शहर के जोधपुर मिष्ठान भंडार के कारखाने में मिली 10 किलो पुरानी मिठाई, नष्ट करवाई
विभाग की ओर से चलाए जा रहे शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत दो अलग-अलग टीमों ने जांच की गई। जहां रसद विभाग की ओर से पेट्रोल पंप और चिकित्सा विभाग की टीम ने मिष्ठान भंडार की जांच की गई।
गुरूवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा जोधपुर मिष्ठान भंडार के यहां लोधा स्थित कारखाने पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच की गई। जहां करीब 10 किलो पुरानी मिठाई मिली। जिसे नष्ट करवाते हुए सावधानी बरतने के निर्देश दिए।
साथ ही मौके से दूध की जांच की गई, जो सही पाया गया। साथ ही गोदाम में रखी गई मिठाई रसगुल्ले, मिल्ककेक, गुलाब जामुन के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवाए गए। इस के बाद टीम ने जीपीओ सर्किल स्थित आनंद डायनिंग हॉल का निरीक्षण कर मिठाइयां एवं रिफाइनरी सोयाबीन तेल के सैंपल लिए और जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजने की कार्रवाई की गई।
इस टीम के साथ सीएमएचओ डाॅ. वीके जैन, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अशोक गुप्ता शामिल रहे। इधर, रसद विभाग की ओर से भी 4 पेट्रोल पंपों की जांच की गई। जिसमें सभी तरह की जांच करने के बाद उनको कोई गड़बड़ी नहीं मिली।
रसद विभाग के प्रवर्तक निरीक्षक सोहन सिंह चौहान ने बताया कि सबसे पहले मां संतोषी इंटर प्राइजेज फिलिंग स्टेशन पंप आंबापुरा, रिलायंस पेट्रोल पंप श्यामपुर, एन्जॉय फिलिंग स्टेशन जामामेड़ी, एस आर फ्यूल पंप जामा मेड़ी के यहां जांच की गई। जिसमें पांच लीटर के माप से तेल चैक किया, सभी तरह के कागजों की जांच की जो सही पाई गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/banswara/news/10-kg-old-sweets-found-in-the-factory-of-jodhpur-confectionery-in-the-city-destroyed-127863910.html
Comments
Post a Comment