2 चचेरी बहनों की शादी में खलल डालने के लिए की हत्या, पुलिस से बोला आरोपी-10 साल के चचेरे भाई का सिर धड़ से अलग करना चाहता था

करड़ में 10 साल के चचेरे भाई की हत्या के आरोपी ने पुलिस पूछताछ में दिल दहला देने वाले खुलासे किए हैं। आरोपी का कहना है कि वह 26 जनवरी को होने वाली चचेरी बहनों की शादी में खलल डालना चाहता था। वह चाहता था कि उसके चाचा की बदनामी हो। इसके लिए शुक्रवार सुबह जब आराेपी कैलाश ने अपने चचेरे भाई उत्तम काे अकेला जाते हुए देखा ताे उसने उसकाे जान से मारने का प्लान बनाया। वह गांव की ही एक दुकान पर गया और वहां से 10 रुपए के कुरकुरे और दाे ब्लेड खरीदी।

इसके बाद उत्तम जब उसकाे दुबारा दिखा ताे उसकाे साथ ले गया और मारपीट करने लगा। माैका मिलते ही उसने ब्लेड से उत्तम का गला रेत दिया। पूछताछ में कैलाश ने पुलिस काे बताया कि वह उत्तम का सिर धड़ से अलग करना चाह रहा था। आरोपी का कहना है कि वह जब गला रेत रहा था तब उसकाे लगा कि उसके हाथ में केवल ब्लेड नहीं उस्तरा है।

उसकाे अपने चचेरे भाई का गला रेतने में बहुत मजा आया। दांतारामगढ़ थानाधिकारी हिम्मत सिंह ने बताया कि आराेपी कैलाश ने कहा कि उसका चाचा गाेपाल उसके अलावा उसके पिता मंगलचंद काे भी बहुत परेशान करता था। गाली गलाैच करने के साथ घर की दीवार काे लेकर झगड़ता रहता था। उसकाे खुद काे नाैकरी लगने की बात पर टेंशन देता रहता था। इसलिए उसने चचेरे भाई को मारकर अपना बदला ले लिया।
आरोपी बोला-चाचा उसके पिता को परेशान करता था, शराब पीता था, मीट खाता था, इसलिए उसे नफरत थी

पुलिस के अनुसार आराेपी बार-बार बयान बदलता है। कभी कहता है कि उसका चाचा गाेपाल शराब पीता था और मीट खाता था। वह उसके जचता नहीं था।दाेनाें परिवाराें के बीच रुपयाें के लेनदेने की बात भी सामने आ रही है। इस कारण दाेनाें परिवाराें में अक्सर अनबन हाेती रहती थी। पुलिस का कहना है कि आराेपी मानसिक राेगी है और बहकी-बहकी बातें कर रहा है।

पुलिस ने हत्या में काम ली गई ब्लेड बरामद कर लिया गया और मृतक के परिवार के बयान लेकर आराेपी कैलाश काे गिरफ्तार कर लिया है। रविवार काे उसकाे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। गाैरतलब है कि करड़ गांव के कैलाश ने अपने 10 साल के चचेरे भाई की ब्लेड से गला रेतकर हत्या कर दी थी। आरोपी का कहना था कि उसका चाचा पढ़ाई को लेकर उसको ताने मारता था किपढ़ लिख कर क्या करेगा। तेरी पढ़ाई काेई काम नहीं आएगी। इसी का बदला लेने के लिए उसने चचेरे भाई की हत्या कर दी।

रातभर छिपा रहा आराेपी का पिता
कैलाश के पिता गाेपाल काे उत्तम की हत्या कर देने का पता लगा ताे वह रातभर छिपा रहा। सुबह पुलिस ने गाेपाल काे परिवार के बीच बैठाया और गमी में शामिल किया। उत्तम की हत्या के बाद उसके बीच के चाचा बजरंगलाल ने अपने भतीजे कैलाश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। दिल दहला देने वाली घटना के बाद करड़ गांव में शनिवार काे सन्नाटा पसरा रहा। परिवार से जुडे़ लाेगाें का कहना था कि उत्तम की दाेनाें बहनाें की 26 जनवरी काे हाेने वाली शादी काे भी आगे खिसका दिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
आरोपी कैलाशचंद (21)


source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/sikar/news/accused-of-police-wanted-to-separate-beheading-of-10-year-old-cousin-from-police-for-disrupting-marriage-of-2-cousins-to-be-held-on-26-january-128107475.html

Comments

Popular posts from this blog

5 Star Hotel Urgent Staff Requirements Multiple Job Vacancies Location Dubai, UAE | 2021

Tele Sales Agent Job Vacancy In Qatar

Urgently Required For A Reputed Company in Qatar | 2021