कलेक्टर ने मॉडल वैक्सीनेशन सेंटर्स का निरीक्षण किया, फेरबदल करने के निर्देश
कोविड वैक्सीन संबंधी तैयारियों को लेकर कलेक्टर जाकिर हुसैन ने गोलूवाला, डबलीराठान और धोलीपाल में बनाए मॉडल वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने वैक्सीन लांच संबंधी तैयारियों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने वहां मौजूद अधिकारियों को मॉनिटरिंग करने सहित एक्टिव रहने के निर्देश दिए। तीनों ही मॉडल सेंटर पर कलेक्टर हुसैन ने वैक्सीनेशन के संबंध में थोड़े बहुत फेरबदल करने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा, पीएमओ डॉ. एमपी शर्मा, आरसीएचओ डॉ. विक्रमसिंह, एसीएमएचओ डॉ. पवन कुमार, बीसीएमएचओ डॉ. ज्योति धींगड़ा आदि अधिकारी मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/sriganganagar/hanumangarh/news/collector-inspects-model-vaccination-centers-instructions-for-shuffling-128108211.html
Comments
Post a Comment