डीजे कैडर: 17 पद पदोन्नति से भरने के लिए आवेदन मांगे
जिला जज कैडर के पदों को पदोन्नति द्वारा भरे जाने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती के लिए वे ही वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश योग्य होंगे, जिन्होंने पांच वर्ष की सेवा पूरी कर ली है। भर्ती के लिए जिला जज कैडर भर्ती 2020 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। 17 पदों की रिक्तियां जारी की गई हैं। इसमें से वर्ष 2020-2021 के 16 पद व 2019-2020 का 1 पद शामिल हैं।
भर्ती के लिए लिखित परीक्षा व इंटरव्यू होंगे। जिनकी पांच वर्ष की सेवा 1 जनवरी 2021 को पूरी होगी वे भी भर्ती में शामिल हो सकेंगे। लिखित परीक्षा के तहत 100-100 अंकों के चार पेपर होंगे। लिखित परीक्षा के बाद 50 अंक का साक्षात्कार होगा। जिला जज कैडर की भर्ती के लिए 27 जनवरी को दोपहर एक बजे से 27 फरवरी को शाम पांच बजे तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jodhpur/news/dj-cadre-17-applications-sought-to-be-filled-by-promotion-128111722.html
Comments
Post a Comment