अजमेर से न्यू जलपाईगुड़ी के लिए 1130 श्रमिक रवाना, 12 घंटे की देरी से चली ट्रेन
अजमेर रेलवे स्टेशन से शनिवार रात 11 : 05 बजे न्यू जलपाईगुड़ी के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेन रवाना हुई। इस ट्रेन में अजमेर और जयपुर के श्रमिक शामिल हैं। लाॅकडाउन के दाैरान श्रमिकाें काे अपने घर पहुंचाने के लिए शुरू गई ट्रेनाें की कड़ी में अजमेर से ये 7वीं श्रमिक स्पेशल ट्रेन रवाना की गई है। रेलवे स्टेशन पर मजदूरों को रवाना करने के पहले उनका मेडिकल टेस्ट किया गया। ट्रेन में अजमेर, जयपुर, पाली, सिरोही, बाड़मेर, नागौर सहित अन्य जिलों के मजदूर शामिल थे। ट्रेन को रवाना करते समय कलेक्टर विश्व मोहन शर्मा, एडीए आयुक्त गौरव अग्रवाल, डीएसओ अंकित पचार, जिला परिषद सीईओ गजेंद्र सिंह राठाैड़, अजमेर रेल मंडल के एसीएम विरेंद्र जाेशी, स्टेशन प्रबंधक सुरेश चंद्र भारद्वाज, मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक अशाेक चाैहान, हेड टीसी नवाब जाेसफ मौजूद थे। पाली और सिरोही से आए मजदूरों को गुजराती स्कूल में ठहराया पाली और सिरोही जिले से आने वाले मजदूर शनिवार को तय समय से पहले ही अजमेर पहुंच गए थे। इन मजदूरों को गुजरातीस्कूल में ठहराया गया और इन्हें भोजन उपलब्ध करवाया गया। शनिवार रात अजमेर से रवाना होती श्रमिक स्पेशल ट्रेन।...