जिला कलक्टर अंश दीप ने महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) पुनायता का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया


जिला कलक्टर अंश दीप ने महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) पुनायता का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया

पाली.जिला कलक्टर अंश दीप ने शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम)पुनायता का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया। इस दौरान जिला कलक्टर ने विधालय संचालन से संबधित सभी प्रपत्र, फाईल, नामांकन, कोविड 19 के तहत सेनेटाईजर,मास्क की पर्याप्त व्यवस्था आदि के बारे में जानकारी ली। उन्होने कक्षा कक्षो में जाकर विद्यार्थियों के साथ अंग्रेजी में संवाद करते हुए कोविड -19 की गाइड लाइन अनुसार व्यवस्था की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान वर्तमान में चल रही विभिन्न प्रकार की गतिविधियों जैसे स्माइल, स्माइल 2, गृह कार्य निरीक्षण, वर्क बुक वितरण, शाला दर्पण पोर्टल पर विभिन्न कार्यों का अपडेट करना, शिक्षक डायरी इत्यादि विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश  दिए। उन्होने विद्यालय में विद्यार्थियों द्वारा बनाये गए पेंटिंग को देखकर सराहना की। इस मोके पर अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी, माध्यमिक प्रवीण कुमार जांगिड, प्रधानाचार्या श्रीमती प्रिया, कैलाश शर्मा, चंदन सिंह राजपुरोहित, विक्रम सिंह परिहार,समीर गोहरान, अब्दुल लतीफ, अब्दुल हमीद, सुभाष चन्द्र ,अमित कुमार सैनी,चंदन दिवाकर, विनिता शर्मा, श्रीमती कान्ता असावा, सुमन बारहठ, निधि जोशी,संतोष बोराणा,,रेणु मटनानी, गुरूमुख सिंह,समेत शाला स्टाफकर्मी मौजूद रहे।

जिला कलक्टर अंश दीप ने महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) पुनायता का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया




source https://rajasthanvillagenews.blogspot.com/2021/01/blog-post_12.html

Comments

Popular posts from this blog

5 Star Hotel Urgent Staff Requirements Multiple Job Vacancies Location Dubai, UAE | 2021

Tele Sales Agent Job Vacancy In Qatar

Urgently Required For A Reputed Company in Qatar | 2021