पालिका ने १२ घंटे में संग्रहित किए ३६ करोड़ रुपए

बेंगलूरु. बृहद बेंगलूरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) के राजस्व विभाग ने गुरुवार को केवल 12 घंटे में 36.65 करोड़ रुपए संपत्ति कर संग्रहित किए और वसूली का नया रिकार्ड बनाया।
चालू वित्त वर्ष खत्म होने में चार दिन शेष हैं। कर विभाग के अधिकारियों ने पुरानी कर वसूली और इस माह 24 मार्च तक कुल 2,753 करोड़ रुपए का कर संग्रहित किया। पालिका ने 4,942 करोड़ रुपए संपत्ति कर वसूली का लक्ष्य रखा था। पालिका के इतिहास में एक साल में पही बार इतनी अधिक कर वसूली हुई है।
पालिका के आयुक्त मंजुनाथ प्रसाद ने कहा कि कोई छूट नहीं देने केबावजूद एक दिन में 36 करोड़ रुपए वसूली का रिकार्ड बना है। अगले चार दिनों में कुल 2,850 करोड़ रुपए संग्रहित किए जाने का विश्वास है। उन्होंने कहा कि भुगतान में आसानी के लिए कई वार्ड में बड़ी संख्या में काउंटर खोले गए।
उन्होंने कहा कि यलहंका क्षेेत्र में 230.81,महादेेवपुर क्षेत्र में 738.61 करोड़, दासरहल्ली क्षेत्र में 74.30 करोड़, आर.आर.नगर क्षेत्र में 181.29 करोड़, बोम्मनहल्ली क्षेत्र में 274.78 करोड़, दक्षिण क्षेत्र में 406.50 करोड़, पश्चिम क्षेत्र में 275.48 करोड़ और पूर्व क्षेत्र में 515.41 करोड़ रुपए वसूली हुई। उन्होंने कहा कि गलत जानकारी देकर कम भुगतान करने वालों की संख्या 3.9 लाख है। पालिका अगले साल पूरी वसूली के लिए कड़े कदम उठाएगी।



source https://www.patrika.com/bangalore-news/bbmp-collects-36-crore-property-tax-in-24-hours-6770616/

source https://rajasthanvillagenews.blogspot.com/2021/03/blog-post_100.html

Comments

Popular posts from this blog

5 Star Hotel Urgent Staff Requirements Multiple Job Vacancies Location Dubai, UAE | 2021

Tele Sales Agent Job Vacancy In Qatar

Urgently Required For A Reputed Company in Qatar | 2021