शहर की पहली महिला पार्षद मोहिनी देवी ने मनाया 100वां बर्थडे, सर्वाधिक वोट हासिल कर 1964 में जीता था चुनाव

जोधपुर शहर की पहली महिला पार्षद मोहनी देवी का शहर के लोगों ने रविवार को 100वां जन्मदिन मनाया। वर्ष 1921 में जन्मी मोहनी देवी रविवार को पूरे 100 बरस की हो गई। शहर के कई लोगों ने सुबह से ही उन्हें बधाइयां देनी शुरू कर दी। जोधपुर में रहने वाले परिजनों के अलावा विदेश में रह रहे रिश्तेदारों ने भी वीडियो कॉलिंग व कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उन्हें बधाइयां दीं।

मोहनी देवी के पुत्र डॉ. कांति जोशी ने बताया कि आज उनकी मां पूरे 100 वर्ष की हो गई है। पूरे परिवार में उत्साह है। आजादी के बाद सन 1964 में जोधपुर नगर निकाय के सदस्यों ने दो महिला सदस्यों को सहवृत सदस्य के रूप में पार्षद के रूप में चुना गया था, उनमें से एक हैं मोहनी देवी जोशी।

वे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पिता बाबू लक्ष्मण सिंह के नगर परिषद अध्यक्ष के रूप में पहले कार्यकाल के दौरान सहवृत सदस्य बनीं थीं। उनके पति हरीश जोशी थे, जिनका 1961 में देहांत हो गया था। वे स्वतंत्रता सेनानी व पत्रकार थे। उन्होंने कांग्रेस के बोलबाले के समय में लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए नागरिक मोर्चा बनाया था।

जोशी के संपर्क उस समय देश के प्रमुख नेताओं से हुआ करते थे। उनके बड़े पुत्र कैलाश जोशी ने बताया कि उनके पिताजी हरीश जोशी के 40 वर्ष से कम आयु में देहांत होने के बाद माताजी मोहनी देवी ने किस तरह गेहूं पीसने की चक्की चला कर और सुमेरपुर में खेती-बाड़ी संभालते हुए अपने 5 बच्चों को पाल पोस कर बड़ा किया और पढ़ाया लिखाया। वहीं वर्ष 1964-65 में जब वे सहवृत सदस्य बनीं तो उन्हें सदस्यों से सर्वाधिक वोट भी मिले। फुल्ला रोड स्थित महिला स्नानागार उनके कार्यकाल के दौरान बनवाया गया था।

वहीं नगर परिषद की हर बैठक में वे उपस्थित रहतीं थीं। मोहनी देवी के बड़े पुत्र कैलाश जोशी इंदौर की मालवा मिल के जीएम पद से रिटायर हुए हैं। उनके छोटे पुत्र डॉक्टर कांति जोशी जोधपुर के वरिष्ठतम शिशु रोग विशेषज्ञ हैं। डॉ. कांति जोशी की पत्नी डॉ. आनंदी कुमारी जोधपुर में सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ सर्विसेज की इंचार्ज हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The city's first female councilor, Mohini Devi, celebrated her 100th birthday, winning the election in 1964 by getting the most votes.


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jodhpur/news/the-citys-first-female-councilor-mohini-devi-celebrated-her-100th-birthday-winning-the-election-in-1964-by-getting-the-most-votes-128111695.html

Comments

Popular posts from this blog

Tele Sales Agent Job Vacancy In Qatar

5 Star Hotel Urgent Staff Requirements Multiple Job Vacancies Location Dubai, UAE | 2021

ग्रामीण अंचल में बारिश के चलते आज जवाई बांध का गेज आधा फिट बढ़ा पढ़े कितना हुआ गेज