सादड़ी गांव के पास तेज गति से आ रही जीप ने पीछे से बाइक को टक्कर मारी; दो की मौत, एक घायल
खमेरा थाना क्षेत्र के सादड़ी गांव के पास रविवार देर रात काे सड़क हादसे में दाे युवकाें की माैत हाे गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को घायल होने से उसे उदयपुर रैफर किया गया। जानकारी के अनुसार झंझोर गांव निवासी जितेंद्र पुत्र शंकरलाल कटारा, कपिल पुत्र शंकर बरोड़ और जितेंद्र का छोटा भाई विकास खमेरा थाना क्षेत्र के कानड़ा गांव मेहमान गए थे। देर रात को बाइक से वापस अपने गांव झंझोर लौट रहे थे। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। सादड़ी गांव के पास उनकी बाइक को पीछे से तेज गति से आ रही एक जीप ने टक्कर मार दी। घटना के बाद जीप चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते खमेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआई अंबालाल ने बताया कि हादसे में झंझोर निवासी 26 वर्षीय जितेंद्र पुत्र शंकरलाल कटारा, 24 वर्षीय कपिल पुत्र शंकर बरोड़ की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं जितेंद्र का छोटा भाई 22 वर्षीय विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत उदयपुर रैफर कर दिया गया। जीप चालक टक्कर मार कर मौके से जीप लेकर फरार हो गया। खमेरा थाना पुलिस ने दोनों युवकों ...