Sidhu Moose Wala Murder: पंजाब पुलिस को पता था होगा सिद्धू का मर्डर! अलर्ट पर भी क्यों लापरवाह रहे अफसर
चंडीगढ़\नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस को पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश के इनपुट काफी पहले मिल गए थे। आला अफसरों का दावा है कि पंजाब पुलिस को अलर्ट भेजा गया था। इसके बाद पिछले महीने गैंगस्टर शाहरुख को स्पेशल सेल ने पकड़ा था। इसने खुलासा किया कि फरारी के दौरान तिहाड़ में बंद लॉरेंस बिश्नोई और कनाडा में बैठे गोल्डी बरार के संपर्क में था। दोनों ने मूसेवाला के मर्डर की सुपारी दी थी। इसे भी पंजाब पुलिस से शेयर किया गया था। इसके बावजूद मूसेवाले की सुरक्षा बढ़ाने के बजाय कम करना चौंकाने वाला है। इसके अगले ही दिन मूसेवाला की हत्या भी हो जाती है। मोहाली में सरेबाजार युवा अकाली नेता विक्रमजीत सिंह की 7 अगस्त 2021 को गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस अफसर बताते हैं कि विक्की लॉरेंस और गोल्डी का करीबी था। हत्या की जिम्मेदारी आर्मेनिया से बंबीहा गैंग चला रहे गौरव उर्फ लक्की पटियाल ने ली थी। पुलिस अफसरों ने बताया कि लॉरेंस गैंग से जुड़े कई बदमाश पकड़े गए, जिन्होंने पूछताछ में बताया था कि मूसेवाला बंबीहा ग्रुप को फाइनैंस करता था। विक्की के मर्डर में वो शामिल था, इसलिए लॉरेंस गैंग का...