ट्रक खराब होकर घाटी में फंसा, 2 घंटे तक हाईवे जाम
प्रतापगढ़ बारावरदा राष्ट्रीय मार्ग 113 पर भूतिया घाटी के पास सोमवार को एक ट्रक खराब होकर रोड पर ही रुक गया। इस कारण ट्रक के आगे और पीछे दोनों तरफ यातायात बाधित हुआ तो 2 घंटे तक यहां पर जाम लगा रहा। घाटी होने के कारण वाहन यहां से न तो आगे जा सके न पीछे हो सके।
देखते ही देखते वाहनों की कतार लंबी होती गई। रोड के अधूरे निर्माण के कारण वाहन साइड से भी आगे नहीं निकल सके। अधूरा निर्माण होने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। सोमवार को भी सुबह 10 बजे से 12 बजे तक रोड जाम रहा। वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी। करीब 2 घंटे बाद ट्रक सही हुआ और यहां से निकाला जा सका। एनएच 113 पर अधूरा निर्माण राहगीरों के लिए परेशानी बना हुआ है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/udaipur/pratapgarh/news/truck-got-stuck-in-valley-highway-jam-for-2-hours-128064313.html
Comments
Post a Comment