Posts

Showing posts from August, 2020

2 सितंबर से एक पारी में ही किया जाएगा फल और सब्जी कारोबार

Image
कृषि उपज मंडी सीकर फल सब्जी थोक व्यापार संघ सीकर की बैठक रविवार को हुई। बैठक में मंडी में फल सब्जी कारोबार सुबह-शाम के बजाय रात 3 बजे से दोपहर 1 बजे तक एक ही पारी में कराने का निर्णय किया गया। कारोबार की बदली हुई व्यवस्था 2 सितंबर से लागू की जाएगी। बैठक में सर्वसम्मति से व्यापार संघ के चुनाव कराए गए। चुनाव में सर्वसम्मति से रतन लाल सैनी को अध्यक्ष पद के लिए चुना गया। अब्दुल सत्तार अजमेरी व नरेश चौधरी को उपाध्यक्ष, गोविंद सैनी को महामंत्री, असरार अहमद को मंत्री तथा दिनेश सैनी का कोषाध्यक्ष पद के लिए चुना गया। हाजी इस्लामुद्दीन, हाजी मोहम्मद हनीफ, दुर्गा प्रसाद सैनी व सुभाष सैनी को व्यापार संघ संरक्षक बनाया गया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Fruit and vegetable business to be done in an innings from September 2 source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/sikar/news/fruit-and-vegetable-business-to-be-done-in-an-innings-from-september-2-127670278.html

11.4 मिमी बरस संडे सुहाना कर गए बादल, आज मंडे काे भी ड्यूटी निभाने की उम्मीद, रात तक शहर में अगस्त तक की बारिश का आंकड़ा पूरा

Image
मौसमी परिस्थितियां बदलने से जोधपुर में रविवार को मौसम खुशनुमा हो गया। भोपाल की तरफ से कोटा व जोधपुर की तरफ पहुंचे कम दबाव के क्षेत्र की वजह से जोधपुर में बारिश की संभावनाएं बनीं और रात तक शहर में अगस्त तक की बारिश का आंकड़ा पूरा होने वाला है। वहीं मानसून की औसत बारिश का आंकड़ा भी जल्द ही पूरा होने की उम्मीद है। शहर में रविवार को 11.4 एमएम बारिश दर्ज हुई। दोपहर से लेकर रात तक मौसम सुहाना रहा। मध्यप्रदेश से उत्तर प्रदेश की तरफ जाने वाला कम दबाव का क्षेत्र राजस्थान की तरफ मुड़ गया। इसकी वजह से जोधपुर जिले में अच्छी बारिश हुई। कम दबाव का क्षेत्र जाेधपुर की ओर बढ़ने से हालांकि अच्छी बारिश होने की संभावनाएं बनी थी, लेकिन महज 11.4 मिमी बारिश ही हुई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस कम दबाव के क्षेत्र का मूवमेंट अब बीकानेर की तरफ है। इसके चलते शहर में सोमवार को भी बारिश की संभावनाएं रहेंगी। वहीं मानसून टर्फ लाइन भी कोटा-जोधपुर के बीच से गुजर रही है। जिसके चलते इस तरफ कनवर्जन जोन बना हुआ है और बादल व नमी इस तरफ बढ़ने की वजह से बारिश की संभावनाएं बन रही हैं। दोपहर से घने बादल छाना शुरू हुए और छितरा...

अखिल भारतीय कोली समाज की जिला शाखा ने पौधरोपण कर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया

Image
अखिल भारतीय कोली समाज जिला शाखा टोंक जिला कार्यकारिणी की ओर से रविवार को अस्तल रोड़ स्थित बाबा रामदेवजी की बगीची में पौधारोपण किया गया। इस दौरान पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री-गार्ड भी लगवाए गए। जिलाध्यक्ष रमेश महावर ने बताया कि पर्यावरण सरंक्षण की दिशा में जिला शाखा की ओर से बाबा रामदेवजी की बगीची में करीब 50 पौधों का रोपण कर ट्री गार्ड लगाएं गए। ताकि पौधों की सुरक्षा हो सके। इस मौके पर कोली समाज वरिष्ठ रामपाल महावर, सीएम महावर, पार्षद पंकज महावर व रमेश महावर के अलावा सतीश महावर, चौथमल महावर, लेखराज, कैलाश महावर, बाबू, कैलाश फोटोग्राफर, बुद्धिप्रकाश पटेल, चन्द्रप्रकाश पटेल, हेमराज, गणेश, योगेश आदि ने पौधारोपण कर उनके सुरक्षा का संकल्प लिया। समझा पौधों का महत्व टोंक| पौधारोपण का महत्व मासूम भी समझने लगे हैं। शनिवार को वन परिसर में मिले पौधों को बच्चों ने अवकाश के बावजूद स्कूल परिसर में लाकर रौंपा। उल्लेखनीय है कि रानीपुरा- नयागांव के बच्चों को भी पेडो महत्व समझ आ गया है। बच्चों ने विद्यालय के प्रति अपने कर्तव्य का बोध करा एक संदेश भी दिया है। हुआं यूं कि इन दिनों अवकाश के चलते बच्चे स्...

अपहरण कर कार लूट की वारदात का मास्टर माइंड बापर्दा गिरफ्तार

Image
सुखवंत सिनेमा के निकट 22 अगस्त की देर रात काे युवक काे बंधक बनाकर लूटी गई कार का मास्टर माइंड आराेपी भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आराेपी अबाेहर में छाेटी पाेड़ी के निकट निवासी माेनू सनेजा पुत्र सुरेंद्र सनेजा काे पुरानी आबादी थाना टीम ने जलंधर से काबू किया है। आराेपी काे रविवार शाम अदालत में पेशकर न्यायिक हिरासत में भिजवाने के आदेश हुए। आराेपी काे बापर्दा गिरफ्तार किया गया है। उसकी भी जेल में शिनाख्त परेड करवाई जाएगी। एसपी राजन दुष्यंत ने बताया कि परिवादी अंबिका सिटी निवासी अर्पित मित्तल के परिवाद पर 24 अगस्त काे पुरानी आबादी थाना में मुकदमा दर्ज किया गया। एसएचओ रणजीत सेवदा ने एएसपी सहीराम बिश्नाेई के निर्देशन में मुकदमे की जांच शुरू की ताे घटना के और आराेपियाें के सीसी फुटेज मिले। इसके आधार पर टीम सदस्य एएसआई सुभाषचंद्र, कांस्टेबल सीताराम, जसदीप, राजकुमार की टीम ने सुखवंत सिनेमा के पीछे काॅलाेनी निवासी पवन कुमार पुत्र रमेश कुमार तथा अजय नायक पुत्र ताराचंद काे 27 अगस्त काे बापर्दा गिरफ्तार किया गया। दाेनाें आराेपियाें ने पूछताछ में बताया कि यह वारदात उन्हाेंने अबाेहर निवासी माेनू सने...

एसई व प्रोजेक्ट एक्सईएन शिकायत करते तो ब्लैक लिस्ट हो सकती थी ठेका कंपनी

Image
बिजली निगम सीकर वृत्त के एसई एनएस गढ़वाल, एसई प्रोजेक्ट पारस जैन ने भूमिगत केबल लाइन में घटिया सामग्री उपयोग व गड़बड़ियों को लेकर समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की है। 18 अगस्त 2019 को एसई पद पर ज्वाॅइन करने के बाद भी उन्होंने सुरेंद्रा इलेक्ट्रिकल कंपनी लि. की ओर से की जा रही घटिया उपकरण व निम्न क्वालिटी के कार्य के लिए डिस्काॅम अधिकारियों को अवगत नहीं करवाया। नहीं तो अब तक ठेका कंपनी को ब्लैक लिस्टेड करने के साथ ही उसका भुगतान रोक दिया जाता। ठेका कंपनी ने सिर्फ तय जगह पर मशीनें लाकर सिर्फ केबलें डालकर और बॉक्स लगाकर कार्य की इतिश्री कर ली। यदि अधिकारी लगातार ठेका कंपनी की शिकायत करते तो अभी तब इसे ब्लैक लिस्टेड किया जा सकता था, लेकिन मिलीभगत के चलते किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की। अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सीकर वृत्त के सीकर शहर, लक्ष्मणगढ़ व फतेहपुर में भूमिगत केबल लाइन का कार्य किया गया है। गत एक साल में इन क्षेत्रों में 15 एसटी किटों में फाल्ट और करीब 100 आउटडोर किट फाल्ट हुए हैं। ऐसे में निगम को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। जबकि एसई एनएस गढ़वाल ने सिर्फ 4.72 लाख रुपए काटने को...

कॉलेज की प्रवेश सूची जारी, आवेदन आए कम, अब 2 तक जमा होगी फीस

Image
राजकीय महाविद्यालय में कभी प्रवेश को लेकर काफी लंबी लाइनें लगती थी तथा जितनी सीटें होती थी उससे भी तीन गुना से अधिक आवेदन आते थे। लेकिन पिछले कुछ सालों से अब सरकारी कॉलेजों की तरह यहां भी अब वो स्थितियां नहीं है। जिले के सबसे बड़े इस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कॉमर्स का हाल ये हैं कि इसमें प्रथम वर्ष प्रवेश के लिए बेहद कम आवेदन आए हैं। इसमें जनरल में 45 प्रतिशत कट ऑफ गई है। बाकी श्रेणियों में आवेदन तक प्राप्त नहीं हुए। कला संकाय व अन्य में भी जितनी सीटें है, उससे कम ही आवेदन आ पाए हैं। बहरहाल कॉलेजों में प्रथम वर्ष प्रवेश के लिए कट ऑफ जारी की है। आवेदक का सूची में नंबर आया है, उसको 2 सितंबर तक ंई मित्र के माध्यम से ही फीस जमा करानी है। बीए प्रथम वर्ष में जनरल की कटा ऑफ लिस्ट 72 प्रतिशत, आर्थिक पिछड़े 58.60 प्रतिशत, ओबीसी 45.80, एससी 47 एवं एसटी 45.80 प्रतिशत कट ऑफ रही है। बीएससी बायो में जनरल 78.80, आर्थिक पिछड़ा वर्ग 56.20, ओबीसी 65.40, एससी 60.20, एसटी 64. 20 प्रतिशत रही। इसी प्रकार बीएससी मैथ्स में जनरल 77.60, आर्थिक पिछड़ा वर्ग 62.20, ओबीसी 66.80, एससी 64.20, एसटी 63.20 एवं एम...

बाइक को टक्कर मारने पर भड़के लोगों ने कार चालक से की मारपीट

Image
बस स्टेंड के बाहर एक बुजुर्ग की बाइक के टक्कर मारने के बावजूद कार चालक द्वारा उससे धक्कामुक्की करने के कारण लोगों ने कार चालक की पिटाई कर दी। केकडी जयपुर रोड पर भीड जमा होने से रोड पर जाम लग गया। हंगामा व मारपीट तथा भीड भाड देख बस स्टेंड के बाहर तैनात हेडकांस्टेबल श्रीराम चौधरी ने भीड को समझा बुझा कर शांत किया तथा कार चालक व बाइक सवार को थाने ले गए। जहां थानाधिकारी गोपाल सिंह ने मामले की तहकीकात करने के बाद दोनों को समझा कर राजीनामा करा रवाना किया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jaipur/tonk/news/angry-people-beat-up-car-driver-after-hitting-bike-127670261.html

नशे की हालत में बाइक सवार युवक नेतेवाला के पास नहर में गिरा, माैत

Image
शराब के नशे में बाइक चलाते नहर में गिरे युवक की डूबने से माैत हाे गई। हादसा 27 अगस्त की रात काे नेतेवाला हैड पर हुआ। दाे दिन बाद शव नहर से बरामद किया गया। चूनावढ़ पुलिस ने शव का पाेस्टमार्टम करवाकर परिजनाें काे साैंप दिया। चूनावढ़ थाना के एएसआई हनुमानप्रसाद मृतक युवक के पिता की ओर से दी गई रिपाेर्ट पर दर्ज मर्ग की जांच कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार 24 वर्षीय रविंद्रसिंह अपनी बाइक सहित नेतेवाला हैड के निकट नहर में गिर गया था। उसके पिता विष्णु काॅलाेनी निवासी अमनदीपसिंह ने रिपाेर्ट में बताया है कि उसका पुत्र नशे की हालत में बाइक चलाते अनियंत्रित हाेकर नहर में गिर गया। उसका शव 29 अगस्त काे नहर से बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने पाेस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव परिजनाें काे साैंप दिया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/sriganganagar/news/youth-riding-bike-falls-into-canal-near-netevala-mait-127670260.html

विधायक की अनुशंसा पर 13 कार्यों के लिए 97.20 लाख रुपए स्वीकृत

Image
देवली-उनियारा विधायक हरीश मीना की अनुशंषा पर 13 कार्यों के लिए स्थानीय विधायक विकास कोष से 97.20 लाख रुपए की स्वीकृति जारी हुई हैं । जानकारी के अनुसार विधायक की अनुशंषा पर उनियारा तहसील क्षैत्र में आठ एवं देवली क्षैत्र में 5 विकास कार्यों के लिए जिला परिषद द्वारा स्वीकृति जारी की गई हैं ।जिससे लोगों को ओर अधिक सुविधा मिल सकेंगी। गौरतलब हैं कि पीएचसी उनियारा, अलीगढ़ व दूनी में मोर्चरी कक्ष नहीं से मृत व्यक्तियों का परिजनों के सामने ही खुले में बाहर पाॅस्टमार्टम करना पडता था जिससे काफी परेशानी का सामना करना पडता था। वहीं पाॅस्टमार्टम कक्ष बनाने को लेकर कस्बे के लोगों की लम्बे समय से मांग चली आ रही थी।इसको लेकर क्षैत्र के लोगों ने विधायक को समस्या से अवगत कराया था जिससे बाद विधायक की अनुशंषा पर उनियारा, अलीगढ़ व दूनी में जिला परिषद द्वारा मोर्चरी कक्ष बनाने सहित अन्य कार्यो के लिए स्वीकृति जारी की हैं। इनकी स्वीकृति जारी उनियारा राजकीय सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र में मोर्चरी कक्ष निर्माण के लिए 8 लाख एवं डिजिटल एक्सरे मयरील एवं सम्बन्धित उपकरण के लिए 5 लाख , उनियारा सीएससी में डीप फ्रीज क...

घर से लापता बालिका हरियाणा में मिली

Image
घर से लापता हुई नाबालिग बालिका काे पुलिस हरियाणा से दस्तयाब करके लाई है। पुलिस के अनुसार 17 वर्षीय बालिका सात अगस्त काे अपने घर से निकली थी। परिजनाें ने रिपाेर्ट दर्ज करा अपहरण की आशंका भी जताई थी। छानबीन करने के बाद बालिका हरियाणा में ईंट भट्टाें पर मजदूरी करते मिली। बालिका काे दस्तयाब कर पूछा ताे उसने कहा कि वह अपनी मर्जी से यहां आई थी। उसके काेर्ट में बयान हाेने के बाद फैसला किया जाएगा। बालिका काे परमार्थ आश्रम में क्वारेंटाइन किया गया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/sikar/news/missing-girl-from-home-found-in-haryana-127670256.html

मंडियों में 7 दिन से काराेबार ठप, ‌100 कराेड़ रुपए का काम प्रभावित, आज से फिर शुरू हाेगा काम

Image
जिले की मंडियाें में सात दिनाें से कृषि जिंसाें का काराेबार ठप है। प्रदेश की मंडियाें में व्यापारियाें की हड़ताल व जिले में लाॅकडाउन के कारण 100 कराेड़ का काराेबार प्रभावित रहा है। साेमवार से फिर से मंडियां खुलेंगी तथा कृषि जिंसाें का काराेबार शुरू हाेगा। जिले की मंडियाें में इन दिनाें सरसाें, चना, गेहूं व ग्वार की आवक हाे रही है। केंद्र सरकार की ओर से जारी किए अध्यादेश से लागू किए गए नए मंडी माॅडल एक्ट का व्यापारी विराेध कर रहे हैं। इस एक्ट के तहत मंडी परिसर से बाहर कृषि जिंसाें की खरीद-फराेख्त करने की छूट बिना लाइसेंस पैन कार्ड धारकाें काे दी गई है। इससे मंडियाें के अस्तित्व पर भी खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। केंद्र सरकार की ओर से पांच जून काे कृषि जिंसाें की खरीद-फराेख्त के लिए जारी किए गए अध्यादेश का व्यापारी विराेध कर रहे हैं। व्यापारियाें का कहना है कि इस अध्यादेश के लागू हाेने से मंडियाें का अतित्व ही खत्म हाे जाएगा। व्यापारी, किसान व मजदूराें व मंडियाें से जुड़े लाेग बेराेजगार हाे जाएंगे। इससे भारी नुकसान हाेगा। मंडियाें में मंडी शुल्क व कृषक कल्याण शुल्क के रूप में मंडी स...

भाजपा का आज बिजली कार्यालयों पर प्रदर्शन

Image
भाजपा की ओर से सोमवार को कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर जिलेभर में एक्सईएन, एईएन व जेईएन बिजली के कार्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्रा चौधरी ने बताया कि जिले भर में लॉक डाउन की अवधि के चार माह के बिजली बिल माफ करने तथा बिजली की बढ़ी हुई दर वापस लेने की मांग को लेकर प्रदर्शन किए जाएंगे। जिला महामंत्री भंवरलाल वर्मा ने बताया की सीकर शहर में स्थित सहायक अभियंता कार्यालय प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय के सामने धरना प्रदर्शन कर संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे जाएंगे। धरने में भाजपा परिवार के सभी लोग मास्क लगाकर बैठेंगे और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखेंगे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/sikar/news/bjp-demonstrated-today-at-power-offices-127670251.html

काेरोना से बचाव के लिए किया जागरूक

Image
कोरोना वैश्विक महामारी को लेकर गांधी पार्क के समीप स्थित टाईगर फोर्स कार्यालय पर कोरोना वायरस की जाग्रति एवं रोकथाम को लेकर पदाधिकारियों ने पोस्टर का विमोचन किया । संस्थान के मीडिया प्रभारी विमल जौंला ने बताया कि राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक एवं अत्याचार विरोधी टाईगर संस्था के सदस्यों ने रविवार को कोरोना वायरस के बचाव के लिए सरकार की गाईड लाईन की पालना करने के लिए पोस्टर वितरण किए। इस दौरान जिलाध्यक्ष विमल पराणा, जिला प्रभारी सुरेन्द्र जैन, पवन अग्रवाल, विमल बढेरा, शेलेंद्र गिन्दोडी एवं राहुल अग्रवाल सहित कई पदाधिकारियों ने शहर में जगह-जगह विश्व व्यापी कोरोना महामारी के लगातार बढ रहे संक्रमण को लेकर राहगीरों को मास्क बांटकर एवं पोस्टर देकर लोगों को जागरूक किया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jaipur/tonk/news/made-aware-to-protect-karona-127670248.html

जयपुर, अजमेर व जोधपुर डिस्कॉम करेंगे 600 करोड़ रुपए की वसूली

Image
जयपुर, अजमेर व जोधपुर डिस्कॉम उपभोक्ताओं से सितंबर से लेकर नवंबर तक तीन किस्तों में फ्यूल सरचार्ज की वसूली करेंगे। इसमें 300 करोड़ रुपए की वसूली अकेला जयपुर डिस्कॉम ही करेगा। फ्यूल सरचार्ज के नाम पर तीनों डिस्कॉम 600 करोड़ सितंबर से लेकर नवंबर इन तीन महीनों के दौरान उपभोक्ताओं से वसूलेंगे। इसी साल फरवरी में बिजली के दामों में 12 फीसदी तक बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद पुरानी रिकवरी निकाली गई। अब सितंबर से नवंबर तक फ्यूल सरचार्ज लगाया जा रहा है। इस तरह इसी साल 2020 में तीन बार बिजली बिल के नाम पर उपभोक्ताओं से वसूली की जा रही है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jaipur/news/jaipur-ajmer-and-jodhpur-discoms-to-recover-rs-600-crore-127670245.html

पुलिस ने दाे आराेपियों काे 10 लीटर हथकढ़ सहित पकड़ा

Image
अंतरराष्ट्रीय सीमावर्ती गांव खाटलबाना के निकट नहर किनारे हथकढ़ शराब की चालू भट्ठी पकड़ी गई है। हिंदुमलकाेट पुलिस ने शनिवार रात करीब 11 बजे छापेमारी कर दाे आराेपियाें काे माैके से काबू कर लिया गया जबकि एक आराेपी रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। पुलिस ने माैके पर 10 लीटर हथकढ़ शराब, चालू भट्ठी, शराब बनाने के उपकरण और सैकड़ाें लीटर लाहण माैके से बरामद किया। इसमें हथकढ़ शराब काे सील पैक कर अन्य सामान काे नष्ट करवा दिया गया है। हवलदार रामसिंह ने बताया कि शनिवार रात गश्त के दाैरान खाटलबाना गांव के पास नहर के पटड़े पर जा रहे थे। तभी दूर से नहर किनारे झाड़ियाें में आग जलती दिखाई दी। इस पर संदेह के आधार पर माैके पर पहुंचकर दबिश दी। खाटलबाना गांव निवासी मुंशासिंह तथा अमरीकसिंह काे शराब बनाते चालू भट्ठी के साथ काबू कर लिया गया। तीसरा आराेपी खेताें के अंदर खड़ी फसल के बीच में से भाग निकला। पुलिस स्टाफ ने आराेपी का पीछा किया लेकिन वह गायब हाेने में कामयाब हाे गया। पुलिस ने माैके से दाेनाें आराेपियाें काे आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। रविवार दाेपहर बाद दाेनाें आराे...

मुख्य सड़कों पर ही दिखा लॉकडाउन का असर; अंदरूनी गलियों में घूमते रहे लोग, आज दो दिन बाद खुलेंगे बाजार

Image
अगस्त माह के आखिरी लाॅकडाउन 30 अगस्त का दिन भी अव्यवस्थाओं में बीता। बाजार भले ही संपूर्ण बंद रहे लेकिन लाेगाें का आवागमन लगातार जारी रहा। लिहाजा सड़काें पर वाहन और लाेग दाेनाें बड़ी संख्या में आते-जाते देखे गए। राेडवेज, लाेक परिवहन और जिला मुख्यालय से चलने वाली अन्य निजी रूटाें की बसें भी सरपट सवारियां लेकर दाैड़ती रहीं। इस कारण ऑटाे और चाैपहिया-दुपहिया वाहनाें की मूवमेंट भी शनिवार की तरह ही बहुतायत में रही। प्रशासनिक अमला नजर नहीं आया। केवल पुलिस चाैक चाैराहाें पर खड़ी बाहर घूम रहे लाेगाें से पूछताछ कर चालान काटने का डर दिखाकर घराें में रहने काे कह रही थी। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश से दाे दिन का लाॅकडाउन आंशिक सफल रहा। व्यापारियाें ने आदेशाें के समर्थन में दाे दिन बाजार संपूर्ण रूप से बंद रखा। इसके बावजूद बाहर घूमने वालाें की संख्या कम नहीं हाे पाई। चहल चाैक, शिव चाैक, महाराजा सूरजमल चाैराहा, सुखाड़िया सर्किल, बीरबल चाैक, मटका चाैक, भगतसिंह चाैक, काेडा चाैक, मल्टीपर्पज स्कूज के पास, काेढ़ियाें वाली पुलिया के पास पुलिस ने नाके लगाकर हर आने जाने वाले लाेगाें काे बाहर घूमने का कारण पूछ...

बीसलपुर में 11 सेमी पानी की आवक, त्रिवेणी 1.50 मीटर की

Image
बीसलपुर बांध क्षेत्र के जलग्रहण क्षेत्र में शनिवार को हुई बारिश से बांध में11 सेमी पानी की आवक हुई हैं जिससे बांध का जलस्तर 313.23 आर एल मीटर दर्ज किया गया है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को बांध के जल भराव वाले आस पास के क्षेत्र में हुई बारिश के चलते बांध में 11 सेमी पानी की आवक होने से बांध का जलस्तर शनिवार के जलस्तर 313.12 आर एल मीटर से बढ़कर रविवार शाम 6 बजे तक 313.23 आर एल मीटर हो गया है। वहीं बांध स्थल पर पिछले 24 घंटो के दौरान 19 एम एम बारिश दर्ज गई जो इस मानसून सत्र में अब तक 562 एम एम हो चुकी है। वहीं त्रिवेणी में भी पानी की आवक नहीं होने से जलस्तर 1.50 मीटर रह गया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 11 cm water arrival in Bisalpur, Triveni 1.50 m source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jaipur/tonk/news/11-cm-water-arrival-in-bisalpur-triveni-150-m-127670237.html

पीएचसी के डॉक्टर सहित 36 नए कोरोना पॉजिटिव

Image
जिले में रविवार को 36 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए। पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 2951 हो गई है। इनमें से 2359 स्वस्थ हो चुके हैं। रविवार को भी 23 मरीजों की छुट्टी की गई। जबकि 566 व्यक्ति उपचाराधीन हैं। कूदन ब्लॉक की कुण्डलपुर पीएचसी पर कार्यरत डॉक्टर की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। पीएचसी का स्टाफ पहले भी पॉजिटिव आ चुका है। इसके अलावा सीकर शहर में पुलिस लाइन में रहने वाला 65 साल का बुजुर्ग भी संक्रमित मिला है। नीमकाथाना में एक चार साल का बच्चा और कोटड़ा गांव में 70 साल का बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। सीकर शहर में रविवार को 8, फतेहपुर ब्लॉक में 2, खण्डेला ब्लॉक में 1, कूदन ब्लॉक में 1, लक्ष्मणगढ़ ब्लॉक में 2, नीम का थाना ब्लॉक में 7, पिपराली ब्लॉक में 7, श्रीमाधोपुर ब्लॉक में 6, दांता ब्लॉक में 2 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/sikar/news/36-new-corona-positive-including-phc-doctor-127670233.html

प्री-डीएलएड परीक्षा आज, एक घंटे पहले प्रवेश देंगे

Image
कार्यालय प्रारंभिक शिक्षा विभाग व पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षाएं बीकानेर की ओर से सोमवार को प्री डीएलएड- 2020 आयोजित की जाएगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूर्ण की जा चुकी है। परीक्षा निर्धारित सोमवार दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे के बीच होगी। प्री- डीएलएड में प्रवेश के लिए सीकर जिले में 119 परीक्षा सेंटरों बनाए गए हैं। एक कक्षाकक्ष में सिर्फ 15 परीक्षार्थियों को ही बैठाया जाएगा। इन केंद्रों पर इन पर 21675 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। एक कक्षाकक्ष में सिर्फ 15 स्टूडेंट्स ही बैठैंगे। परीक्षा सोशल डिस्टेंस के जरिए कराई जाएगी और सेनेटाइजर, मास्क की पूरी व्यवस्था की जाएगी। प्रवेश के समय विद्यार्थियों के हाथ सेनेटाइज कराए जाएंगे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/sikar/news/pre-dled-exams-today-one-hour-before-admission-127670229.html

पालनहार समेत अन्य योजनाओं की जानकारी दी

Image
ताखोली ग्राम पंचायत में गुरुवार को समाज कल्याण विभागीय अधिकारी विद्या चौधरी ने पालनहार, विधवा समेत अन्य सरकारी योजनाओ की जानकारी दी। उन्होंने मौजूद ग्रामीणों को विशेष योग्यजन के लिए ट्राई साइकिल, दुकानों के लिए ऋण लिए जाने की जानकारी दी। इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी बाबूलाल, कृषि पर्यवेक्षक देवलाल गुजर, रामजस गुजर, पंचायत सहायक मदन लाल मीना, वार्ड पंच ओमप्रकाश मीणा, मुकेश मीणा, मनीषा जाट, सुनीता मीणा समेत सभी आंगनबाड़ी कार्मिक मौजूद रही। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Information about other schemes including Palanhar source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jaipur/tonk/news/information-about-other-schemes-including-palanhar-127670226.html

हाइवे की सर्विस लेन पर विलायती बबूलों की भरमार

Image
कस्बे से गुजरने वाले स्टेट हाई वे 37 ए की सर्विस लेन पर बिलायती बबूलों के साथ ही अन्य पौधों आच्छादित हो जाने से हादसे की आशंका बनी रहती है। लोगों ने बताया कि आबादी क्षेत्र के बाहर स्टेट हाई वे के समानान्तर बनी सर्विस लेन पर जगह-जगह बिलायती बबूलों के साथ ही अन्य पौधे उग आए। इन पौधों के बड़े हो जाने से सडक़ के किनारे के ओर से आने-जाने वाले वाहनों के साथ ही पशु दिखाई नही देते। इन पशुओं व वाहनों के अचानक सडक़ पर आने की आशंका बनी रहती है। इतना ही नही इन बिलायती बबूलो के कारण रात के समय अचानक कई बार नील गायों के सडक़ पर आ जाने से कई बाइक चालक दुर्घटनाग्रस्त भी हो चुके है। समय रहते यदि सर्विस लेन पर उगे इन बिलायती बबूलो को नही हटाया गया तो बड़ा हादसा होने की भी घटित हो सकता है। विशेष रूप से घुमावदार सडक़ पर तो स्थिती काफी विकट बनी रहती है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jaipur/tonk/news/highways-on-the-service-lane-of-the-highway-127670220.html

किशाेरी से दाेस्ती कर किशाेर ने कई बार किया दुष्कर्म, मुकदमा

Image
एक किशाेरी काे दाेस्ती कर किशाेर ने उससे बार-बार दुष्कर्म किया। आराेपी ने किशाेरी काे फाेन पर की गई बाताें की रिकाॅर्डिंग कर ब्लैकमेल कर साेने के गहने और 15 हजार रुपए नकदी भी ले ली। घटना का पता तब चला जब किशाेरी के परिजनाें काे घर में गहने और नकदी नहीं मिले। इस पर किशाेरी से पूछा ताे उसने अपनी पीड़ा जाहिर की। इसके बाद किशाेरी का पिता महिला थाना पहुंचा और आराेपी किशाेर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। सीआई राजेश मामले की जांच कर रही हैं। पुलिस के अनुसार 16 वर्षीय किशाेरी से उसी की गली में निवास करने वाले 17 वर्षीय किशाेर ने पहले दाेस्ती की। इसके बाद फरवरी से लेकर अगस्त तक उससे फाेन पर बातचीत करता रहा। फाेन पर की गई आपत्तिजनक बाताें की रिकाॅर्डिंग कर आराेपी किशाेर किशाेरी काे ब्लैकमेल करने लगा। उसने किशाेरी से लगातार शारीरिक संबंध बनाए और साेने की अंगूठियां, झुमके और 15 हजार रुपए नकदी भी ऐंठ ली। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। साेमवार काे किशाेरी का स्वास्थ्य परीक्षण और पुलिस बयान दर्ज करेगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest H...

अनंत चतुर्दशी कल, सादगी से घरों में विसर्जित होंगे मिट्‌टी के गणेश

Image
शहर में गणपति महोत्सव के तहत विनायक की दिन-रात सेवा जारी है। कोरोना महामारी के चलते इस बार सार्वजनिक तौर पर प्रतिमाएं स्थापित नहीं की गई। घरों में गणपति पधारे। अब मंगलवार को अनंत चतुर्दशी पर श्रद्धालु घरों में ही मिट्‌टी के गणेश का कुंड में विसर्जन करेंगे। हालांकि इस बार पंचांग भेद के चलते कुछ जगह सोमवार को इस पर्व को मनाएंगे। इस बार सादगी से उत्सव मनाया जा रहा है। सोशल डिस्टेंस में गणपति को मोदक का भोग लगाया जा रहा है। घरों में भजन-कीर्तन हो रहे हैं। श्रद्धालुओं ने इस बार मिट्‌टी की प्रतिमाएं स्थापित की। पहली बार ऐसा मौका है जब सार्वजनिक तौर पर उत्सव नहीं हुआ। विसर्जन के दौरान भी ना बैंडबाजे होंगे, ना ढोल-नगाड़े, शोभायात्रा भी नहीं निकाली जाएगी। श्रद्धालु अपने घरों में प्रतिमाओं का विसर्जन करेंगे। छप्पन भोग लगाया| सांगरिया स्थित राधाकृष्ण विहार में भगवान गणेश को छप्पन भोग लगाया। नारायणसिंह, जेठूसिंह, राकेश कुमार ने बताया कि इस दौरान जीवन सिंह, गीता सिंह, किरण पारीक, रेशमा, सीमा, राहुल सिंह, योगेंद्र व दीपक सिंह ने सहयोग किया। ‘बुलेट राजा’ इस बार घर में होंगे विसर्जित बुलेट राजा ...

हथियारों के बल पर लूटपाट व बाइक चोरी करने वाली गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार, 10 बाइक जब्त

Image
चौपानकी थाना पुलिस व डीएसटी ने हथियारों के बल पर राहगीरों से लूटपाट करने व बाइक चोरी करने वाली गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चाेरी की 10 बाइकें भी जब्त की हैं। चौपानकी थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस को शुक्रवार रात सूचना मिली थी कि दो बदमाश अजमेरी नाका रोड पर बांध के समीप राहगीरों से लूटपाट की फिराक में हैं। इस पर कांस्टेबल ओमप्रकाश को पुलिस ने सादा वस्त्रों में एक बाइक से मौके की तरफ भेजा। इसके पीछे पुलिस टीम जीप में हैडलाइट बंद करके मौके की तरफ बढ़ी। रात करीब साढ़़े नौ बजे जैसे ही कांस्टेबल ओमप्रकाश की बाइक बदमाशों के पास पहुंची तो उन्होंने उसे अकेला देखकर हथियार दिखाकर रोक लिया। कांस्टेबल ओमप्रकाश बहादुरी से दोनों बदमाशों से उलझ गया और उन्हें वहीं पटक लिया। उसके पीछे तीन मिनट में ही पुलिस जीप मौके पर पहुंच गई। दोनों बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी तालिम (32) निवासी सारेकलां थाना चौपानकी व आरिफ (23) निवासी नाहरपुर थाना तावडू हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास एक चोरी की अपाचे बाइक, लोहे की रॉड व छुरा मिले। चौपानकी से चुराई 5 बाइक...

ख्वाजा साहब की दरगाह 7 से ही खोले सरकार : पठान

Image
दरगाह कमेटी के अध्यक्ष अमीन पठान ने कहा कि सरकार ख्वाजा साहब की दरगाह को 7 सितंबर को ही खोलें। इस हिसाब से ही दरगाह कमेटी भी तैयारी कर रही है। जल्द ही दरगाह से जुड़े सभी पक्षों के साथ वार्ता कर प्रस्ताव जिला प्रशासन को भेजा जाएगा। वर्चुअल प्लेटफार्म पर आयोजित हुई बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन अमीन पठान ने की। कार्यवाहक नाजिम डॉ. मोहम्मद आदिल ने एजेंडा पेश किया। उन्होंने दरगाह शरीफ में जारी विकास कार्यों के बारे में विस्तार से अवगत कराया और कहा कि 7 सितंबर से पहले समस्त कार्यों को पूरा कराएंगे। दरगाह शरीफ को खोलने को लेकर, राजस्थान सरकार के द्वारा जारी गाइड लाइन की अनुपालना में दरगाह से संबंधित पक्षों के साथ चर्चा कर प्रस्ताव जिला प्रशासन के समक्ष रखा जाएगा। इस बैठक में सदस्य मुनव्वर खान अजमेर से शामिल हुए। उपाध्यक्ष सैयद बाबर अशरफ, सदस्य सैयद शाहिद हुसैन रिजवी एवं कासिम मलिक दिल्ली से, मिस्बाहुल इस्लाम और वसीम राहत अली मुम्बई से, सपात खान भिवाड़ी से और फारूक आज़म पटना से शामिल हुए। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग सेंटर दरगाह कमेटी की बैठक में निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही दरगा...

अब अन्य सहकारी समितियों में प्रशासक लगाने को लेकर सहकारिता विभाग असमंजस में

Image
अजमेर डेयरी का बोर्ड भंग नहीं होगा और न ही चुनाव होने से पहले यहां पर प्रशासक लगेगा। राज्य सरकार के भेजे ज्ञापन के बाद सरकार ने सहकारिता विभाग को डेयरी बोर्ड को भंग नहीं करने के मौखिक आदेश दे दिए हैं। अब ऐसे में सहकारिता विभाग अजमेर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक सहित विभिन्न सहकारी समितियों में भी प्रशासक लगाने को लेकर असमंजस में है। सहकारी रजिस्ट्रार मुक्तानंद अग्रवाल ने 21 अगस्त को एक पत्र जारी कर अतिरिक्त रजिस्ट्रारों को निर्देश दिए थे कि सहकारिता मंत्री द्वारा निर्देशित किया गया है कि राज्य में जितनी भी सहकारी समितियों का कार्यकाल पूर्ण हो चुका है उनमें नियमानुसार चुनाव कराए जाने की प्रक्रिया आरम्भ की जानी चाहिए तथा चुनाव होने तक कार्यकाल पूर्ण कर चुकी समितियों व बोर्डों में नियमानुसार प्रशासक नियुक्ति की जाए। विभागीय सूत्रों का कहना है कि इस पत्र के बाद सबसे बड़ी सहकारी समिति अजमेर डेयरी के अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी और भीलवाड़ा डेयरी के अध्यक्ष रामलाल जाट ने एक ज्ञापन सीएम अशोक गहलाेत को भेजा। इसके बाद विभाग के स्थानीय अधिकारियों के पास डेयरी में प्रशासक नहीं लगाने को लेकर फोन कॉल पहुं...

किसान आंदोलन में छात्र नेता की हार्ट अटैक से मौत कोरोना पॉजिटिव आने के बाद महापड़ाव स्थगित, 50 किसान नेताओं पर मुकदमा दर्ज

Image
डिस्कॉम एमडी ऑफिस के आगे महापड़ाव के लिए विभिन्न गांवों से रवाना हुए किसानों के माणकलाव पड़ाव में शुक्रवार देर रात मांडियाई निवासी युवा किसान पुखराज पुत्र तेजाराम डोगीयाल की मौत हो गई। 22 वर्षीय डोगीयाल की तबीयत बिगड़ने पर जोधपुर एमडीएम अस्पताल ले गए लेकिन वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उनकी कोरोना जांच कराई गई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद किसान संघ ने महापड़ाव स्थगित कर दिया। किसान अपने अपने गांव चले गए। मौत की जानकारी मिलते ही सुबह पड़ाव स्थल पर किसानों में शोक की लहर छा गई। पुलिस ने प्रदर्शन तेज होने व किसानों की संख्या बढ़ने की आशंका पर मथानिया बाइपास को बेरिकेड्स लगाकर बन्द कर दिया। इसी बीच किसानों ने मृतक की आत्मा की शांति के लिए वहीं पर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इसके थोड़ी देर बाद किसान नेता नरेश व्यास, माणकराम परिहार व विनोद डागा ने धरना प्रदर्शन स्थगित करके किसानों से घर जाने की अपील की। इसके बाद किसान अपने अपने गांव चले गए। मृतक छात्र नेता व किसान पुखराज पिछले एक माह से किसानों की मांगों के लेकर चल रहे आंदोलनों में भाग ले रहे थे। भारतीय किसान संघ के जिलाध्य...

नीट 2020 : राजस्थान में परीक्षा देने वालों की संख्या घटी, परीक्षा केंद्र बढ़े

Image
कोविड-19 के दौरान 13 सितंबर को ली जाने वाली राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा 2020 में राजस्थान में गत वर्ष की तुलना में विद्यार्थियों की संख्या कम हुई है, लेकिन परीक्षा केंद्र बढ़े हैं। कोरोना वायरस संक्रमण के चलते ऐसा भी पहली बार हो रहा है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा पब्लिक स्कूलों के साथ ही राजस्थान के कुछ स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूलों को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा केंद्रों का दायरा बड़े शहरों से बढ़ा कर जिले में उपखंड स्तर तक किया गया है। इससे विद्यार्थियों को भी अब परीक्षा देने के लिए जिले में ही 30 से 55 किलो मीटर दूर तक जाना पड़ेगा। नीट 2020 को लेकर भाजपा और कांग्रेस अपनी-अपनी मुहिम चला रही हैं, लेकिन एनटीए की तैयारियां जारी हैं। नीट के परीक्षा प्रवेश पत्र जारी किए जा चुके हैं और विद्यार्थी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर रहे हैं। इस साल की परीक्षा में राजस्थान से 1 लाख 8 हजार 537 विद्यार्थियों ने नीट के लिए एप्लाई किया है। जबकि पिछले साल वर्ष 2019 में नीट में के लिए अावेदन करने वाले विद्यार्थियों की संख्या 1 लाख 20 हजार 730 थी। इस हिसाब से इस साल नीट में प्रदेश स...

मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Image
शहर में शनिवार को हुई बारिश के चलते मुस्लिम मोची मोहल्ला में स्थित मस्जिद का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। रुस्तम अली घोसी, आफाक हुसैन सिद्दीकी ने बताया कि बारिश से मुस्लिम मोची मोहल्ला में काफी पुरानी मस्जिद का महराब का बाहर का हिस्सा गिर गया। उन्होंने कहा कि मस्जिद कमेटी से पुरानी व जर्जर हो चुकी मस्जिदों की मरम्मत कराना चाहिए। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/ajmer/news/mosque-part-damaged-127667020.html

गर्ल्स काॅलेज के यू-ट्यूब चैनल में सेंध, लेक्चर के 141 वीडियाे कर दिए डिलीट

Image
राजकीय काॅलेजाें के विद्यार्थियाें के लिए काॅलेज शिक्षा अायुक्तालय की यूट्यूब पर वीडियाे लेक्चर अपलाेड करने की याेजना काे राजकीय गर्ल्स काॅलेज अजमेर की अाेर से बड़ा झटका लगा है। इस काॅलेज के 6 शिक्षक शिक्षिकाओं के अपलाेड किए गए वीडियाे लेक्चर डिलीट किए गए हैं। काॅलेज निदेशालय के निर्देश पर जीजीसीए में भी नवंबर से ही वीडियाे लेक्चर अपलाेड किए जा रहे थे। कुल 1310 वीडियाे काॅलेज के यूट्यूब चैनल पर अपलाेड किए गए थे। शुक्रवार काे अचानक अलग अलग विषयाें के वीडियाे डिलीट हाेना शुरू हुए। एक दिन में ही 6 शिक्षकाें के लेक्चर के 141 वीडियाे डिलीट कर दिए गए। एक शिक्षिका ने नाेडल अधिकारी एसाेसिएट प्राेफेसर विमलेश शर्मा काे अपने वीडियाे डिलीट हाेने की बात बताई। मामला सामने आने के बाद शिक्षकाें ने प्राचार्य काे इसकी शिकायत की और तत्काल चैनल का पासवर्ड बदला गया। तत्काल स्टाॅफ काउंसिल की बैठक बुलाई काॅलेज प्रशासन ने मामला सामने आने के बाद स्टाॅफ काउंसिल की बैठक बुलाकर मामले की जानकारी काॅलेज शिक्षा निदेशालय के संयुक्त निदेशक एकेडमिक डाॅ. दीपक मेहरा काे भी दी है। साथ ही पुलिस थाने में मामला दर्ज क...

57 एटीएम कार्ड सहित दो बदमाश पकड़े, 20 बैंकों व ग्राहकों को बना चुके ठगी का शिकार

Image
चौपानकी थाना पुलिस ने हरियाणा के दो एटीएम ठगों को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। ये आरोपी कई राज्यों में एटीएम के जरिए ठगी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। इन्हाेंने आमजन के अलावा 20 बैंकों को भी ठगा है। बदमाशों से पुलिस ने अलग-अलग बैंकों के 57 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। चौपानकी थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि डीएसटी टीम ने चौपानकी के चेड़ा चौक से 22 साल के दो ठगाें आकिल मेव व असफाक मेव निवासी झाण्डा रनियाला खुर्द थाना उटावड जिला पलवल हरियाणा को गिरफ्तार किया है। आकिल के पास से पुलिस को एक देशी कट्टा, कारतूस सहित अलग-अलग बैंकों के 45 एटीएम कार्ड तथा असफाक के पास से 12 एटीएम कार्ड जब्त किए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, उत्तरप्रदेश सहित अन्य राज्यों में एटीएम के जरिए ठगी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। ये एटीएम बूथ में ग्राहकों को बातों में उलझाकर उनका कार्ड बदल लेते, फिर नकदी पार करते थे। आरोपी बैंकों को भी लगा चुके हैं चूना आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि आमजन के अलावा वे बैंकों को भी चूना लगाते रहे हैं। उनके पास 20 अलग-अलग बैंकों के एटीएम कार...

महामारी के दाैरान परीक्षाएं हुईं ताे बढ़ेगा संक्रमण का खतरा : गणेश

Image
सूचना केंद्र परिसर में शनिवार को युवा संवाद कार्यक्रम 2020 का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि राजस्थान प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष एवं डूंगरपुर विधायक गणेश घोघरा थे। गणेश घोघरा ने कोरोना काल में केंद्र सरकार द्वारा आयोजित करवाई जा रही जेईई एनईईटी परीक्षाओं का विरोध किया। उन्हाेंने कहा कि इस महामारी के समय अगर इस तरह की परीक्षाएं होती है तो छात्रों में संक्रमण का खतरा बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास रहा है कि उसने सदैव युवाओं एवं गरीबों के हित में कार्य किए हैं एवं युवाओं को राजनीति में आगे आने का अवसर प्रदान किया हैं। गणेश घोघरा ने बताया कि वह स्वयं एक निर्धन परिवार से हैं परंतु उनके द्वारा किए गए जमीनी स्तर से जुड़े कार्य देखकर कांग्रेस पार्टी के युवा नेता राहुल गांधी एवं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उन्हें राजस्थान प्रदेश युवा कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनने का अवसर दिया। युवा कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष यासिर चिश्ती के नेतृत्व में आयाेजित इस कार्यक्रम में राजस्थान प्रदेश युवा कांग्रेस के नेशनल समन्वयक गौरव श्रीमाली, प्रदेश महासचिव आशीष चौधरी, प्रदेश सचि...

सवाल: इस चक्रव्यूह को क्यों नहीं तोड़ पाते? जवाब: भारत आते रहते हैं पाक एजेंट, इन एजेंटों के मार्फत ही आत्महत्या करने वाला परिवार भी भारत आया था

Image
देचू में पाक विस्थापितों की सामूहिक आत्महत्या के पीछे भारत में काम करने वाले नेक्सस का हाथ सामने आ रहा है, जिनके तार पाकिस्तानी एजेंटों से भी जुड़े हैं। इनके पास फाॅरेन रजिस्ट्रेशन ऑफिस (एफआरओ) और गृह मंत्रालय तक की जानकारी है। पाकिस्तान के मीरपुर खास के मनजी लुहार का नेटवर्क सबसे बड़ा है, जो धार्मिक वीजा दिलाने का धंधा करता है। इसके अलावा नौ-कोट मीठी का रहने वाला दिलीप मेघवाल व खींपरो, सांगड़ जिले का मोहन माली भी इसी नेक्सस का हिस्सा हैं। इन एजेंटों के मार्फत ही आत्महत्या करने वाला परिवार भी भारत आया था। वह पूरे जत्थे काे गैरकानूनी तरीके से रामदेवरा ले गया था। गृह मंत्रालय ने उसे ब्लैक लिस्टेड कर दिया ताे उसकी जगह मोहन माली ने ले ली। यही पाकिस्तानी एजेंट धार्मिक जत्था लेकर जोधपुर पहुंचते हैं और जोधपुर के एजेंट गंगाराम की बसों में बैठा कर हरिद्वार ले जाते हैं। हरिद्वार का एजेंट लक्ष्मण जिसे अभी नागरिकता नहीं मिली है, प्रति पासपोर्ट 500 रुपए लेकर एंट्री कराता है। एफआरओ के पास इन पाक एजेंटों की पूरी जानकारी है, क्योंकि ये एजेंट जत्थेदार बनकर कई बार भारत आते-जाते हैं। इनकी भी एंट्री होती ...

मृत्युभाेज की सूचना पर पहुंची पुलिस, हलवाई फरार

Image
उपखंड के ग्राम भडसूरी में पाबंद किए जाने के बावजूद शनिवार काे मृत्युभाेज की तैयारी किए जाने की सूचना पर तहसील प्रशासन ले कार्रवाई करते हुए मिठार्ई जब्त कर ली। इस दाैरान हलवाई भाग छूटा। प्रशासन ने परिजनाें काे पुन: पाबंद किया। पीसांगन तहसीलदार किशनाराम चौधरी को भड़सूरी में श्रवण पुत्र गिरधारी का मृत्युभोज होने की सूचना मिली तो तहसीलदार ने पटवारी प्रवीण गोदा, पुलिस हैड कांस्टेबल सांवरलाल जाट व पँचायत प्रशासन को मय जाब्ते के साथ माैके पर भेजा। सरपंच प्रतिनिधि बलदेव गुर्जर, ग्राम सहायक अबरार अहमद आदि मृत्युभोज स्थल पर पहुंचे तो वहां से हलवाई भाग खड़ा हुआ और मृत्युभोज में बनाई गई मिठाई मौके मिली जो करीब 10से 15 किलो थी जिसे प्रशासन ने जब्त कर लिया और मृतक के परिजनों से समझाइश की। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/ajmer/pisagan/news/police-arrived-on-information-of-death-sentence-confectioner-absconding-127666983.html

पुलिस मित्र टीम ने 24 घंटे में पकड़े 12 सांप

Image
पुष्कर के रिहायशी इलाकों व घरों में लगातार सांप पहुंच रहे हैं। सांपों को पकड़ कर वापस उन्हें जंगलाें में सुरक्षित छोड़ने के लिए पुलिस मित्र टीम जुटी हुई है। पुलिस मित्र सांपों को पकड़ कर लोगों के साथ-साथ सांपों की भी जान बचा रही है। पुलिस मित्र टीम के प्रभारी अमित भट्ट ने बताया कि टीम के स्नेक रेस्क्यूलर किशन गोपाल जाट, सांवरा शर्मा, मुकेश, गिरिराज, गोविंद सेन, पूनम चंद, मुकेश सेन, विनोद, हेमंत, हीरालाल आदि ने थानाधिकारी राजेश मीणा के निर्देशन में बीते 24 घंटे के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में घुसे विभिन्न प्रजाति के 12 सांपों को पकड़कर उन्हें जंगल में छोड़ा। बताया गया है कि कोई सांप 5 फीट लंबा था तो कोई 7 से 8 फीट लंबा था। बीते 5 माह के दौरान टीम 700 से अधिक सांप पकड़ चुकी है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/ajmer/pushkar/news/police-friend-team-caught-12-snakes-in-24-hours-127666980.html

पर्सनल लाेन देने का झांसा देकर ठगी करने वाले शातिर सक्रिय

Image
निजी फाइनेंस कंपनियाें के नाम पर पर्सनल लाेन देने का झांसा देकर भाेले-भाले लाेगाें काे ठगने वाले शातिर सक्रिय हैं। पीड़ित ने इस मामले में जिला पुलिस अधीक्षक काे शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। हरिभाऊ उपाध्याय नगर निवासी गाैरव भार्गव ने बताया कि वह फास्ट फूड का ठेला लगाकर जीवन यापन करता है। काराेबार के लिए रुपए की जरूरत हाेने पर उसने एक फाइनेंस कंपनी के विज्ञापन में दिए गए फाेन नंबर पर लाेन के लिए संपर्क किया था। एक महिला ने फाेन पर उससे बातचीत की और उसे तीन लाख रुपए लाेन देने का आश्वासन दिया। उससे फाइल चार्ज और अन्य कार्रवाई के नाम पर करीब 14 हजार 500 रुपए ले लिए और उससे सात खाली चेक भी लिए। इसके बाद उसे जाे चेक दिया गया वह बाउंस हाे गया। कंपनी के दफ्तर में ताला लगा मिला है। शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/ajmer/news/vicious-activists-who-defrauded-by-cheating-to-give-personal-lines-127666976.html

श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महिला महासभा की कार्यकारिणी गठित

Image
अखिल भारत वर्षीय श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महिला महासभा की जिलाध्यक्ष सपना दुबे व जिला सचिव लतिका शर्मा द्वारा शहर कार्यकारिणी का गठन अजमेर महिला संगठन की अध्यक्ष उषा किरण जोशी व महामंत्री मधु जोशी के सहयोग से शनिवार काे सर्वसम्मति से किया गया। कार्यकारिणी का गठन समिति की संरक्षक राधा शर्मा, लीला शर्मा, कौसल्या शर्मा, मंजू जोशी के सानिध्य में संपन्न हुआ। अध्यक्ष उषाकिरण जोशी, महासचिव मधु शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूजा शर्मा, उपाध्यक्ष सोनल उपाध्याय, उपाध्यक्ष सरिता गौतम, उपाध्यक्ष दिव्या जोशी, सचिव चेतना तिवाड़ी, सह सचिव शकुंतला शर्मा, कोषाध्यक्ष बीना चौबे, सह कोषाध्यक्ष मधु तिवाड़ी, संगठन मंत्री सुमित्रा शर्मा, गीता जोशी, मोनिका जोशी, अंकेक्षक अनुपमा तिवाडी, प्रचार मंत्री सरोज जोशी स्वरा, सदस्य सुमन त्रिवेदी, चंद्रकला शर्मा, सरोज शर्मा, गीतांजली दुबे, विभावना शर्मा, मोना शर्मा, पिंकल जोशी चुनी गईं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Executive constituted of Shri Gurjar Gaur Brahmin Mahila Mahasabha source https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/ajmer/...