प्रदेश में 282 की जगह 161 सेंटर्स पर होगा वैक्सीनेशन

 

प्रदेश में 282 की जगह 161 सेंटर्स पर होगा वैक्सीनेशन

जयपुर.भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रदेश में 16 जनवरी से शुरू होने वाली कोरोना वैक्सीन अब पूर्व में प्रस्तावित 282 सेशन साइट की बजाय 161 सेंटर्स पर लगाई जाएगी | चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सचिव श्री सिद्धार्थ महाजन ने बताया,कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर वैक्सीनेशन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है | 

उन्होंने बताया कि 16 जनवरी को टीकाकरण का कार्य प्रधानमंत्री द्वारा शुभारंभ कार्यक्रम के समापन के बाद ही शुरू किया जाएगा | उन्होंने बताया है कि कोविशील्ड की एक वायल में 10 डोज हैं एवं कोवैक्सीन की एक वायल में 20 डोज है श्री महाजन ने बताया कि सत्र स्थल पर लाभार्थी की संख्या व वैक्सीन वायल का पूर्ण उपयोग किया जाएगा | 

श्री महाजन ने बताया कि यदि किसी सेशन साइट पर सभी लाभार्थियों को वैक्सीन लगाने का कार्य पूरा हो जाए, तो उसके बाद नया सत्र स्थल शुरू किया जा सकता है| शुरुआत में केवल मेडिकल कॉलेज, अस्पताल, जिला अस्पताल,उप जिला अस्पताल,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को ही सत्र स्थल के रूप में चयनित किया जाए, एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को इन सब के बाद प्रस्तावित किया जाए| 

सचिव ने बताया, कि सभी जिले 31 जनवरी तक की कार्य योजना अभी से तैयार कर लें कोविड- वैक्सीनेशन सप्ताह में केवल 4 दिन ही आयोजित किया जाएगा| जनवरी माह में इसके लिए 16,18,19,22,23,25, 27, 29, 30 व 31 को सत्र आयोजित किए हैं यदि किसी जिले में हेल्थ केयर वर्कर्स के टीकाकरण का कार्य 31 जनवरी से पहले पूर्ण हो रहा है तो तत्काल राज्य स्तर पर सूचित करें! 

उन्होंने बताया,कि प्रतिदिन सत्र समाप्ति हेतु निर्धारित समय शाम 5:00 बजे तक यदि बुलाए गए सभी लाभार्थियों को टीकाकरण नहीं हो पाता है तो उस सत्र स्थल पर 5:00 बजे तक आए सभी लाभार्थी के टीकाकरण पूर्ण होने के बाद सत्र समाप्त किया जाए | 



source https://rajasthanvillagenews.blogspot.com/2021/01/ Corona-vaccine-News.html

Comments

Popular posts from this blog

5 Star Hotel Urgent Staff Requirements Multiple Job Vacancies Location Dubai, UAE | 2021

Tele Sales Agent Job Vacancy In Qatar

Urgently Required For A Reputed Company in Qatar | 2021