अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने किया कैच द रेन प्रोजेक्ट का नागौर में शुभारंभ

नेहरू युवा केंद्र संगठन और राष्ट्रीय जल मिशन द्वारा राष्ट्रीय जल मिशन कैच द रेन के तहत नागौर में जल अभियान का शुभारंभ बुधवार को किया गया। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के स्वायत्तशासी संगठन नेहरू युवा केंद्र संगठन के कैच द रेन प्रोजेक्ट का स्थानीय स्तर पर शुभारंभ हुआ।

अभियान के पोस्टर का लोकार्पण नागौर के एडीएम मनोज कुमार शर्मा द्वारा किया गया। जिला युवा अधिकारी सुरमयी शर्मा ने बताया कि तथ्यों के अनुसार हमारे देश में भरपूर वर्षा होने के बावजूद हम सिर्फ आठ प्रतिशत बारिश का पानी ही संरक्षित कर पाते हैं, इसलिए राजस्थान के संदर्भ में वर्षा जल सरंक्षण का महत्त्व और भी बढ़ जाता है।

उन्होंने राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवकों व युवा मंडल सदस्यों को प्रकृति द्वारा प्रदत्त अनमोल उपहार वर्षा जल के सरंक्षण एवं जल के पुनरू उपयोग का महत्व बताया। साथ ही नागौर जिले के सभी पंचायत समितियों में जल सरंक्षण संबंधी जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही उन्होंने युवाओं को यह भी प्रेरणा दी कि वे वेबिनार व सोशल मीडिया के माध्यम से समाज को अधिक से अधिक प्रेरित करें, ताकि देश में वर्षा जल का सदुपयोग हो सके।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/nagaur/news/additional-district-collector-inaugurated-catch-the-rain-project-in-nagaur-128071599.html

Comments

Popular posts from this blog

5 Star Hotel Urgent Staff Requirements Multiple Job Vacancies Location Dubai, UAE | 2021

Tele Sales Agent Job Vacancy In Qatar

Urgently Required For A Reputed Company in Qatar | 2021