Posts

2 चचेरी बहनों की शादी में खलल डालने के लिए की हत्या, पुलिस से बोला आरोपी-10 साल के चचेरे भाई का सिर धड़ से अलग करना चाहता था

Image
करड़ में 10 साल के चचेरे भाई की हत्या के आरोपी ने पुलिस पूछताछ में दिल दहला देने वाले खुलासे किए हैं। आरोपी का कहना है कि वह 26 जनवरी को होने वाली चचेरी बहनों की शादी में खलल डालना चाहता था। वह चाहता था कि उसके चाचा की बदनामी हो। इसके लिए शुक्रवार सुबह जब आराेपी कैलाश ने अपने चचेरे भाई उत्तम काे अकेला जाते हुए देखा ताे उसने उसकाे जान से मारने का प्लान बनाया। वह गांव की ही एक दुकान पर गया और वहां से 10 रुपए के कुरकुरे और दाे ब्लेड खरीदी। इसके बाद उत्तम जब उसकाे दुबारा दिखा ताे उसकाे साथ ले गया और मारपीट करने लगा। माैका मिलते ही उसने ब्लेड से उत्तम का गला रेत दिया। पूछताछ में कैलाश ने पुलिस काे बताया कि वह उत्तम का सिर धड़ से अलग करना चाह रहा था। आरोपी का कहना है कि वह जब गला रेत रहा था तब उसकाे लगा कि उसके हाथ में केवल ब्लेड नहीं उस्तरा है। उसकाे अपने चचेरे भाई का गला रेतने में बहुत मजा आया। दांतारामगढ़ थानाधिकारी हिम्मत सिंह ने बताया कि आराेपी कैलाश ने कहा कि उसका चाचा गाेपाल उसके अलावा उसके पिता मंगलचंद काे भी बहुत परेशान करता था। गाली गलाैच करने के साथ घर की दीवार काे लेकर झगड़ता र...

नामी कारोबारी परिवार को रात के खाने में जहर दिया, लॉकर से माल पार कर रहे थे, तभी बड़ा बेटा घर लौटा, जान-माल बचे, नौकर दंपती फरार

Image
सरदारपुरा डी रोड सिंघवी स्वीट्स के सामने रहनेवाला धूत परिवार कुछ दिन पहले ही कोरोना संक्रमण से उबरा था। धूत परिवार ऑटोमोबाइल शोरूम राजा हुंडई के संचालक हैं। शुक्रवार रात उनके घर में काम करने वाले नेपाली नौकर दंपती ने खाने में जहर मिला मारकर लूटने कोशिश की। ये शातिर नेपाली नौकर के भेष में लुटेरी गैंग का हिस्सा थे। धूत परिवार के रिश्तेदार के यहां काम करने वाले दूसरे नेपाली के मार्फत यह दंपती 7 दिन पहले ही यहां नौकर लगे थे। षड्यंत्र इससे भी एक सप्ताह पहले शुरू हो गया था। रिश्तेदार के नेपाली नौकर ने गैंग के इस दंपती को नौकर बनाकर भेजा। रोज उससे घर में होने वाली एक्टिविटी पर बात करते और मौके की तलाश में रहते। शुक्रवार रात उन्हें ये मौका मिल गया। वे जानते थे कि शोरूम से मालिक का बड़ा बेटा रात 9 बजे तक घर आता है। इन्होंने शुक्रवार का खाना परोसने से पहले खुद के हाथ से बनाया सूप और मंचूरियन परोसा। सूप में जहर मिला रखा था। करीब साढ़े सात बजे जैसे ही घर में मौजूद जयेश धूत, उनकी पत्नी नेहा, पिता घनश्याम एवं पुत्र शुभम धूत ने सूप और मंचूरियन खाया, वे अचेत होने लगे। जहर का असर होता देख नेपाली दंपत...

फैक्ट्री में काम करते कटा हाथ आधे घंटे में लेकर पहुंचा मरीज, एम्स में 10 घंटे जटिल सर्जरी कर फिर जोड़ा

Image
एम्स के प्लास्टिक सर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने एक व्यक्ति का कलाई से कटा हुआ हाथ 10 घंटे जटिल ऑपरेशन कर जोड़ दिया। 31 वर्षीय इम्तियाज के 5 जनवरी शाम को बासनी स्थित फैक्ट्री में कार्य करने के दौरान मशीन का एक भाग दायें हाथ पर गिरने से कलाई के पास से हाथ कटकर अलग हो गया। फैक्ट्री वर्करों ने तत्परता दिखाते हुए आधे घंटे के अंदर मरीज को कलाई से कटे हुए हाथ को लेकर एम्स इमरजेंसी में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तुरंत ऑपरेशन किया। करीब 10 घंटे चले ऑपरेशन के बाद हाथ जोड़ दिया। 2 टीम बना ऑपरेशन का निर्णय लिया एम्स के प्लास्टिक सर्जरी विभाग के सह आचार्य डॉ. प्रकाशचंद्र काला ने बताया कि मरीज को इमरजेंसी में चैक करने के बाद तुरंत ऑपरेशन थियेटर में लिया। वहां दो टीम बनाकर दोनों हिस्सों की साफ-सफाई की एवं महत्वपूर्ण हिस्सों की पहचान की गई। इसके बाद ऑर्थोपेडिक सर्जन द्वारा हड्डी को जोड़ा गया। हड्डी फिक्स होने के बाद प्लास्टिक सर्जरी की गई। 2 आर्टरी, 3 वेन, 3 नर्व और 2 टेंडन जोड़ की सर्जरी प्लास्टिक सर्जन डॉ. काला ने बताया कि मरीज के हाथ की हड्डी जुड़ने के बाद दो आर्टरी जिसमें रेडियल और अलनर आर्टरी को जो...

जनवरी में पहली बार 200 से अधिक ठीक हुए 42 नए राेगी, एक माैत

Image
शहर में शनिवार काे जनवरी में पहली बार 200 से अधिक काेराेना राेगी ठीक हुए। 233 संक्रमिताें काे स्वस्थ हाेने पर डिस्चार्ज किया गया। इनके अलावा 42 नए राेगी मिले और एक संक्रमित की माैत हुई। एम्स में शास्त्रीनगर निवासी सुंदर देवी (75) ने शुक्रवार देर रात 1:45 बजे दम ताेड़ा। वे 6 जनवरी काे भर्ती हुई थीं और उन्हें हाइपर टेंशन व हाइपो-थायरॉइड की भी शिकायत थी। वहीं जनवरी के पहले 9 दिनों में संक्रमितों का आंकड़ा 487 पहुंच गया। राहत की बात यह है कि इस दौरान मिले रोगियों से कई अधिक 770 संक्रमित ठीक हुए। जबकि मौतें 7 ही हुई। अब तक 59,924 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 91.82% यानी 55,023 राेगी ठीक हाे चुके हैं और 860 माैतें हुई हैं। जिले के 3 ब्लॉक में एक भी नया रोगी नहीं स्थानीय चिकित्सा विभाग की ओर से जारी लिस्ट में भी शनिवार को 42 पॉजिटिव बताए गए। जिले के 3 ब्लॉक बावड़ी, फलोदी व बाप में एक भी रोगी नहीं मिला। इनके अलावा बनाड़ (मंडोर) ब्लॉक में 2, सालावास में 3, बिलाड़ा में 1, भोपालगढ़ में 1, ओसियां में 1, शेरगढ़ में 3 व बालेसर में 3 रोगी मिले। इनके अलावा शहर के प्रतापनगर जोन में 2, शहर परकोटा में...

कलेक्टर ने मॉडल वैक्सीनेशन सेंटर्स का निरीक्षण किया, फेरबदल करने के निर्देश

Image
कोविड वैक्सीन संबंधी तैयारियों को लेकर कलेक्टर जाकिर हुसैन ने गोलूवाला, डबलीराठान और धोलीपाल में बनाए मॉडल वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने वैक्सीन लांच संबंधी तैयारियों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने वहां मौजूद अधिकारियों को मॉनिटरिंग करने सहित एक्टिव रहने के निर्देश दिए। तीनों ही मॉडल सेंटर पर कलेक्टर हुसैन ने वैक्सीनेशन के संबंध में थोड़े बहुत फेरबदल करने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा, पीएमओ डॉ. एमपी शर्मा, आरसीएचओ डॉ. विक्रमसिंह, एसीएमएचओ डॉ. पवन कुमार, बीसीएमएचओ डॉ. ज्योति धींगड़ा आदि अधिकारी मौजूद थे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/sriganganagar/hanumangarh/news/collector-inspects-model-vaccination-centers-instructions-for-shuffling-128108211.html

राजस्थानी कलाकार पूजा ओझा का गीत ‘बातां राजस्थान की’ का ऑनलाइन विमोचन किया

Image
गांव की उभरती कलाकार पूजा ओझा ने राजस्थानी गीत “बातां राजस्थान की’ गाया है। इस सुरीले गीत का ऑनलाइन विमाेचन शुक्रवार काे टाेपरियां में किया गया। यह गीत यूट्यूब पर पूजा ओझा के ऑफिशियल चैनल पर देख सकेंगे। इस गाने की रिकाॅर्डिंग रंगीला स्टूडियो नोहर में की गई है। स्टूडियाे की तरफ से इस गाने के लिए सुरीला संगीत तैयार किया गया। ऑनलाइन विमाेचन में शामिल अतिथियों ने राजस्थानी भाषा में बनाए गए इस गाने की प्रशंसा की और फेसबुक के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किए। इसमें मुख्य अतिथि सरपंच प्रतिनिधि साहबराम सहु, अध्यापक सुभाषचंद्र शर्मा, सेठी, पवन शर्मा इत्यादि मौजूद थे। विनोद ओझा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/sriganganagar/hanumangarh/news/rajasthani-artist-pooja-ojha-released-the-song-bataan-rajasthan-ki-online-128108208.html

कृषि कार्य में पेस्टीसाइड और केमिकल के ज्यादा इस्तेमाल से कैंसर का खतरा

Image
आयुक्तालय काॅलेज शिक्षा जयपुर के निर्देशानुसार महाविद्यालय के रसायन शास्त्र विभाग द्वारा एक वेबिनार का आयोजन किया गया जिसका विषय कैमिस्ट्री इन डेली लाइफ रहा। वेबिनार के बारे में बताते हुए प्राचार्य डाॅ एसके जैन ने वेबिनार के विषय के बारे में बताया कि रसायनों का दैनिक जीवन में उपयोग सावधानी पूर्वक करना चाहिए। इनके समुचित प्रयोग से जीवन को सुगम बनाया जा सकता है। किन्तु असावधानी पूर्वक एवं बिना सोचे समझे किए गए उपयोग से ये घातक भी सिद्ध हो सकते हैं। कृषि कार्य में पेस्टीसाइड, इन्सेक्टिसाइट तथा रसायनिक खादों के प्रचुर मात्रा में उपयोग से कैंसर, लीवर एवं आंतों के संक्रमण आदि की समस्या में बढ़ोतरी हुई है। कृषि में अधिकतम जैविक खेती को बढ़ावा देने की बात उन्होंने कही। इसके अतिरिक्त रीसाइकिल्ड पाॅलीथिन के उपयोग को न्यूनतम करने के बारे में सभी को जागृत करने पर बल दिया। रसायन शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ. एम.के. सिंह ने अपने वक्तव्य में जल के रासायनिक पक्षों एवं दैनिक जीवन में इसके अनुप्रयोगों को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा की जल ही जीवन है। डाॅ मनीषा सक्सेना ने दैनिक जीवन में उपयोग में ली ज...