पत्नी का गला दबाकर हत्या, नशे में पति-पत्नी में हुआ विवाद

देलदर गांव में एक युवक ने घरेलू विवाद में मंगलवार देर रात को पत्नी की हत्या कर मौके से फरार हो गया। सदर थाना अधिकारी देवीसिंह ने बताया कि खाखरवाड़ा निवासी गणेश गमेती भील देलदर गांव निवासी भरत रावल के कृषि कुएं पर पत्नी लक्ष्मी के साथ रह काम करता था।

मंगलवार रात को दोनों के बीच विवाद में उसने लक्ष्मी की हत्या कर फरार हो गया। बुधवार सुबह सूचना मिलने पर माउंट डीएसपी प्रवीण कुमार, रीको थाना अधिकारी राण सिंह और सदर थाना अधिकारी देवीसिंह मौके पर पहुंच एफएसएल टीम को मौके पर बुलवाया तथा आसपास क्षेत्र के लोगों से बातचीत कर घटना के संबंध में जानकारी जुटाने के प्रयास किए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया तथा बाद में परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द किया।

आरोपी की तलाश के लिए दो टीमें गठित थाना अधिकारी ने बताया कि हत्या के बाद फरार हुए आरोपी पति की तलाश के लिए दो टीमों का गठन किया है। टीमों उसके छिपने के संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। फिलहाल विवाद एवं मारपीट के बाद हत्या की बात सामने आई है। जांच के बाद पूरी जानकारी सामने आएगी। एफएसएल टीम ने सैंपल ले लिए है। हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।

हत्या के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारणों का पता चल सकेगा। आरोपी की तलाश तेजी से की जा रही है, ताकि विवाद के कारणों का खुलासा हो सकें।- प्रवीण कुमार डीएसपी माउंटआबू



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
आबूरोड. देलदर गांव में महिला की हत्या के बाद पुलिस मौका मुआयना किया।


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/pali/abu-road/news/wifes-strangled-murder-intoxicated-husband-wife-dispute-128069785.html

Comments

Popular posts from this blog

5 Star Hotel Urgent Staff Requirements Multiple Job Vacancies Location Dubai, UAE | 2021

Tele Sales Agent Job Vacancy In Qatar

Urgently Required For A Reputed Company in Qatar | 2021