डेश बोर्ड बता रहे बेटियों का गौरव

सरकार के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को धरातलीय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने के लिए नागौर में कई नवाचार किए जा रहे हैं। कलेक्टर डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी द्वारा रास्ता खोलो अभियान में बिटिया गौरव पट्टिका लगवाने के बाद बिटिया गौरव डेश बोर्ड नाम से एक और नवाचार किया गया है।

सरकारी माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक स्तर के विद्यालयों में बिटिया गौरव डेश बोर्ड लगवाए गए है, जिन पर संबंधित विद्यालय की मेधावी छात्राओं के नाम लिखवाए गए हैं। बिटिया गौरव डेश बोर्ड लगाने के लिए जिले में कुल 2961 सरकारी विद्यालयों को चिन्हित किया गया। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी संपतराम ने बताया कि जिले में अब तक 1417 स्कूलों में बिटिया गौरव डेश बोर्ड लगवाए जा चुके हैं।

डीडवाना ब्लाॅक में 83, डेगाना 95, जायल 117, खींवसर 97, लाडनूं 75, मकराना 103, मेड़ता 105, मूण्डवा 93, नागौर 85, तथा रियांबड़ी ब्लाॅक की 98 सरकारी स्कूलों में बिटिया गौरव डेश बोर्ड लगवाए जा चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/nagaur/news/pride-of-daughters-telling-dash-board-128071609.html

Comments

Popular posts from this blog

5 Star Hotel Urgent Staff Requirements Multiple Job Vacancies Location Dubai, UAE | 2021

Tele Sales Agent Job Vacancy In Qatar

Urgently Required For A Reputed Company in Qatar | 2021