तीन बार तलाक ले चुकी महिला,हनी ट्रैप का मामला आया सामने

PALI SIROHI ONLINE

जोधपुर । बोरानाडा में सामने आए हनी ट्रैप केस में अब नए तथ्य सामने आए हैं। लोगों को हनी ट्रैप में फंसाने वाली महिला अपनी गैंग के मास्टरमाइंड फतेह खां को ही पहले दुष्कर्म के मामले में जेल भेज चुकी है। फतेह खां ने जेल से निकल कर महिला के साथ गैंग बनाई। मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। फतेह खां पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है। फतेह को पिछले दिनों चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने चोरी की गई सोने की 18 चेन खरीदने के आरोप में भी गिरफ्तार किया था।

फिलहाल जमानत पर बाहर है। केस में ट्रायल चल रहा है। गैंग की महिला और फतेह खां दोनों लंबे अरसे से दोस्त हैं। करीब दो साल पहले इसी महिला ने फतेह खां पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। उसे जेल हुई थी। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि एक महीने पहले ही फतेह खां जमानत पर बाहर आया था। बाहर आने के बाद महिला से मिलने गया। उसने महिला को गैंग बनाने के बारे में बताया। हनी ट्रैप के जरिए लोगों को फंसाकर लाखों कमाने का सपना दिखाया। महिला भी गैंग में शामिल हो गई। महिला पहले तीन बार तलाक ले चुकी है। उसकी बेटी भी वांछित अपराधी है।

बोरानाडा थाना अधिकारी किशन लाल ने बताया कि कुडी भगतासनी निवासी हैंडीक्राफ्ट व्यवसायी मुखराम पुत्र किसनाराम ने 20 अगस्त को लिखित रिपोर्ट दी थी। उसने बताया कि ड्राइवर की मुंह बोली बहन ने उससे मदद मांगी थी। व्यवसायी महिला और उसकी बेटी को जानता था, लिहाजा 10 अगस्त की रात वह उनके घर खाना लेकर गया था। उसका आरोप है कि मौका पाकर आरोपियों ने नशीला पदार्थ पिलाकर उसे बेहोश कर दिया। जब उसे होश आया तो वह अर्धनग्न अवस्था में था। उसका वीडियो बनाया जा रहा था। इस वीडियो को दिखाकर उससे 50 लाख रुपए की मांग की। उसके साथ मारपीट की गई। उसने किसी तरह आरोपियों को 5 लाख रुपए दिए।

मामले में पुलिस ने रविवार को 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। बोरानाडा थाना अधिकारी किशनलाल ने बताया कि यह गैंग बड़ा हाथ मारने की फिराक में था। उसी को पूरा करने के लिए व्यापारी को शिकार बनाया। इनमें पाल नई बस्ती निवासी महिला, बाड़मेर के सिमरखिया निवासी फतेह खां और सुमेरा राम को गिरफ्तार किया था। तीनों को ज्युडिशियल कस्टडी में भेजा गया है।

पीड़ित व्यापारी सुखराम का आरोप है कि उसे झांसे में लेकर हनी ट्रैप का शिकार बनाया था। उसे बंधक बना कर नशीला पदार्थ पिला दिया। आपत्तिजनक वीडियो बनाए गए। ब्लैकमेल कर पांच लाख कैश लिया। 25 लाख रुपए उधार लेने के संबंध में फर्जी इकरारनामा तैयार करवा लिया। धमकियां देने लगे। इस मामले में केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया था



source https://rajasthanvillagenews.blogspot.com/2021/08/blog-post_780.html

Comments

Popular posts from this blog

5 Star Hotel Urgent Staff Requirements Multiple Job Vacancies Location Dubai, UAE | 2021

Tele Sales Agent Job Vacancy In Qatar

Urgently Required For A Reputed Company in Qatar | 2021