Posts

गुजरात ले जाते पांच बाल श्रमिकों को छुड़वाया, मेट सहित दो गिरफ्तार

Image
फलासिया पुलिस ने शनिवार को गुजरात ले जाए जा रहे पांच बाल श्रमिकों को मुक्त करवाने के साथ मेट व कार चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उपयोग ली जा रही जीप भी जब्त कर ली। फलासिया थानाधिकारी उम्मेदीलाल मीणा ने बताया कि शनिवार अलसुबह मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने झाड़ोल-फलासिया मुख्य रोड के झाड़पीपला के पास नाकाबंदी करते हुए गाड़ियों की तलाशी लेना शुरू किया। इस दौरान एक जीप की तलाशी में उसके अंदर पांच बच्चे मिले। जिनके बारे में चालक सहित अन्य कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। कांस्टेबल हितेंद्र सिंह, संजय कुमार ने संदेह होने पर कड़ाई से पूछताछ की तो बच्चों को गुजरात मजदूरी के लिए ले जाने की बात सामने आई। पुलिस ने जीप चालक अनेश सावंत पुत्र बच्चूभाई पटेल निवासी चित्तल जिला अमरोली गुजरात, मेट झाड़ोल थानांतर्गत बीड़ा निवासी दिनेश पुत्र केशूलाल वडेरा को गिरफ्तार करने के साथ ही जीप भी जब्त कर ली। पुलिस ने सभी बच्चों को बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया जहां से उनको लवीना संस्थान ओगणा को सौंप दिया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.c...

रिमाेट से रीडिंग रोककर चुरा रहे थे बिजली, घर में एसी होने के बावजूद 100 यूनिट का उपभोग

Image
विद्युत निगम और विद्युत चाेरी निराेधक थाना पुलिस ने शनिवार सुबह मल्लातलाई और आयड़ से तीन और रिमाेट ऑपरेटेड विद्युत मीटर जब्त किए हैं। लगातार ऐसे मीटर के सामने आने पर पुलिस ने इसके पीछे बड़े गिराेह का हाेना बताया है। खास बात यह है कि जहां से मीटर जब्त किए हैं, उन घराें में एसी चल रहे थे, फिर भी उनका दाे महीने का बिजली बिल 100 यूनिट ही आ रहा है। निगम के अधिकारियाें ने माैके से तीन मीटर जब्त किए और मालिकाें के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। बता दें कि रिमाेट की सहायता से मीटर काे ऑपरेट किया जाता है, इससे बिजली उपभाेग करने के बावजूद रीडिंग नहीं बढ़ती है। कार्रवाई में एक्सईएन केके शर्मा, एईएन केके रावत, जेईएन कीर्ति सालवी, विद्युत थानाधिकारी सुखदेव प्रसाद, जाब्ते में सुनील सहित अन्य पुलिसकर्मी थे। रिमाेट लगाने वाले के नंबर बंद, नहीं मिला सुराग पुलिस ने आराेपियाें से रिमाेट लगाने वाले के बारे में पूछताछ की ताे उन्हाेंने कहा कि परिचिताें से एक नंबर मिला था। उस पर फाेन करने के बाद एक व्यक्ति आया और मीटर में रिमाेट का कनेक्शन कर चला गया। जब पुलिस ने उस नंबर काे ट्रेस किया ताे बंद हाेने के कारण ला...

शहादत के 50 साल बाद माली गांव में लगाई शहीद भागीरथ सिंह की प्रतिमा

Image
करीब 50 साल पहले 1971 में भारत-पाक युद्ध के दौरान शहीद हुए जिले के मालीगांव में भागीरथ सिंह भांबू की प्रतिमा का शनिवार को सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के पूर्व अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजौर के मुख्य आतिथ्य में अनावरण किया गया। सांसद नरेंद्र खीचड़ ने अध्यक्षता की। समारोह में बाजौर ने शहीदों को लोक देवता बताते हुए कहा कि हमारे शहीदों की घर-घर पूजा होनी चाहिए। उनके जीवन से पग-पग पर प्रेरणा लेनी चाहिए। भाजपा जिला महामंत्री राजेंद्र भांबू ने मालीगांव की मिट्टी को नमन करते हुए कहा कि भागीरथ सिंह ने देश की रक्षा के लिए शहादत देकर गांव को राष्ट्रीय सम्मान दिलवाया। सांसद नरेंद्र खीचड़ ने अध्यक्षीय उद्बोधन में शहीदों को देश की थाती बताते हुए उन्हें हर उत्सव, परंपरा में पूजनीय बताया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने शहीद वीरांगना चंद्रावती व परिवार के सदस्यों को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया। भाजपा नेता विनोद झाझड़िया, पूर्व प्रधान उमराव सिंह, विशंभर पूनिया विशिष्ट अतिथि थे। शेखावाटी के भजनोपदेशक सुरेश आर्य ने शहादत पर स्वरचित रचनाएं प्रस्तुत कर देशभक्ति के भावों का गुंजार किया। कार्यक्रम का संचालन मूलचंद झाझड़...

मोहब्बतसरी में खेत में महिला ने देखा जंगली जानवर, वनकर्मी बोले-ल्याळी या गादड़ है

Image
मोहब्बतसरी में शनिवार को अज्ञात जंगली जानवर को देखा गया। दोपहर में करीब 2 बजे एक महिला ने अपने खेत में जंगली जानवर को देखा। गांव के नितिन पूनिया ने बताया कि जंगली जानवर आने की सूचना रेंजर रतनलाल पूनिया को दी। सूचना पर फॉरेस्टर संजीव कुमार मौके पर पहुंचे। महिला सुमन की सूचना के आधार पर गांव के महेंद्र पूनिया व बलबीर पुनिया के खेत में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। खेतों में मिले फुट मार्क के आधार पर जंगली जानवर पशुओं के लिए बोए गए चारे में होने का अंदेशा जताया जा रहा है। हालांकि सर्च ऑपरेशन में पता नहीं चला। इस दौरान पटाखे भी छोड़े, मगर वह बाहर नहीं निकला। ग्रामीणों में भय बना हुआ है। पग मार्क के आधार पर वन विभाग के अधिकारी ल्याली या गादड़ा होने की आशंका जता रहे हैं। गौरतलब है कुछ साल पहले गांव में पैंथर घुस गया था। जिसे जयपुर से पहुंची टीम ने ट्रेंकुलाइज कर बड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा था। इस मौके पर रामप्रताप, ताराचंद, पुनीत, महेंद्र, अरविंद मौके पर मौजूद थे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today खेत में मिला पग मार्क। source https://www.bhaskar.com/local/rajast...

खाद-बीज खरीदने आए किसान के बैग से शातिर ने चुराए 30 हजार

Image
गंगाणी गांव से खाद-बीज खरीदने जोधपुर आए किसान के बैग से किसी शातिर ने 30 हजार रुपए पार कर लिए। उदयमंदिर पुलिस ने बताया कि बींजाराम माली पुत्र शेराराम ने रिपोर्ट दी है। इसमें बताया गया कि शुक्रवार को वे पावटा चौराहा पर स्थित खाद-बीज की दुकान पर सामान ले रहे थे। इस दौरान भीड़ का फायदा उठाकर किसी शातिर ने बैग की चेन खोलकर उसमें रखा पर्स पार कर लिया। इसमें 30 हजार रुपए, एटीएम, परिचय पत्र, लाइसेंस व अन्य दस्तावेज थे। दूसरी ओर, भट्टी की बावड़ी निवासी करनाराम देवासी ने चौहाबो थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि 25 जून की रात उन्होंने अपनी कार घर के बाहर खड़ी की थी। देर रात किसी ने कार चुरा ली। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jodhpur/news/vicious-stole-30-thousand-from-the-bag-of-a-farmer-who-came-to-buy-manure-and-seeds-127455297.html

शिकायत थी- लिए-दिए बिना काेई काम नहीं करता तहसीलदार, उसकी बोलेरो से पंजीयन वसूली के 1.17 लाख रुपए बरामद

Image
एसीबी ने शुक्रवार देर रात भटेवर में चित्ताैड़गढ़ बड़ी सादड़ी तहसीलदार के वाहन से 1.17 लाख रुपए बरामद किए। तहसीलदार (उप पंजीयक) शहर के पायड़ा, कालका माता राेड स्थित मेड़तिया हाउस निवासी लक्ष्मी नारायण पुत्र दूल्हे सिंह राठाैड़ से कैश पर पूछताछ की ताे संतोषजनक जवाब नहीं मिला। राशि जब्त कर कार्रवाई शुरू की गई है। एसीबी की तीन दिन में यह तीसरी कार्रवाई है, जिसमें से दाे चित्ताैड़गढ़ जिले की ही है। इससे पहले गुरुवार काे गंगरार बीडीओ और शुक्रवार काे सायरा थाने के हैड कांस्टेबल काे रिश्वत राशि लेते ट्रैप किया था। एएसपी सुधीर जाेशी ने बताया कि सूत्राें से सूचना मिली थी कि तहसीलदार नारायण सिंह राठाैड़ की छवि भ्रष्ट है। बिना लिए-दिए काेई काम नहीं करता है। ना ही दस्तावेजाें का पंजीयन करता है। शुक्रवार शाम सूचना मिली कि नारायण सिंह बड़ी सादड़ी से घर लौट रहा है। उसके पास अवैध वसूली गई राशि भी है। इस पर भटेवर चाैराहे पर नारायण के बोलेरो वाहन काे रुकवाया। उसकी तलाशी ली ताे पेंट की जेब से चार गड्डियां 1 लाख 500 रुपए और बोलेरो के डैश बाेर्ड से 16500 रुपए बरामद हुए। राशि के बारे में पूछताछ की गई ताे...

सीए की तैयारी कर रही युवती को बैंक में नौकरी का झांसा देकर ठगे 71 हजार

Image
कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 2 में रहकर सीए की तैयारी कर रही युवती ने नौकरी के लिए दो पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया। इसी जानकारी के आधार पर किसी शातिर गिरोह ने उसे एचडीएफसी बैंक में नौकरी का झांसा दे फर्जी ऑफर लेटर, जाली पेमेंट रसीद भेजकर एक के बाद एक कई बार में करीब 71 हजार रुपए की ठगी कर ली। अब युवती ने केस दर्ज कराया। कुड़ी पुलिस ने बताया कि सेक्टर 2 निवासी प्रियंका पुत्री गणपत मेवाड़ा ने रिपोर्ट देकर बताया कि वह बी.कॉम फाइनल की स्टूडेंट है और सीए की तैयारी, इंटर्नशिप व नौकरी के लिए उसने 7 जून को साइन डॉट कॉम व नौकरी डॉट कॉम पर रजिस्ट्रेशन किया था। फिर उसके पास इशिता चौहान व अनुराग पटवा के कॉल आए। उन्होंने एचडीएफसी में नौकरी लगाने का कह बताया कि शुरुआत में 45 दिन की ट्रेनिंग के बाद इंटरव्यू अच्छा होने पर नौकरी मिलेगी। रजिस्ट्रेशन के नाम पर एक खाता नंबर देकर 2350 रुपए जमा कराने को कहा। ये राशि मिलने के बाद शातिरों ने ईमेल से इसकी रसीद भी भेजी। फिर ट्रेनिंग सिक्योरिटी के नाम पर 10,500 रुपए लिए। विश्वास दिलाने के लिए प्रियंका को एचडीएफसी का ऑफर लेटर भी भेजा। फिर 9 जून को एग्रीमेंट ...