सादड़ी गांव के पास तेज गति से आ रही जीप ने पीछे से बाइक को टक्कर मारी; दो की मौत, एक घायल

खमेरा थाना क्षेत्र के सादड़ी गांव के पास रविवार देर रात काे सड़क हादसे में दाे युवकाें की माैत हाे गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को घायल होने से उसे उदयपुर रैफर किया गया।

जानकारी के अनुसार झंझोर गांव निवासी जितेंद्र पुत्र शंकरलाल कटारा, कपिल पुत्र शंकर बरोड़ और जितेंद्र का छोटा भाई विकास खमेरा थाना क्षेत्र के कानड़ा गांव मेहमान गए थे। देर रात को बाइक से वापस अपने गांव झंझोर लौट रहे थे। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। सादड़ी गांव के पास उनकी बाइक को पीछे से तेज गति से आ रही एक जीप ने टक्कर मार दी। घटना के बाद जीप चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते खमेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआई अंबालाल ने बताया कि हादसे में झंझोर निवासी 26 वर्षीय जितेंद्र पुत्र शंकरलाल कटारा, 24 वर्षीय कपिल पुत्र शंकर बरोड़ की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं जितेंद्र का छोटा भाई 22 वर्षीय विकास गंभीर रूप से घायल हो गया।

जिसे प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत उदयपुर रैफर कर दिया गया। जीप चालक टक्कर मार कर मौके से जीप लेकर फरार हो गया। खमेरा थाना पुलिस ने दोनों युवकों के शवों का सोमवार को बांसवाड़ा मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द किया।

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत
उदयपुर मार्ग पर भारत गैस गोदाम के पास बाइक की टक्कर से झांतला निवासी दला पुत्र गुलाब जाेगी गंभीर रूप से घायल हाे गया। दला का उदयपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां उसने रविवार काे दम ताेड़ दिया। दला के चाचा ने पुलिस काे दी रिपोर्ट में बताया कि उनका भतीजा दला 25 दिसंबर की सुबह रोजगार के लिए पैदल-पैदल सब्जी मंडी जा रहा था। गैस गोदाम के पास पहुंचने पर मुख्य मार्ग पर बिना नंबर की बाइक सवार तेज गति और गफलत से चलाते हुए उसके भतीजे काे टक्कर मार दी।

बाद में बाइक सवार बड़गांव निवासी जितेंद्र बाइक लेकर चला गया। हादसे में भतीजा गंभीर रूप से घायल हाे गया। जिसे बाद में एमजी अस्पताल ले गए। लेकिन नाजुक हालत देखते हुए डॉक्टरों ने रैफर कर दिया। उदयपुर में इलाज के दाैरान रविवार काे दला ने दम ताेड़ दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
A jeep coming at a high speed near Saadri village hit the bike from behind; Two dead, one injured


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/banswara/ghatol/news/a-jeep-coming-at-a-high-speed-near-saadri-village-hit-the-bike-from-behind-two-dead-one-injured-128064328.html

Comments

Popular posts from this blog

5 Star Hotel Urgent Staff Requirements Multiple Job Vacancies Location Dubai, UAE | 2021

Tele Sales Agent Job Vacancy In Qatar

Urgently Required For A Reputed Company in Qatar | 2021