे ही पुलिस तक पहुंची तो भ्रूण को जवाहर लाल नेहरू हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया। इसके बाद अब कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
वन कार्मिकों को एक थैले में दिखाई पड़ा भ्रूण
वन विभाग के रेंजर हेमेन्द्र फिड़ौदा तथा वन रक्षक अंजु सोमवार की दोपहर इलाके में गश्त कर रहे थे। ठीक उसी समय तारबंदी के पास झाड़ियों में उनको एक थैला पड़ा हुआ दिखाई दिया। जब वे थैले के पास गए तो उन्होंने देखा कि उसमें एक चादर रखी हुई है, जिसमें एक बच्चे का सिर लिपटा हुआ दिखाई दिया। भ्रूण करीब 6-7 माह का था। फिड़ौदा ने बताया पुलिस नियंत्रण कक्ष को दी गई। चादर से बाहर से केवल सिर और बाल ही दिखाई दे रहे थे। भ्रूण को पहले चादर में चारों तरफ से लपेटा गया। थैले में भरने के बाद वन विभाग की जमीन पर झाड़ियों में फेंका गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कपड़े में लपेटकर फेंका गया नवजात का भ्रूण।


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/nagaur/news/newborn-dead-fetus-found-wrapped-in-roadside-clothes-127763107.html

Comments

Popular posts from this blog

5 Star Hotel Urgent Staff Requirements Multiple Job Vacancies Location Dubai, UAE | 2021

Tele Sales Agent Job Vacancy In Qatar

Urgently Required For A Reputed Company in Qatar | 2021