एक दिन में दूसरी बार 500+ स्वस्थ हुए 7 संक्रमिताें की माैत, 238 नए मरीज

त्याैहार व चुनावाें के बीच काेराेना काे लेकर शुक्रवार काे कुछ राहत की खबर आई। एक दिन मेें 510 संक्रमितों को डिस्चार्ज किया गया। यह दूसरी बार है जब एक दिन में डिस्चार्ज होने वालों का आंकड़ा 500 के पार गया हो। इससे पहले 8 सितंबर काे एक साथ 575 राेगी ठीक हुए थे। वहीं साेमवार काे 7 संक्रमिताें की माैत ने इस राहत काे धूमिल कर दिया।

इनके अलावा 238 नए राेगी मिले। इसके साथ ही कुल संक्रमिताें का आंकड़ा 37 हजार के पार पहुंच गया। अब तक 37,108 शहरवासी काेराेना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 66.03% यानी 24,503 ठीक हाे चुके हैं और 528 राेगी जान गंवा चुके हैं। अक्टूबर के 30 दिनाें में 9,955 राेगी मिले हैं, 8600 ठीक हुए और 133 माैतें हाे चुकी हैं।
एमजीएच में 4, एम्स में 2 और एमडीएम में एक माैत
एमजीएच में 4, एम्स में 2 व एमडीएम में एक माैत हुई। एमजीएच में भागसिंह मार्ग दूसरी पोल निवासी लक्ष्मीनारायण (75), कुड़ी के महावीर नगर निवासी माया देवी (76), 5वीं राेड जाकिर हुसैन काॅलाेनी निवासी कुसुम (60) व नांदड़ी राेड स्थित डिफेंस कॉलोनी निवासी हमीरराम (76) ने दम ताेड़ा। एम्स में फतेह कृष्ण (60) व रातानाडा निवासी निर्मल गोयल (54) और एमडीएम में बिलाड़ा के पटेल नगर निवासी जिमानी देवी (72) की माैत हुई।

स्थानीय सूची में 223 नए संक्रमित
विभाग की ओर से जारी सूची में 223 नए रोगी बताए गए। इनमें प्रतापनगर में 9, शहर परकोटा में 13, उदयमंदिर में 11, महामंदिर में 19, मसूरिया में 21, शास्त्रीनगर में 19, मधुबन में 24, रेजिडेंसी में 20 व बीजेएस में 11 रोगी मिले। वहीं जिले के बनाड़ (मंडोर) ब्लॉक में 9, सालावास में 8, बिलाड़ा में 3, भोपालगढ़ में 2, ओसियां में 2, बावड़ी में 4, फलोदी में 29 व बाप में 19 रोगी मिले।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतिकात्मक तस्वीर


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jodhpur/news/500-healthy-for-the-second-time-in-a-day-beating-7-infections-238-new-patients-127866755.html

Comments

Popular posts from this blog

5 Star Hotel Urgent Staff Requirements Multiple Job Vacancies Location Dubai, UAE | 2021

Tele Sales Agent Job Vacancy In Qatar

Urgently Required For A Reputed Company in Qatar | 2021