Posts

आईओसी की पाइप लाइन में तेल रिसाव के बाद आग, प्रशासन में हड़कंप

Image
गांव मौरोली कलां के समीप आइओसी की पाइप लाइन में तेल रिसाव होने से लगी आग की सूचना से प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंच कर प्रशासन ने पूरी मुस्तैदी दिखाई। सूचना पर फायर बिग्रेड, जिला अस्पताल से चिकित्सक के साथ एम्बुलेंस, एसडीएम भरतपुर, तहसीलदार, थाना उद्योग नगर प्रभारी मय जाब्ता व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। लेकिन मॉक ड्रिल की जानकारी मिलने पर प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली। आईओसी के सीनियर ऑपरेशन प्रबंधक कमल किशोर मीना ने बताया कि पेट्रोलिंग गार्ड द्वारा गांव मोरोली कलां के समीप लाइन से तेल के रिसाव व आस-पास तेल के दाग मिलने व आग लगने की प्रथम सूचना भरतपुर स्थित मुख्यालय को दी गई। जहां भरतपुर से टीम गांव मोरोली कलां के समीप स्थित मौके पर पहुंची। इसके पश्चात डिस्ट्रिक कंट्रोल रूम भरतपुर को तेल रिसाव और तेल के दाग मिलने आग लगने की संभावना जताकर प्रशासन को भेजने की बात कही। जहां से इसकी सूचना पर फायर बिग्रेड, जिला अस्पताल से एम्बुलेंस, एसडीम संजय गोयल, तहसीलदार अशोक मित्तल, थाना उद्योग नगर प्रभारी चंद प्रकाश चौधरी मय जाब्ता व सीओएम मथुरा श्रीष कुमार वर्मा, वरिष...

2017-18 में नियुक्त शिक्षक स्थाई हो, शिक्षकों को मिले नोशनल लाभ

Image
शिक्षक संघ अंबेडकर के पदाधिकारियों ने गुरुवार को प्रारंभिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के एडीईओ जीतमल पणदा और दलसिंग आमलियार से मुलाकात कर शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की। संघ के जिलाध्यक्ष वालजी अड़ और जिला महामंत्री मणिलाल यादव के नेतृत्व में शिक्षकों ने डीईओ को समस्याएं बताई। साथ ही शिक्षकों को नोशनल परिलाभ देने, 2017-18 में नियुक्त शिक्षकों का स्थायीकरण करने, मध्यावधि और शीतकालीन अवकाश यथावत रखने के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। वहीं उपार्जित अवकाश से प्रतिबंध हटाने, दिवाली का बोनस देने की मांग की है। इस दौरान प्रवक्ता सुरेंद्र निनामा, रामलाल मईड़ा, रमेशचंद्र डामोर, शंकरलाल मईड़ा, कल्याण निनामा, सूरजमल निनामा, जीतमल डामोर, मगनलाल, प्रभुलाल सिंघाड़ा, गौतमलाल निनामा, विट्ठल बुनकर आदि ने शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया। जिला शिक्षा अधिकारी ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Teachers appointed in 2017-18 should be permanent, teachers get notional benefits source https://www.bhaskar.com/local...

शहर के जोधपुर मिष्ठान भंडार के कारखाने में मिली 10 किलो पुरानी मिठाई, नष्ट करवाई

Image
विभाग की ओर से चलाए जा रहे शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत दो अलग-अलग टीमों ने जांच की गई। जहां रसद विभाग की ओर से पेट्रोल पंप और चिकित्सा विभाग की टीम ने मिष्ठान भंडार की जांच की गई। गुरूवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा जोधपुर मिष्ठान भंडार के यहां लोधा स्थित कारखाने पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच की गई। जहां करीब 10 किलो पुरानी मिठाई मिली। जिसे नष्ट करवाते हुए सावधानी बरतने के निर्देश दिए। साथ ही मौके से दूध की जांच की गई, जो सही पाया गया। साथ ही गोदाम में रखी गई मिठाई रसगुल्ले, मिल्ककेक, गुलाब जामुन के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवाए गए। इस के बाद टीम ने जीपीओ सर्किल स्थित आनंद डायनिंग हॉल का निरीक्षण कर मिठाइयां एवं रिफाइनरी सोयाबीन तेल के सैंपल लिए और जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजने की कार्रवाई की गई। इस टीम के साथ सीएमएचओ डाॅ. वीके जैन, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अशोक गुप्ता शामिल रहे। इधर, रसद विभाग की ओर से भी 4 पेट्रोल पंपों की जांच की गई। जिसमें सभी तरह की जांच करने के बाद उनको कोई गड़बड़ी नहीं मिली। रसद विभाग के प्रवर्तक निरीक्षक सोहन सिंह चौ...

अब दिन का पारा भी गिरने लगा, शाम को बढ़ने लगी सर्दी

Image
अभी पहाड़ों से सर्दी को नीचे उतरने में वक्त लगेगा, लेकिन उत्तरी/पश्चिमी हवाओं ने तापमान को अपने आगोश में लेना प्रारंभ कर दिया है। गुरुवार को रात के तापमान में गिरावट का दौर जारी रहा। गुरुवार को रात का 13.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो गत दिवस से 1.6 डिग्री कम है। इसके अलावा दिन के तापमान में भी 2 डिग्री की कमी आई है। गुरुवार को दिन का तापमान 31 डिग्री दर्ज किया गया। इससे ठंडक और बढ़ गई है। माैसम विशेषज्ञ आरके सिंह का कहना है कि रात के वक्त हवा का रुख उत्तर-उत्तर पश्चिमी रहा। वहां से ठंडी हवा आने के कारण तापमान में गिरावट हुई। उत्तर-पश्चिम दिशा से हवा आने लगी हैं। ठंडक बढ़ने और उत्तर-पश्चिमी हवा के चलने के कारण अक्सर धुंध छा जाती है। दीपावली के बाद धुंध छाने की स्थिति ज्यादा बनेगी। हवा में घुली ठंडक की वजह से धूप में तेजी नहीं थी। दोपहर बाद जैसे ही सूरज की किरणों की तेजी कम हुई, आसमान में धुंध नजर आने लगी। मौसम वैज्ञानिकों का तर्क है कि जब-जब मौसम बदलता है और ठंडक बढ़ती है तब सुबह और शाम के वक्त धुंध नजर आती है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today गुरुवार को र...

मालवीयाजी नेतृत्व करें तभी कांग्रेस पार्टी काे जीवित रख सकते हैं - मंत्री बामनिया

Image
कांग्रेस ने भी पंचायतीराज चुनाव की तैयारियाें का आगाज कर दिया है। लंबे अरसे बाद गुटबाजी में बिखरे कांग्रेस के आला नेता और पदाधिकारी एक मंच पर आए और एकजुट हाेकर पंचायतीराज चुनाव लड़ने का एलान किया। इससे पहले बांसवाड़ा नगर परिषद चुनाव में जहां पार्टी ने एकजुटता दिखाते हुए अपना बाेर्ड बनाया। पंचायतीराज चुनाव के लिए गुरुवार काे ओजरिया राेड पर स्थित एक रिसाेर्ट में मंत्री अर्जुन बामनिया, विधायक मालवीया, जिलाध्यक्ष चांदमल जैन, कुशलगढ़ विधायक रमीला खड़िया, पूर्व विधायक कांता भील, रमेश चंद्र पंड्या अाैर सभापति जैनेंद्र त्रिवेदी सहित कुछ अन्य पदाधिकारियाें के साथ मिलकर चुनाव की रणनीति बनाई। इस दाैरान टीएडी मंत्री अर्जुनसिंह बामनिया ने खुले मंच से घाेषणा की कि यह पंचायतीराज चुनाव बागीदाैरा विधायक महेंद्रजीतसिंह मालवीया के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। मंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सुरक्षा करना कार्यकर्ता का मान सम्मान बनाए रखना मेरी प्राथमिकता थी और आगे भी रहेगी। कांग्रेस 20 साल ताे क्या 30 साल तक पंचायतीराज में काबिज रहेगी। मालवीयाजी की पूरी जिम्मेदारी है कि आप सभी नेताओँ और कार्यकर्ताओं...

दीपाेत्सव इस बार चार दिन का रहेगा, रूपचाैदस व अमावस्या एक ही दिन, लक्ष्मीपूजन 14 को, भाईदूज 16 को मनाई जाएगी

Image
हर साल दिवाली के समय मनाए जाने वाले पांच दिवसीय दीपोत्सव, इस बार चार दिन के लिए मनाया जाएगा। कारण है रूप चौदस और दिवाली का एक ही पड़ना। इस साल 5 दिवसीय की जगह चार दिन का ही दीपोत्सव मनाया जाएगा। धनतेरस भी दिवाली के 1 दिन पहले 13 नवंबर की रहेगी। 14 नवंबर को रूपचाैदस व अमावस्या तिथि एक ही दिन आ रही है। ऐसे में दिन में रूप चाैदस व शाम काे लक्ष्मी पूजन हाेगा। 16 नवंबर की भैया दूज मनाई जाएगी। ज्योतिषाचार्य मनु मुदगल के अनुसार कार्तिक अमावस्या के दिन माता लक्ष्मी धरती पर आती है। अमावस्या की रात में ही माता धरती पर विचरण करती है। इसी वजह से यह त्यौहार अमावस्या की रात को मनाना सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। इस बार अमावस्या 14 नवंबर दोपहर 2:17 बजे से शुरू होगी, जाे दूसरे दिन 15 नवंबर को सुबह 10:36 बजे तक रहेगी। यही वजह है कि माता लक्ष्मी का पूजन 14 नवंबर शनिवार को होगा। धार्मिक मान्यता है कि जिस दिन सूर्यास्त के बाद एक घड़ी अधिक तक अमावस्या तिथि रहे उस दिन दीपावली मनाई जाती है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार त्रयोदशी तिथि 12 नवंबर की रात 9: 31 से शुरू होकर 13 नवंबर को शाम 6 बजे तक रहेगी। 13 नवंबर को ...

पीपाड़ मंडी में समर्थन मूल्य पर एक नवंबर से मूंग खरीद होगी शुरू

Image
पीपाड़ सिटी को-ऑपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी लिमिटेड द्वारा 1 नवम्बर से मूंग खरीदी शरू की जाएगी। सीईओ दलपतदान चारण ने बताया कि तहसील के कास्तकारों से 1 नवंबर से समर्थन मूल्य पर मूंग खरीद शुरू हो रही है। जिसके लिए आवश्यक दस्तावेज में मूल गिरदावरी, जमाबदी नकल, जन आधार कार्ड, आधार कार्ड, बैंक डायरी, एवं बटाईदार की स्थिति में माह जून जुलाई का अनुबन्ध पत्र (ऑनलाई अपलोड होना आवश्यक हैं) व भूमि मालिक का जन आधार कार्ड होंगे। वहीं कास्तकारों को मूंग को फसल को साफ व सुखाकर तय मापदंडों की अनुसार ही लाएं। बिलाड़ा : छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन शुरू मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन 29 अक्टूबर से शुरू हो गए हैं। डॉ. बीआर अंबेडकर राजकीय कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जैनाराम ने बताया की विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jodhpur/news/moong-procurement-will-start-from-november-1-at-support-price-in-pipar-mandi-127863902.html