Posts

Showing posts from June, 2020

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के विरोध में कांग्रेस ने पीएम मोदी का पुतला जलाकर जताया आक्रोश

Image
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के आगे पेट्रोल-डीजल के भाव बढ़ाने के विरोध में पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला जलाकर आक्रोश जताया। केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के बाद प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर को ज्ञापन भी दिया। विरोध प्रदर्शन के दौरान चूरू जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भंवरलाल पुजारी ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमत में लगातार बढ़ोतरी आमजन की आर्थिक स्थिति को खराब कर रही है। राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेहाना रियाज ने कहा कि लॉकडाउन में वैसे ही आर्थिक मंदी चल रही है, ऐसे में पेट्रोल-डीजल के भावों में बढ़ोतरी से स्थिति और खराब होगी। विरोध प्रदर्शन में सभापति पायल सैनी, पूर्व सभापति गोविंद महनसरिया, जिला उपाध्यक्ष मो. हुसैन निर्वाण, पुसाराम गोदारा, नरेश गोदारा, शहर ब्लॉक अध्यक्ष अबरार खान, देहात अध्यक्ष रामनिवास सारण, रमजान खान, कालूराम महर्षि, खालिद कुरैशी, समीउल्लाह, सोहनलाल मेघवाल, श्रवण बसेर, शाहरुख खान, आरिफ खान, विजय पंवार, गोकुल शर्मा आदि शामिल थे। पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के विरोध में कांग्रेस ने सीकर ...

रिटर्न नहीं भरा तो जुर्माने की धमकी दे 25 हजार रिश्वत मांगी, 10 हजार रु.लेते जेसीटीओ पकड़ा, एसीटीओ फरार

Image
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने सोमवार को जेसीटीओ पवन कुमार आहूजा को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आराेपी जेसीसीटीओ 15 हजार रुपए 26 जून काे ही ले चुका था। ब्यूरो की टीम ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र डिढारिया के नेतृत्व में जेसीटीओ पवन कुमार आहूजा को उसके कार्यालय में रंगे हाथों गिरफ्तार किया। मामले में एसीटीओ हिमांशु पारीक काे भी सहआराेेपी माना गया है। एसीटीओ के श्रीविजयनगर कार्यालय और श्रीगंगानगर स्थित आवास पर भी दबिश दी लेकिन गिरफ्तारी नहीं हाे पाई। आराेप है कि यह रिश्वत एक साल की जीएसटी रिटर्न नहीं भरने पर पैनल्टी लगाने की धमकी देकर वसूल की गई। परिवादी प्रेमकुमार नई मंडी घड़साना में फर्नीचर का काराेबार करता है। जेसीटीओ आहूजा के खिलाफ नई मंडी घड़साना निवासी प्रेम कुमार पुत्र बलराम ने ब्यूरो में 26 जून को परिवाद पेश किया था। इसमें शिकायत की कि जेसीटीओ पवन कुमार आहूजा 25 हजार रुपए रिश्वत की मांग कर रहे हैं। ब्यूरो ऑफिस ने 26 जून को ही सत्यापन करवाया। इसी दिन प्रेम कुमार ने जेसीटीओ काे रिश्वत की पहली किश्त के रूप में 15 हजार रुपए दिए। शेष...

सफाई कर्मचारी कम मिलने पर मेयर और आयुक्त से मिले कांग्रेस पार्षद

Image
वार्ड 44 में 28 के मुकाबले 9 सफाई कर्मचारी ही काम करते मिलने की शिकायत को लेकर कांग्रेस पार्षद सोमवार को मेयर जीएस टांक और आयुक्त अंकित सिंह से मिले। वार्ड पार्षद संजय भगतानी ने कहा कि उन्होंने रविवार को वार्ड की सफाई देखी तब कर्मचारी कम काम करते मिले। अधिकारियों की जानकारी दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। कांग्रेस पार्षदों ने वार्डों में पूरे सफाई कर्मचारी लगाने की सख्ती पर जोर दिया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/udaipur/news/congress-councilor-meets-mayor-and-commissioner-after-cleaning-worker-gets-less-127462099.html

सड़क पर मिला साेने-चांदी के जेवराें का बैग थाने में जमा कराया

Image
मेनार गांव के पास हाईवे पर मिले साेने-चांदी से भरे बैग काे थाने में लाैटा कर खेराेदा के माेगजी का खेड़ा निवासी हरलाल मेघवाल ने ईमानदारी का परिचय दिया है। थानाधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि हरलाल अपने गांव से बाइक पर मेनार की तरफ जा रहे थे कि हाईवे पर एक बैग मिला, जिसमें साेने-चांदी के जेवर थे। हरलाल के परिचित एसपी अाॅफिस में कार्यरत कांस्टेबल से मिले। कांस्टेबल ने उच्चाधिकारियाें से मिलवाने के बाद भूपालपुरा थाने में भेजा। संजय शर्मा ने बताया कि जिसके भी जेवर हैं, वह थाने में संपर्क कर सकता है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/udaipur/news/bag-of-silver-silver-jewelery-found-on-the-road-deposited-in-the-police-station-127462095.html

224 न्यायिक अधिकारी-कर्मचारी एक दिन रहे होम क्वारेंटाइन एक जज को छोड़कर बाकी सभी की रिपोर्ट निगेटिव, आज से करेंगे ड्यूटी

Image
दो महिला न्यायिक अधिकारियों के पॉजिटिव आने के बाद 224 न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों के सैंपल की रिपोर्ट सोमवार शाम को आई। राहत की बात यह रही कि एक जज को छोड़कर बाकी सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। संक्रमित जज को छोड़कर बाकी सभी को मंगलवार से नियमित रूप से ड्यूटी पर आने के जिला व सेशन न्यायाधीश नरसिंह दास व्यास ने आदेश दिए हैं। दाेनाें महिला न्यायिक अफसरों की रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव आई थी। इसके एक दिन पहले ही दाेनाें ने जिला व सेशन न्यायाधीश की अध्यक्षता में हुई न्यायिक अधिकारियों की बैठक में हिस्सा लिया था। इससे जाेधपुर मेट्रो में कार्यरत सभी न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया था। एहतियात के तौर पर रविवार को 224 न्यायिक अफसरों व कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट करवाया गया। जिला और सेशन जज ने सोमवार दोपहर तक रिपोर्ट नहीं आने से सीएमएचओ की सलाह पर सभी न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारियों को रिपोर्ट निगेटिव आने तक होम क्वारेंटाइन रहने के आदेश दिए थे। इससे 58 अधीनस्थ अदालतों में न्यायिक अधिकारियों के नहीं आने से काम प्रभावित हुआ।हालांकि एडीजे सिद्धार्थदीप व एसीजेएम तीन अंबिका ने खु...

स्मार्ट राेड किनारे साइकल ट्रैक बनने से भरेगा बारिश का पानी, इंजीनियर ने देखा मौका, सही निकली आशंका

Image
हिरणमगरी मेन राेड काे स्मार्ट राेड बनाने के लिए चल रहे काम से बाद में लाेगाें काे परेशानी हाेने की शिकायत पर साेमवार काे निगम के इंजीनियर माैके पर पहुंचे। लाेगाें ने जाे आशंका जताई, वह सही मिलने पर फिलहाल यह काम रुकवा दिया गया है। पार्षद मुकेश शर्मा के मुताबिक लाेगाें का कहना है कि स्मार्ट राेड के किनारे साइकिल ट्रैक और फुटपाथ बनाया जा रहा है। इससे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के आगे बारिश का पानी भरने की समस्या बन सकती है। क्षेत्रवासियाें ने संभावित परेशानी काे लेकर नाराजगी भी जताई। पता लगने पर इस प्राेजेक्ट से जुड़े निगम के एक्सईएन मनीष अराेड़ा, महेंद्र समदानी माैके पर पहुंचे और स्थिति देखी। ठेेकेदार की टीम से नक्शा मंगवाकर काम की तकनीकी जानकारी ली गई। पार्षद ने बताया कि निगम के इंजीनियर भी इस बात से सहमत हुए कि यहां बारिश का पानी भर सकता है। ऐसे में ठेकेदार काे फिलहाल आगे काम नहीं करने काे कहा है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today The construction of a cycle track on the smart road will fill rain water, the engineer saw the opportunity, the apprehension tur...

साढ़े 10 बजे जुटे, 15 मिनट नारेबाजी के बाद 11 बजे तक ज्ञापन थमाकर लौट गए सब, कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोले- गर्मी ज्यादा थी

Image
पेट्राेल-डीजल की बढ़ती कीमताें के खिलाफ सोमवार को कांग्रेस का प्रदर्शन औपचारिक ही रहा। पौन घंटे में यह सब खत्म हो गया। कई कार्यकर्ता तो ज्ञापन दिए जाने के बाद पहुंचे। जो पहुंचे, वे भी पदाधिकारियों के साथ सेल्फियां लेते रहे। सुबह सवा 10 बजे कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन आहूत था। कार्यकर्ता-पदाधिकारियों का आना साढ़े 10 बजे शुरू हुआ। शहर जिलाध्यक्ष गाेपाल शर्मा और देहात अध्यक्ष लालसिंह झाला के नेतृ़त्व में कुछ देर कीमताें में बढ़ाेतरी के खिलाफ नारे लगाए गए। पदाधिकारियों ने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है कि पेट्राेल-डीजल की कीमतें एक साथ और लगातार बढ़ी हैं। एक तरफ लाॅक डाउन से लोग वैसे ही चिंतित हैं, दूसरी तरफ पेट्राेल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। आमजन को न घर में राहत है, न बाहर। इस प्रदर्शन के बाद करीब 11 बजे एडीएम संजय कुमार काे ज्ञापन साैंपा गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री डाॅ. गिरिजा व्यास, सीडब्ल्यूसी सदस्य रघुवीर मीणा, खेरवाड़ा विधायक दयाराम परमार, पूर्व विधायक सज्जन कटारा, मांगीलाल गरासिया, पूर्व शहर अध्यक्ष मधुसूदन शर्मा और विवेक कटारा भी माैजूद थे। इधर किसान कांग्रेस के सद्दाम हुसैन ...

बदमाश दरवाजा तोड़ घर में घुसे दो भाइयों के साथ की मारपीट

Image
रातानाडा थाना इलाके की कर्मचारी कॉलोनी के एक मकान में घुसकर बदमाशों ने मारपीट व तोड़फोड़ की। रातानाडा पुलिस ने बताया कि मामले को लेकर रवि पुत्र गुलाब गोयल की ओर से रिपोर्ट देकर बताया कि रविवार शाम को वह और उसका भाई अरुण दोनों घर पर अकेले थे। पौने सात बजे घर के बाहर एक कार में 5-6 जने आए और दरवाजा खटखटाया, नहीं खोलने पर दरवाजा तोड़ अंदर घुसे और मारपीट करनी शुरू कर दी। दोनों ने मुकाबला किया तो दो जने वापस बाहर गए और रॉड व चाकू लेकर आए। बदमाशों ने चाकू दिखा जान से मारने की धमकी दी। दोनों भाई ऊपर की मंजिल पर भाग गए और बाथरूम में छिप गए। बाथरूम से परिजनों को कॉल किया। परिजन पहुंचते उससे पहले बदमाश भाग गए। राहुल, बजरंग, रजत व शुभम सहित अन्य के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दी। पुलिस युवकों की तलाश कर रही है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jodhpur/news/the-miscreant-broke-into-the-door-and-assaulted-two-brothers-in-the-house-127462083.html

कोर्ट में बहस के समय वकील परिवादी फेस शील्ड लगा सकेंगे

Image
राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर मुख्यपीठ व जयपुर पीठ, अधीनस्थ अदालतों व ट्रिब्यूनल में बहस के दौरान फेस मास्क के अलावा वकील व परिवादी अब फेस शील्ड भी लगा सकेंगे। गत 12 जून को जारी नोटिफिकेशन के अनुसार वकीलों को कोरोना महामारी के चलते कोर्ट रूम में सुनवाई के दौरान काला कोट व गाउन पहनने से छूट दी गई थी। साथ ही फेस मास्क या फेस कवर लगाना अनिवार्य किया गया। रजिस्ट्रार जनरल ने एक और नोटिफिकेशन जारी कर अब वकीलों व परिवादियों को कोर्ट रूम में बहस करने के दौरान फेस मास्क के अलावा फेस शील्ड लगाने की भी अनुमति दी है। उल्लेखनीय है कि 29 जून से हाईकोर्ट खुल गया है और कोरोना से बचाव के लिए एहतियात के तौर पर सारे कदम उठाए जा रहे हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jodhpur/news/at-the-time-of-debate-in-the-court-lawyers-will-be-able-to-put-a-criminal-face-shield-127462080.html

नगर निगम उत्तर-दक्षिण में कर्मचारियों का कार्य विभाजन आज या कल तय होगा, अभी भी नहीं बदले साइन बोर्ड व नाम पदनाम

Image
हाईकोर्ट के आदेश की पालना में राज्य सरकार के नगर निगम उत्तर व नगर निगम दक्षिण में अलग-अलग प्रशासक की नियुक्ति और पदभार संभालने के चार दिन बाद भी मंत्रालयिक व सफाई कर्मचारियों का कार्य विभाजन तय नही हो पाया। कर्मचारियों की विकल्प सहित सूची तैयार कर ली गई है, लेकिन आईएएस एसके ओला के दफ्तर नहीं आने से उस पर मोहर लगना बाकी है। उत्तर नगर निगम के प्रशासक अयूब खान ने सूची का अवलोकन कर दक्षिण के प्रशासक ओला के पास भिजवा दी है, संभवतया मंगलवार या बुधवार को कर्मचारियों व सफाई कर्मचारियों के भी कार्य विभाजन की सूची जारी हो सकती है। इधर, उत्तर निगम के प्रशासक अयूब खान की देखरेख में सोजती गेट स्थित निगम के पुराने कार्यालय में रंग-रोगन व कमरों की साज-सज्जा का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। खान सोमवार को इसकी तैयारियों का जायजा लेने पुराने निगम कार्यालय पहुंचे और उत्तर के कार्यालय अधीक्षक सलामतउल्ला से जानकारी ली। उन्होंने कार्यालय के लिए फर्नीचर व अन्य जरूरत की चीजों की खरीद करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने पुराने निगम में संचालित सुमेर लाइब्रेरी को कमरे व सभा कक्ष खाली करने का नोटिस देने के निर्दे...

कोरोना संक्रमण के चलते अपग्रेडेशन व रिनोवेशन प्रोग्रेस रिपोर्ट पेश नहीं हुई

Image
संक्रामक रोग संस्थान के रिनोवेशन, रिमॉडलिंग व अपग्रेडेशन का काम भी कोरोना के चलते प्रभावित हुआ। इस काम को पूरा नहीं किया जा सका। एक सप्ताह में मीटिंग आयोजित कर प्रोग्रेस रिपोर्ट पेश करने का आग्रह किया। इसे स्वीकार कर हाईकोर्ट जस्टिस संगीत लोढ़ा व रामेश्वर व्यास की खंडपीठ ने कहा कि फिजिकल मीटिंग संभव नहीं हो तो वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग से मीटिंग करवा ली जाए। याचिका पर अगली सुनवाई 14 जुलाई को होगी। संक्रामक रोग संस्थान के रिनोवेशन व अपग्रेडेशन को लेकर स्वप्रेरणा से प्रसंज्ञान लेते हुए जनहित याचिका दर्ज की गई थी। कोर्ट ने पिछले साल इसके रिनोवेशन, रिमॉडलिंग व अपग्रेडेशन का काम करवाने के आदेश दिए थे। साथ ही इस काम की मॉनिटरिंग के लिए गत 14 दिसंबर को एक कमेटी भी गठित की थी। कोरोना के चलते कमेटी की मीटिंग नहीं हो पाई। एएजी पंकज शर्मा ने कहा कि एक सप्ताह में मीटिंग आयोजित करवाकर वे इस प्रोजेक्ट की प्रोग्रेस रिपोर्ट पेश कर देंगे। कोर्ट ने इस आग्रह को स्वीकार कर लिया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jodhpur/news/upgr...

एमबीए फाइनल की परीक्षा 6 जुलाई से, कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए विरोध में स्टूडेंट्स

Image
बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय की ओर से एमबीए फाइनल ईयर की परीक्षाएं 6 जुलाई से आयोजित की जाएगी। उधर, कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्टूडेंट्स ने परीक्षा को स्थगित करने की मांग की है। स्टूडेंट्स एक के प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को इस संबंध में जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए परीक्षा को स्थगित करने की मांग रखी है। छात्रों ने बताया कि एमबीए के अधिकांश छात्र राजस्थान के बाहरी क्षेत्र से हैं। उधर बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एचडी चारण ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार एमबीए फाइनल ईयर टाइम टेबल जारी किया गया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/bikaner/news/mba-final-exam-from-july-6-students-in-protest-against-coronas-growing-outbreak-127462057.html

चार बच्चाें की मां काे बंदूक दिखाकर दुष्कर्म, अश्लील क्लिप वायरल करने की धमकी

Image
चार बच्चाें की मां काे बंदूक दिखाकर दुष्कर्म करने और अश्लील क्लिप वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की ओर से सदर थाना पुलिस काे दी गई रिपाेर्ट में बताया गया है कि उसकी शादी 16 साल पहले हुई थी और चार बच्चे हैं। तीन साल पूर्व मुहर्रम पर महाजन में वार्ड संख्या 15 निवासी पठान खान बीकानेर उसके घर आया और बंदूक दिखाकर पति और बच्चाें काे जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। उसने अश्लील क्लिप बना ली और साेशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर पति के काम पर जाने के बाद घर आकर दुष्कर्म करता। धमकाकर उसने रहने के लिए परिवार सहित महाजन बुला लिया और मनमानी करता रहा। परेशान हाेकर वह 25 जून काे वापस बीकानेर आ गई। 27 जून काे आराेपी फिर बंदूक लेकर उसके घर पहुंच गया और धमकी देकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने आराेपी के खिलाब मुकदमा दर्ज किया है जिसकी जांच एसआई माेहरसिंह करेंगे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/bikaner/news/mother-of-four-children-shown-rape-by-gun-threatening-to-make-pornographic-clips-vira...

राेडवेज की ग्रामीण और प्राइवेट की नाइट सर्विस काे नहीं मिल रहे यात्री

Image
देश अनलाॅक हाेने के साथ ही भले ही बसाें का संचालन शुरू हाे गया है। मगर लाेगाें की जिंदगी अभी पटरी पर नहीं लाैटी है। यह वजह है कि राेडवेज की बसें चुनिंदा रूटाें पर हैं, ताे ऐसा ही हाॅल प्राइवेट बसाें का है। कारण काेराेना का डर हर किसी के मन है। नाइट सर्विस किसी वक्त में जयपुर के लिए रात में करीब 40 से 50 चलती थी, जाे अब पूरे दिन में अब चार-पांच बसें ही चलती है। बीकानेर बस ऑपरेटर एसाेसिएशन के अध्यक्ष समुंद्रसिंह राठाैड़ ने बताया कि वर्तमान में जयपुर रूट पर चार-पांच, अहमदाबाद के लिए तीन, सूरत, दिल्ली, हरिद्वार, आगरा, जालंधर, लुधियाना के लिए एक-एक ही नाइट सर्विस चल रही है। पहले इन रूटाें पर काफी बसें चलती थी, जाे चल रही हैं। उन बसाें में यात्री 30 से 35 प्रतिशत रह गए है। कुछ रूटाें का हाल एेसा है, जिन पर खर्चा भी नहीं निकल रहा है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/bikaner/news/travelers-not-getting-night-service-of-rural-and-private-of-radeways-127462046.html

पूर्व ग्रामीण विधायक वंदना मीणा सहित दो कोरोना संक्रमित निकले

Image
सोमवार को दो नए कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। अब संक्रमितों की संख्या 697 हो गई है। हिरणमगरी सेक्टर-7 निवासी उदयपुर ग्रामीण की पूर्व विधायक वंदना मीणा में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि पूर्व विधायक मीणा को पेसिफिक हॉस्पिटल उमरड़ा में भर्ती कराया गया है। वे फिलहाल असिमटोमेटिक हैं। तीन दिन पहले वंदना के पड़ोस के जिस घर में कोरोना संक्रमित मिला था, उस घर में वे 10-15 दिन पूर्व गमी होने की वजह से शोक व्यक्त करने गई थीं। अब इनके परिजनों सहित पूरे क्षेत्र में सैंपलिंग की गई है। इसके अलावा सराड़ा में भी एक और कोरोना संक्रमित निकला है। सभी संक्रमितों को पेसिफिक हॉस्पिटल उमरड़ा भर्ती कराया गया है। उदयपुर में दो दिन में 16 कोरोना मरीज मिलने से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है, क्योंकि अनलॉक के तीन दिनों को छोड़कर शेष सभी दिनों में कोरोना मरीज मिले हैं। हैल्थ अलर्ट ... संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है, घरों से निकलें तो सोशल डिस्टेंस-हैंड सेनेटाइजेशन जरूर करें उदयपुर में रविवार को एक साथ 14 पॉजिटिव मरीज मिले थे। इससे पहले इसी महीने एक ही दिन में 20 संक्रमित ...

सभी रूटाें पर 36 राेडवेज बसों का संचालन शुरू, जयपुर रूट पर सबसे ज्यादा यात्री भार

Image
राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए सभी रूटों पर बसें शुरू कर दी है। आगार प्रबंधक महेश उपाध्याय ने बताया कि उदयपुर डिपो की 36 बसों का संचालन हो रहा है। सबसे ज्यादा यात्री भार जयपुर रूट पर है। बाकी दूसरे रूट पर भी अच्छी खासी संख्या में यात्री भार देखा जा रहा है। इसके साथ ही ऑनलाइन टिकट बुक कराने पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिल रहा है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/udaipur/news/36-routes-of-buses-started-operating-at-all-routes-jaipur-route-has-highest-passenger-load-127462042.html

कृषि विश्वविद्यालय के स्टूडेंट्स को विषय वार मिलेंगे स्वर्ण पदक

Image
कृषि विश्वविद्यालय के स्टूडेंट्स को अब विषय वार स्वर्ण पदक मिलेंगे। बोम की बैठक में इस संबंध में निर्णय हुआ है। बैठक के दौरान 1 जुलाई 2018 से 31 दिसम्बर 2019 तक डिग्रियों का अनुमोदन किया गया। आगामी दीक्षांत समारोह में यह डिग्रियां विद्यार्थियों को वितरित की जाएंगी। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के प्रबंध मंडल की बैठक ऑनलाइन माध्यम से सोमवार को कुलपति प्रो.आरपी सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक मे 4 सितम्बर 2019 को आयोजित प्रबंध मंडल की 103वीं बैठक के कार्यवृत्त और इस पर की गई कार्यवाही का अनुमोदन किया गया। विश्वविद्यालय के वित्तीय वर्ष 2020-21 के बजट तथा वित्त समिति के कार्यवृत्त के साथ ही विश्वविद्यालय के वर्ष 2020-21 के आय व्यय अनुमान, वर्ष 2019-20 के संशोधित अनुमान एवं वर्ष 2018-19 की संशोधित बैलेंस सीट का अनुमोदन किया गया। ऑनलाइन बैठक में श्री कर्ण नरेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर के डाॅ. बजरंग ककरालिया, राजस्थान विश्वविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो.एचएस शर्मा, कुलसचिव कपूर शंकर मान, वित्त नियंत्रक बीएल सर्वा, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के नाॅमिनी डाॅ....

आरबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं शुरू, आज होगा गणित का पेपर

Image
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं की बची हुई परीक्षाएं शुरू हुई। सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क के साथ परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे। कक्षा 10वीं की परीक्षाएं के लिए 191 परीक्षा केंद्रों के साथ 22 उप-केंद्र पर 32 हजार 839 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड रहे। सोमवार को बोर्ड कक्षा का सामाजिक विज्ञान विषय का पेपर हुआ। ब्लू प्रिंट के अनुसार प्रश्न होने के साथ ही प्रश्न पत्र औसत रहा। मंगलवार को गणित विषय का पेपर होगा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/udaipur/news/rbse-class-10-board-examinations-begin-today-math-paper-127462039.html

परीक्षा केंद्र पर विद्यार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग की, हाथ धुलवाकर कर कक्ष में कराया प्रवेश

Image
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं कक्षा की सोमवार को परीक्षा शुरू हुई। सोमवार को सामाजिक विज्ञान विषय का पेपर हुआ। इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर कोरोना महामारी को लेकर परीक्षार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। हाथों को धुलवाकर परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। कोरोना के संक्रमण काल के दौरान स्थगित हुई कक्षा 10 की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा सोमवार काे हुई। परीक्षा से पूर्व सभी विद्यार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई एवं सेनेटाइजर से हाथ धुलवाए गए। एमपी चौक स्थित राजकीय माध्यमिक स्कूल में सोमवार को कक्षा 10 वीं का सामाजिक विज्ञान का पेपर हुआ। परीक्षा से पूर्व केंद्र को सेनेटाइज किया गया, वहीं परीक्षार्थियों की स्क्रीनिंग व हाथों को सेनेटाइज कर प्रवेश दिया अध्यापक मनोज पूनिया ने बताया कि मंगलवार को गणित का अंतिम पेपर होगा। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजकीय टाटिया बालिका उमावि, बेसिक उच्च माध्यमिक विद्यालय, संपतराम दुग्गड़ उमावि, रामावि नंबर 4, उस्मानिया बालिका उमावि में दसवीं के सामाजिक विज्ञान विषय का पेपर साेमवार काे हुआ। परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पूर्व विद्यार्थियाें की स्क...

जयपुर के लिए राेडवेज की नाॅन एसी स्लीपर बस आज से

Image
राजस्थान राेडवेज की ओर से बीकानेर-जयपुर के बीच नाइट सर्विस मंगलवार से शुरू हाेगी। जयपुर के लिए बीकानेर डिपाे अहमदाबाद, बांसवाड़ा, नागाैर, अजमेर, आनंदगढ़ और नापासर के लिए दाे बसें भी शुरू करेगा। बांसवाड़ा के लिए दाे बसें चलाई जा रही है। इसमें एक अजमेर और दूसरी वाया जाेधपुर हाेकर है। बस अहमदाबाद की बस सर्विस में एक साथ 30 ही यात्री जा सकेंगे। बीकानेर डिपाे की मुख्य प्रबंधक इंद्रा गाेदारा ने बताया कि बीकानेर से जयपुर के लिए नाइट बस सर्विस नाॅन एसी स्लीपर मंगलवार रात 11 बजे रवाना हाेगी तथा वापसी में जयपुर से रात 11 बजे चलेगी। इस प्रकार बांसवाड़ा के लिए दाेपहर एक बजे चलेगी तथा वापसी में शाम साढ़े पांच बजे चलेगी। बीकानेर से अजमेर के लिए बस शाम चार बजे चलेगी तथा वापसी में अजमेर से सुबह 7.30 बजे रवाना हाेकर दाेपहर सवा दाे बजे बीकानेर आएगी। जानिए बीकानेर-नापासर के बीच बस सर्विस बीकानेर से सुबह 10.30 बजे नापासर के लिए बस चलेगी, जाे वहां से दाेपहर 12 बजे रवाना हाेगी। दाेपहर 1.30 बजे नापासर के लिए रवाना हाेगी, वापसी में चार बजे चलेगी। बीकानेर से शाम 6.45 बजे बस रवाना हाेगी, जाे वापसी में अगले ...

गोपाल गोशाला में किया पौधरोपण

Image
नाथोतालाब स्थित गोपाल गोशाला में उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, जिला प्रमुख हरलाल सहारण व पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. वासुदेव चावला आदि ने पौधरोपण किया। गोशाला पहुंचने पर भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष कमल दाधीच के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में 501 पौधे लगाने का संकल्प लिया। इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने राठौड़ को नगर परिषद में हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर ज्ञापन देकर जांच करवाने की मांग की। इस दौरान भाजयूमो नगर अध्यक्ष नरेंद्र गुर्जर, भंवरलाल गिलाण, लीलाधर खंडेलवाल, अमित मौसूण, भवानी रांकावत, रतनलाल नायक, शंकर जिलोया, रोहित लाटा, बसंत दाधीच अमन सोनी, मोहित बोचीवाल व नीरज बोचीवाल मौजूद थे। पीपुल्स यूनिटी संस्थान अध्यक्ष रघुनाथ खेमका के सानिध्य में गांव ऊंटवालिया की रोही में संस्थान सदस्यों ने शीशम के 11 पौधे लगाए। खेमका ने बताया कि मानसून के दौरान भी पौधरोपण जारी रखा जाएगा तथा पौधों की देखभाल के लिए एक व्यक्ति की नियुक्त की जाएगी। इस मौके पर प्रदीप सारोठिया, संजय सिंघानिया, पवन कुमार, मुकेश शर्मा, रामेश्वर आदि उपस्थित थे। Download Dainik Bhaskar App to...

तीन तहसीलों की 771 हेक्टेयर भूमि टिड्डी से मुक्त

Image
बीकानेर कोलायत और श्री डूंगरगढ़ की 771 हेक्टेयर में बीती रात कृषि विभाग और टिड्डी नियंत्रण विभाग ने एक्शन लिया और टिड्डियों को मार गिराया। रविवार की शाम को ही कृषि विभाग के पास यह लोकेशन पहुंच गई थी कि इन तीनों तहसीलों के कौन-कौन से गांव में टिड्डी डेरा जमा चुकी है क्योंकि पिछली रात में उठ नहीं पाती इसलिए एक जगह बैठ जाती है कृषि विभाग इसीलिए इनको रात में मारने की कार्रवाई करता है अगर दिन में मारे तो आधे से ज्यादा टिड्डी उड़ जाएंगे इसलिए कृषि विभाग दिन में इनकी उड़ने की लोकेशन और रात में बैठने की जगह पहले तलाश करता है फिर मारने की कार्यवाई बीती रात जब उनको लोकेशन मिली तो तीन अलग-अलग टीमें बनाकर अलग-अलग गांव में भेजी गई और एक साथ कार्रवाई शुरू की सुबह 6:00 बजे तक 771 हेक्टेयर में टिड्डी को मार गिराया गया कृषि विभाग के सहायक निदेशक रामकिशोर मेहरा का कहना है कि पाकिस्तान से जब हवा का भारत की ओर सकारात्मक होता है तो चड्डी उसके साथ राजस्थान में प्रवेश कर जाती है इन दिनों पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में फिर से पाकिस्तान की ओर से आई है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi New...

दस दिन में ही उखड़ गया साहवा-तारानगर सड़क पर किया गया पैचवर्क

Image
साहवा-तारानगर सड़क मार्ग पर किया गया मरम्मत कार्य दस दिन बाद ही उखड़ने लगा है। इससे मरम्मत कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। करीब 15 साै मीटर में किया किए गए पैचवर्क की कंक्रीट उखड़ कर सड़क पर फैल गई हैं। इनसे दुपहिया वाहनाें के फिसलने की भी आशंका रहती है। कार्य के बाद पीडब्ल्यूडी की ओर से निरीक्षण नहीं किया गया। करीब तीन लाख रुपए की लागत के कार्य का ठेका सरदारशहर की एक कंस्ट्रक्शन कंपनी दिया गया था। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के एईएन ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि अभी कार्य का भुगतान नहीं किया गया है। ठेकेदार काे कहकर जहां से सड़क उखड़ी है उसकी मरम्मत करा दी जाएगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Patchwork done on Sahwa-Taranagar road, uprooted within ten days source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/sikar/sahwa/news/patchwork-done-on-sahwa-taranagar-road-uprooted-within-ten-days-127462022.html

आज गृहलक्ष्मी बनेंगी नवजीवन संस्थान की 2 लाडो

Image
नवजीवन संस्थान के लवकुश गृह में 20 साल से ज्यादा समय गुजारने के बाद सोमवार को सोनू व बसंती ससुराल के लिए विदा होंगी। पहले पालन-पाेषण व शिक्षा देने की जिम्मेदारी उठाने के बाद अब नवजीवन संस्थान इन दोनों की शादी की रस्में पूरी कर इन्हें संस्थान से विदाई देगा। इससे पहले इन दोनों की सगाई व रिंग सेरेमनी की रस्म पूरी की गई। संस्थान संचालक राजेंद्र परिहार ने बताया कि सोनू व बसंती सगी बहनें हैं। जब ये संस्थान में आईं उस समय सोनू दो साल और बसंती एक साल की थीं। इनकी मां चल बसी थीं और पिता उनके लालन-पालन की जिम्मेदारी उठाने में असमर्थ थे। दोनों बेटियों को लेकर वे नवजीवन संस्थान में संस्थापक भगवानसिंह परिहार से मिले और कहा कि इन बेटियों की परवरिश वे नहीं कर सकते और उन्हें संस्थान में छोड़ना चाहते हैं। फिर वे दोनों को वहां छोड़कर चले गए। संस्थान ने दोनों का लालन-पालन कर शिक्षा भी दी। सोनू 80 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं उत्तीर्ण करने के बाद इंटीरियर डेकोरेशन में डिप्लाेमा कर चुकी हैं व बसंती 65 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं उत्तीर्ण कर ग्रेजुएट हो चुकी हैं। सोनू का रिश्ता चौपासनी हाउसिंग बोर्ड निवासी कि...

पेयजल योजना के लिए 280 करोड़ मंजूर

Image
बांसवाड़ा शहर की पेयजल योजना के लिए 280 करोड़ की मंजूरी मिल चुकी है। नगर परिषद सभापति जैनेंद्र त्रिवेदी ने बताया कि राज्यमंत्री अर्जुन सिंह बामणिया के प्रयासों से बांसवाड़ा शहर में पेयजल संबंधी समस्या के स्थाई समाधान के लिए प्रस्ताव बनाकर राज्य सरकार को भेजे गए थे। राज्य सरकार ने बांसवाड़ा शहर की पेयजल योजना के लिए 280 करोड़ रुपए का बजट मंजूर किए हैं। उन्होंने बताया कि पेयजल योजना के लिए बजट स्वीकृत होने से अब शहर में जहां पेयजल आपूर्ति की समस्या है और जहां नई कॉलोनियां विकसित हुई हैं, उन क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति के लिए काम शुरू होगा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/banswara/news/280-crores-approved-for-drinking-water-scheme-127458663.html

अघोषित बिजली कटौती से पेयजल व्यवस्था बिगड़ी

Image
शहर में पीने के पानी की समस्या को लेकर हर दिन जलदाय विभाग के पास समस्या पहुंच रही है। लेकिन अब भी कई कॉलोनियां में पानी की ठीक से सप्लाई नहीं हो पा रही है। वहीं रविवार को भी शहर के वार्ड 42, 43 और 44 के लोग जलदाय कार्यालय पहुंचे। जहां पुरुषों के साथ महिलाएं भी थी। कार्यालय में एईएन दुर्गेश शाह नहीं मिले। लेकिन कार्यालय के बाहर जमकर हंगामा किया और चूडिय़ां भी उतारकर कार्यालय के बाहर रखी। साथ ही मटका फोड़कर भी प्रदर्शन किया। उसके बाद पार्षद नीलेश सोनी और अन्य वार्डों के स्थानीय लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां लोगों ने एडीएम नरेश बुनकर को ज्ञापन देकर पानी सप्लाई की समस्या रखी। एडीएम के आश्वासन के बाद फिर सभी लोग सभापति और मंत्री अर्जुनसिंह बामनिया के सामने भी लोगों ने पानी की समस्या की पीड़ा सुनाई। पार्षद नीलेश ने बताया कि मंत्री बामनिया ने जल्द पानी की समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि 10 दिनों से वार्ड में पानी सप्लाई नहीं हो रहा है। जिससे दूर दूर से पीने का पानी लाना पड़ रहा है। साथ ही कुछ समय पहले भी गंदा पानी आ रहा है था। लेकिन अब तो पानी की सप्ल...

कोविड में चुनौतियां और संभावना पर सेमिनार कल

Image
गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय की ओर से कोरोना महामारी का प्रभावी ढंग से मुकाबला करने के लिए चुनौतियां एवं संभावनाएं विषयक सेमिनार 30 जून दोपहर 12 से 1 बजे के बीच ऑनलाइन प्लेटफार्म वेबेक्स वेब पर होगा। मुख्य अतिथि राज्यपाल कलराज मिश्र, विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री भंवरसिंह भाटी, पूर्व मंत्री किरण माहेश्वरी, बागीदौरा विधायक महेंद्रजीतसिंह मालवीया, कुलपति कैलाश सोडाणी होंगे। आयोजन सचिव डॉ. अशोक काकोडिया ने बताया कि सेमिनार में सभागी, कॉलेजों के व्याख्यात, शोधार्थी, छात्रों का निशुल्क रजिस्ट्रेशन हो चुका है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/banswara/news/seminar-on-challenges-and-possibilities-in-kovid-tomorrow-127458653.html

आज से जिले में ही होगी काेराेना की जांच, मंत्री बामनिया करेंगे शुभारंभ

Image
एमजी अस्पताल में काेराेना सैंपल जांच लैब का विधिवत शुभारंभ साेमवार से हाे जाएगा। राज्य मंत्री अर्जुन बामनिया इसका उद्घाटन करेंगे। कार्यवाहक पीएमओ डाॅ. वीरेंद्र चरपाेटा ने बताया कि सुबह 9 बजे मंत्री और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में लैब का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। जांचों के लिए सभी जरुरी मशीनरी उपलब्ध हाे चुकी है। हालांकि, रविवार काे लिए सैंपल की जांच भी डूंगरपुर नहीं भेजकर यहीं की है। काेराेना सैंपल की जांच यहीं हाेने से अब 6 से 7 घंटों में ही रिपोर्ट मिल जाएगी। लैब के लिए प्रशिक्षित डॉक्टर और टेक्नीशियन की पूरी टीम लगाई गई है। इसके अलावा अब सैंपलिंग बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/banswara/news/kareena-will-be-investigated-in-the-district-from-today-itself-minister-bamania-will-inaugurate-127458651.html

विदेश से लौटे तीन एमबीबीएस छात्र, 5 साल की बालिका और महिला संक्रमित

Image
जिले में विदेश से आने वाले प्रवासियों ने फिर से काेराेना संक्रमण काे लेकर चिंता बढ़ा दी है। शनिवार तक 234 संदिग्धों की सैंपल लिए थे, रविवार काे डूंगरपुर मेडिकल काॅलेज से 30 की रिपोर्ट आई, जिसमें पांच नए पॉजिटिव सामने आए। इसमें तीन एमबीबीएस छात्र, एक 5 साल की बालिका और उसकी ताईजी भी शामिल हैं। जिनमें से दाे खेड़ा, दाे बागीदाैरा और एक शहर के मुस्लिम काॅलाेनी की विदेश से लौटी युवती भी शामिल है। 22 वर्षीय युवती कजाकिस्तान में एबीबीएस की छात्रा है। युवती मादलदा की सहपाठी के साथ कजाकिस्तान से 19 जून काे जयपुर पहुंची थी। जहां उन्हें 7 दिन तक क्वारैंटाइन रखा गया। छात्राओं का कहना है कि 21 जून काे जयपुर में भी उनकी सैंपलिंग की गई थी। जयपुर से टैक्सी की मदद से दाेनाें 26 जून की रात 8 बजे बांसवाड़ा पहुंची। राहत की बात यह है कि दाेनाें सीधे एमजी अस्पताल आई। जहां दाेनाें के सैंपल लेकर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया। ऐसे में इनका बाहर किसी से सीधा संपर्क नहीं हुआ है। एक छात्रा की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। वहीं दाेनाें काे बांसवाड़ा छाेड़ने आई टैक्सी का ड्राइवर जयपुर का था। इस पर वहां के स्थ...

10वीं बाेर्ड परीक्षा आज, रात काे काेविड पाॅजिटिव हुआ स्टूडेंट, शिक्षा अधिकारी बाेले-पेपर पूरक परीक्षा में लेंगे लेकिन सप्लीमेंट्री की बजाय मुख्य परीक्षा मानेंगे

Image
काेविड प्रकाेप के चलते राेक दिए गए 10वीं बाेर्ड के बचे इम्तिहान साेमवार से शुरू हाे रहे हैं। इस परीक्षा में शामिल हाे रहे एक स्टूडेंट की रविवार रात काे काेविड पाॅजिटिव रिपाेर्ट आ गई। स्टूडेंट काे स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस देर रात काेविड हाॅस्पिटल ले गई लेकिन जब परीक्षा की बात पता चली ताे सब के माथे पर बल पड़ गए। स्टूडेंट अड़ गया, मैं पेपर देना चाहता हूं। पहले ताे बच्चा पाॅजिटिव। उस पर पेपर छूटने का डर। परिजनाें की परेशानियां कई गुना बढ़ गई। दाैड़भाग शुरू हुई। शिक्षाअधिकारियाें और बाेर्ड के प्रतिनिधियाें से संपर्क साधा गया। आखिरकार गाइड लाइन का हवाला देते हुए बताया गया कि यह सप्लीमेंट्री परीक्षाओं के दाैरान बचे हुए पेपर दे सकता है। अब परेशानी यह कि तब क्या स्टूडेंट काे अब्सेंट या सप्लीमेंट्री मानते हुए परीक्षाएं दिलाई जाएगी। इस पर स्थिति स्पष्ट की गई कि जाे पाॅजिटिव रिपोर्ट हाेने के कारण परीक्षाओं में शामिल नहीं हाे पाते हैं। उनकी रिपाेर्ट देखकर सप्लीमेंट परीक्षा में पेपर दिलवाने का इंतजाम हाेगा लेकिन उसके लिए यह मुख्य परीक्षा ही मानी जाएगी। पूरी जानकारी सामने आने के बाद स्टूडेंट औ...

झंवर पुलिस ने फरार तस्कर को किया गिरफ्तार

Image
झंवर थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार एक तस्कर को रविवार को गिरफ्तार किया। झंवर थानाधिकारी परमेश्वरी ने बताया कि 7 अगस्त 2019 को मथानिया गगाड़ी निवासी मांगीलाल पुत्र किशनाराम जाट को साढ़े सात किलो डोडा-पोस्त के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने बताया कि ये डोडा-पोस्त वह सहीराम पुत्र मांगीलाल विश्नोई से खरीदकर लाया था। पुलिस सहीराम के घर दबिश देने पहुंची तब वो फरार हो गया था। गिरफ्तार तस्कर जोजियाली निवासी सहीराम विश्नोई से पुलिस पूछताछ कर रही है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Jhanwar police arrested the absconding smuggler source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jodhpur/news/jhanwar-police-arrested-the-absconding-smuggler-127458638.html

मानसून रूठा, पर यहां वादियां बुला रही है

Image
कोरोनाकाल के तीन माह के लॉकडाउन के बाद बाजार खुला, लेकिन अभी भी लोग भीड़ वाली जगहों पर जाने से कतरा रहे हैं। इसी बीच जिलेभर में 25 जून को हुई बारिश के कारण चारों ओर हरियाली छा गई। प्री मानसून में इस बार औसत से ज्यादा 90 एमएम बारिश हुई। इससे नजारा और आकर्षक हो गया था। ठंडी हवा चलने के कारण रविवार को शहर और ग्रामीण इलाके के लोग भी अपने-अपने परिवार व बच्चों के साथ समय बीताने के लिए शहर से 5 किमी दूर नवागांव की कलेटिया भैरव (केबी हिल) पहाड़ी पर पहुंचे। हालांकि देखते ही देखते वहां काफी लोग एकत्रित हो गए। भीड़ को देखकर लोग वापस अपने घरों को लौटने लगे। वहीं दिनभर गर्मी के बाद शाम को छाए बादलों से सूरज का रंग बदल दिया। बादलों की ओट में छिपा सूरज जब डूब रहा था तो नजारा अलग ही था। जिसे देखने के लिए वहां काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। लोग इसे शहर के नए सनसेट पॉइंट के रूप में मान रहे हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Monsoon rages, but here the litigants are calling source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/banswara/news/monsoon-rages-but-here-the...

35 वार्डों के वोटरों का घर-घर जाकर होगा भौतिक सत्यापन, मतदाता सूचियां प्रकाशित

Image
नगरपालिका चुनाव अगस्त 2020 कार्यक्रम के तहत प्रशासन द्वारा नगरपालिका चुनाव की तैयारियों को शुरू कर दिया गया। इस बार वार्डों की संख्या 25 से बढ़कर 35 हो गई। इलेक्शन इंचार्ज नरेंद्र शर्मा ने बताया कि नगरपालिका चुनावों को लेकर उपखंड अधिकारी शैतानसिंह राजपुरोहित को रिटर्निंग अधिकारी व नायब तहसीलदार को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया। शर्मा ने बताया कि विधानसभा मतदाता सूचियां जिनका अंतिम प्रकाशन 19 फरवरी 2020 के आधार मानते हुए अलग अलग 35 वार्डों में मतदातों को विभक्त किया गया है। तैयार की गई सूची को प्रगणक व सुपरवाइजर हर घर प्रत्येक मतदाता का भौतिक सत्यापन कर रहे हैं। भौतिक सत्यापन के बाद अंतिम मतदाता सूचियां का प्रकाशन होगा। 1 जनवरी 2020 में 18 वर्ष पूरे, उनके जुड़ेंगे नाम 1 जनवरी 2020 को 18 वर्ष पूर्ण हो गई, उनके नाम मतदाता सूची में जोड़े जा रहे हैं। 27 जून को निर्वाचक नामावली प्रारूप का प्रकाशन कर दिया गया। अब आपत्ति व दावे 3 जुलाई तक स्वीकार किए जाएंगे। सत्यापन के बाद 700 से ऊपर मतदाता होने पर दो बूथ बनेंगे 35 वार्डों के मतदाताओं के सत्यापन के पश्चात हर वार्ड में 700 मतदाता...

गांवों में 50 से कम श्रद्धालु वाले धर्मस्थल 1 जुलाई से खुलेंगे, शहरों में अभी बंद रहेंगे

Image
काेराेना काे लेकर जारी लाॅकडाउन 5.0 के बीच अनलाॅक-1 के तहत छूट का सिलसिला भी जारी है। रविवार काे मुख्यमंत्री अशाेक गहलाेत ने एक जुलाई से ग्रामीण क्षेत्राें में सीमित संख्या में श्रद्धालुओं वाले धार्मिक एवं उपासना स्थल खाेलने की छूट देने की घाेषणा की। शहरों में सभी तरह के धार्मिक स्थल और ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े धार्मिक स्थल अब भी बंद ही रहेंगे। इसके अलावा राजस्थान में देश के दूसरे हिस्सों से आने वाले लाेगाें काे 14 दिन के होम क्वारैंटाइन में रखे जाने की अनिवार्यता को भी हटा दिया गया है। गहलोत ने कहा कि दूसरे राज्यों से आने वाले व्यक्तियों काे अब स्वेच्छा से अपनी आवाजाही को सीमित रखना हाेगा तथा संक्रमण से बचाव के सभी सुरक्षात्मक उपाय अपनाने हाेंगे। इसके अलावा काेराेना के लक्षण होने पर तुरंत जांच करवाकर चिकित्सकीय परामर्श लेना हाेगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयाेजित कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए। गहलाेत ने कहा कि ग्रामीण इलाकाें में केवल उन्हीं धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति होगी, जहां सामान्य दिनों में राेज 50 या इससे...

पार्टनर से धोखाधड़ी कर ऑफसेट हड़पी

Image
कस्बे के जोधपुर रोड पर एक ऑफसेट के साझेदार से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। थाना अधिकारी राजेंद्र खदाव ने बताया कि श्यामलाल पुत्र प्रतापराम प्रजापत निवासी बोरुंदा ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि मेरे पुत्र ने जोधपुर रोड तेजस आईटीआई के सामने श्रीराम ऑफसेट बेनर प्रिटिंग की दुकान लगाई। जिस दौरान 15 दिन बाद प्रेम सोलंकी पुत्र देदाराम सोलंकी, रामप्रकाश पुत्र देदाराम सोलंकी निवासी भुरयाला की ढाणी भोपालगढ़ ने पुत्र से साझेदारी की बात चलाई। पुत्र ने प्रेम सोलंकी को साझेदार बना लिया। प्रेम सोलंकी ने पूरी फर्म हड़पने की नीयत से कुछ दिन बाद ही दुकान एक आदमी के रखने का प्रस्ताव रखा। मेरे पुत्र ने किसी विवाद में नहीं उलझने की सोचते हुए पूरी दुकान प्रेम सोलंकी को देने में राजी हो गया। 5 सौ रुपये के स्टाम्प पर दो गवाहों की मौजूदगी में लिखापढ़ी कर 6 लाख रुपए में सौदा तय किया। जिसमें 3 लाख रोकड़ देकर बाकी के 3 लाख 2 चेक देकर कुछ दिनों में देना तय हुआ। चेक की तारीख के अनुसार उक्त तारीख को प्रेम व उसके भाई रामप्रकाश ने फोन करके बाकी के रुपये एक साथ ले जाने का कहकर स्टांप व चेक अपने घर पालड़ी मंगवा लिया। दोनों...

बिजली के तारों की चपेट में आने से डंपर जला

Image
कस्बे के जोधपुर तोला नाडी के पास डंपर पर लगा मिक्सचर सड़क पर खाली करते समय तार से टच हो गया। इससे उसमें आग लग गई। जानकारी के अनुसार जोधपुर रोड पर डंपर खाली करते समय पास से चल रही बिजली लाइन के तारों से चपेट में आ गया। इससे मिक्सर एवं टायर जल कर नष्ट हो गए। ड्राइवर फूर्ती से कूदकर जान बचाई। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Damper burns due to electric wires source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jodhpur/news/damper-burns-due-to-electric-wires-127458619.html