98 नमूनों की रिपोर्ट मिली, 40 अमानक
जिले में खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग का काम रूका नहीं है। दिवाली के बाद अब तक 41 सैंपल एकत्रित किए जा चुके है। कलेक्टर डाॅ. जितेंद्रकुमार सोनी के निर्देशों पर जिले में अभी तक अभियान चलाया जा रहा है और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए जा रहे है।
जानकारी के अनुसार शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत लंबे समय से कार्रवाई की जा रही है। जिसमें कई सैंपल लिए जा चुके है। जिनमें कई अमानक भी मिले है। जानकारी के अनुसार नागौर की एक दुकान से मावा के नमूने लिए गए है। इसके अलावा एक आयुर्वेदिक स्टोर से शहद के भी नमूने एकत्रित किए गए है।
इसके साथ ही एक अन्य दुकान से शहद के नमूने लिए गए है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश जांगिड़ के अनुसार दिवाली के अभियान के लिए कुल 72 नमूने लिए गए थे। दिवाली के बाद भी अभियान में तेजी बनी हुई है। दिवाली के बाद अभियान में और तेजी आई हुई है। अब तक 98 नमूनों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। 40 नमूने अमानक पाए गए है। कलेक्टर ने मिलावटियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/nagaur/news/98-samples-reported-40-non-standard-128071622.html
Comments
Post a Comment