12 में से 8 पेजों में खामियां, प्रूफ रीडिंग सही नहीं किए जाने के कारण हुई गलती

राज्य सरकार की ओर से विभिन्न विभागों को वितरण के लिए छपवाए गए 2.50 लाख कैलेंडरों में से करीब 1 लाख कैलेंडर गलत छप गए। अब इन गलत कैलेंडरों में स्टीकर लगाकर गलती को दुरुस्त किया गया है। प्रूफ रीडिंग सही तरीके से नहीं किए जाने के कारण इतनी बड़ी संख्या में गलत कैलेंडर छप गए।

छपवाए गए इन कैलेंडर में दीवार कैलेंडर की कीमत 13 रुपए और टेबल कैलेंडर की कीमत 23 रुपए हैं। मामले के अनुसार सामान्य प्रशासन विभाग ने सरकारी छुट्टियों का कैलेंडर बनाकर प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी विभाग को कैलेंडर छपवाने के लिए दिया था।

यहां कैलेंडर का ड्राफ्ट तैयार हुआ, लेकिन प्रूफ में खामी रह गई। इस कारण वर्ष 2021 के इस कैलेंडर के 12 पन्नों में से 8 पन्नों पर तारीखों की खामी रह गई। जब तक गलती पकड़ में आती एक लाख कैलेंडर छप चुके थे। बाद में करीब डेढ़ लाख कैलेंडर ऐसे थे जो सही तरीके से छपवाए गए। अब गलत छपे कैलेंडरों में भी स्टीकर लगा गलती को दुरुस्त कर दिया गया है।

खामी : माह के आखिरी में अगले माह की तारीख अंकित नहीं

कैलेंडर में प्रत्येक महीने आखिरी तारीख के बाद अगले महीने की तारीख अंकित रहती है। लेकिन इस बार फरवरी, मार्च, अप्रैल, जून, अगस्त, सितंबर, नवंबर और दिसंबर महीने में महीने की आखिरी तारीख के बाद खाली रहे बॉक्स में अगले महीने की एक या इसके आगे की तारीख अंकित नहीं हुई।

यों समझिए खामी को
फरवरी में आखिरी तारीख 28 रविवार है। इसके बाद खाली रहे 6 बॉक्स में 1 से 6 तारीख अंकित होनी चाहिए था, लेकिन इन बॉक्स में 25 से 30 अंकित कर दी गई। इसी तरह से मार्च में आखिरी तारीख 31 बुधवार है। आगे के खाली रहे 3 बॉक्स में 1 से 3 तक की तारीख से अंकित होनी चाहिए थी, लेकिन इनमें 26, 27 व 28 अंकित कर दी गई।

^प्रुफ रीडिंग में रही खामी के कारण कुछ कैलेंडर गलत छप गए थे। गलती पकड़ में आने के बाद सही कैलेंडर छपवा लिए गए थे। जिन कैलेंडरों में गलती हुई, उनमें भी स्टीकर लगाकर गलती को ठीक कर दिया है।

-असलम शेर खान, निदेशक, प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी विभाग



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Flaws in 8 of 12 pages, mistake due to improper proof reading


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jaipur/news/flaws-in-8-of-12-pages-mistake-due-to-improper-proof-reading-128064317.html

Comments

Popular posts from this blog

5 Star Hotel Urgent Staff Requirements Multiple Job Vacancies Location Dubai, UAE | 2021

Tele Sales Agent Job Vacancy In Qatar

Urgently Required For A Reputed Company in Qatar | 2021