MP Corona Update: 24 घंटे में 2323 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 2 लाख 91 हजार के पार, 24 घंटे में 9 की मौत

भोपाल. मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 2323 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 291006 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 3967 पहुंची है।

इंदौर पहले पायदान पर
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 609 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 68400 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 957 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 64157 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 3286 एक्टिव केस हैं।

राजधानी भोपाल अब भी दूसरे नम्बर पर
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 469 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 50456 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 630 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 45861 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 3965 एक्टिव केसेज हैं।

प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1- जबलपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 18696 हो गई है। शहर में अब तक 262 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 17305 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 1129 केस अब भी एक्टिव हैं।

2- ग्वालियर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 17427 हो चुकी है। जबकि, 236 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 16689 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 502 केस एक्टिव हैं।

3- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 6235 हो गई है। इनमें से 117 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 5788 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 330 केस अब भी एक्टिव हैं।

4- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 6122 हो गई है। इनमें से 154 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 5644 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 324 केस अब भी एक्टिव हैं।

5- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 5974 हो गई है। जिले में अब तक 110 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 5223 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 641 एक्टिव केस हैं।

6- रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 5670 हो चुकी है। इनमें से 89 मरीज की मौत हो गई है। वहीं 5028 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 553 केस अब भी एक्टिव हैं।

7- बैतुल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4571 हो गई है। इनमें से 81 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 4021 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 469 केस अब भी एक्टिव हैं।

8- रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4381 हो गई है। इनमें 35 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 4255 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 91 केस एक्टिव हैं।

9- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4414 हो गई है। इनमें से 59 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 4213 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 142 केस एक्टिव हैं।

10- होशंगाबाद में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4059 हो चुकी है। यहां 61 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 3930 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 68 केस अब भी एक्टिव हैं।



source https://www.patrika.com/bhopal-news/mp-corona-update-bhopal-indore-gwalior-jabalpur-corona-positive-and-de-6771281/

source https://rajasthanvillagenews.blogspot.com/2021/03/mp-corona-update-24-2323-2-91-24-9.html

Comments

Popular posts from this blog

Tele Sales Agent Job Vacancy In Qatar

5 Star Hotel Urgent Staff Requirements Multiple Job Vacancies Location Dubai, UAE | 2021

ग्रामीण अंचल में बारिश के चलते आज जवाई बांध का गेज आधा फिट बढ़ा पढ़े कितना हुआ गेज